Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:मंत्री की सगाई पर योगी ने जयकारे लगाए, राजभर बोले-अखिलेश चाचा की डीलिंग पर ध्यान दें, प्रेमानंदजी ने 6 महीने बाद की पदयात्रा

    1 day ago

    4

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर शिक्षा मंत्री को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर मंत्री राजभर के अखिलेश पर दिए बयान से जुड़ी है। आइए, सिलसिलेवार तरीके से जानते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा... पहले टॉप 5 खबरें... 1. शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने मेघना को रिंग पहनाई, अलीगढ़ में छोटे भाई की भी सगाई हुई, योगी ने आशीर्वाद दिया यूपी के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और उनके भाई सौरभ सिंह ने सगाई कर ली है। पहले संदीप सिंह ने अपनी मंगेतर मेघना चौधरी को रिंग पहनाई। इसके बाद सौरभ ने अंतरा त्यागी को अंगूठी पहनाई। सीएम योगी ने मंच से श्रीराम के जयकारे लगवाए। पूरी खबर पढ़ें… 2. मथुरा में एक्सप्रेस-वे पर चलती AC बस में आग लगी, 20 फीट ऊंची लपटें उठीं, MP के छतरपुर जा रहे 40 यात्रियों ने भागकर जान बचाई मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार देर रात डेढ़ बजे चलती AC बस में आग लग गई। देखते-देखते बस से 20 फीट ऊंची लपटें उठने लगीं। बस में सवार सभी 40 यात्रियों ने भागकर जान बचाई। दिल्ली से मध्य प्रदेश के छतरपुर जा रही थी। पूरी खबर पढ़ें… 3. योगी बोले- मेरठ की पहचान माफियाराज और कट्टे से थी, वीरता पुरस्कार की राशि दोगुनी की योगी ने मेरठ में कहा कि पहले यहां की पहचान माफियाराज और कट्टे से थी। उन्होने सैनिक, पूर्व सैनिक और शहीद परिवारों के लिए 3 बड़ी घोषणाएं कीं। इनमें सबसे बड़ा ऐलान वीरता पुरस्कार पाने वाले सैनिकों की वार्षिकी दोगुनी करना रहा। पूरी खबर पढ़ें… 4. यूपी की स्कूल बस का ऋषिकेश में ब्रेक फेल, दीवार से टकराकर हवा में आधी लटकी यूपी की स्कूल बस का शनिवार को उत्तराखंड के ऋषिकेश में ब्रेक फेल हो गया। बस पहाड़ी रास्ते पर पहले दीवार से टकराई। फिर हवा में लटक गई। फिरोजाबाद से आई बस में 27 बच्चों समेत 30 लोग सवार थे। सभी पिकनिक मनाने जा रहे थे। पूरी खबर पढ़ें… 5. राजभर बोले- अखिलेश घर-पार्टी दोनों पर ध्यान दें, शिवपाल चाचा ने डीलिंग शुरू कर दी है मंत्री राजभर ने अखिलेश यादव को घर और पार्टी दोनों पर ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने शिवपाल-आजम की गाजियाबाद जेल में मुलाकात पर तंज कसा। पूछा- क्या चाचा अखिलेश को बताकर रामपुर वाले चचाजान से मिलने गए थे। पूरी खबर पढ़ें… अब 8 अहम खबरें… 6. लखनऊ में वकीलों का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ी, बांस-बल्लियां फांदकर विधानसभा गेट तक पहुंचे लखनऊ में शनिवार को सैकड़ों वकील सड़क पर उतर आए। नारेबाजी करते हुए विधानसभा के गेट पर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोका तो भड़क गए। धक्का-मुक्की करने लगे। फिर बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ गए। पूरी खबर पढ़ें… 7. आकाश आनंद बोले- अखिलेश यादव कंफ्यूज नेता, उनके गले में नीला पटका देखकर लगा बसपा जॉइन कर ली मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने बिजनौर में अखिलेश पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- सपा प्रमुख कंफ्यूज हैं। उनके गले में नीला पटका देखकर लगा कि उन्होंने बसपा जॉइन कर ली है। आकाश ने तान्या नागपाल को प्रत्याशी भी घोषित किया। पूरी खबर पढ़ें… 8. प्रेमानंदजी 6 महीने बाद पदयात्रा पर निकले, भक्तों ने 1km फूल बिछाए, आतिशबाजी की संत प्रेमानंद महाराज 6 महीने बाद पदयात्रा पर निकले। वह शनिवार सुबह शिष्यों के साथ नाव से यमुना पारकर वृंदावन पहुंचे। महाराजजी के स्वागत में भक्तों ने परिक्रमा मार्ग पर एक किमी तक फूल बिछा दिए। जमकर आतिशबाजी की। पूरी खबर पढ़ें… 9. यूपी में विदाई के 12 घंटे बाद दुल्हन की मौत, इंस्टाग्राम दोस्त से लव मैरिज की थी मऊ में विदाई के 12 घंटे बाद दुल्हन की मौत हो गई। भाई ने पुलिस से कहा- बहन के पति ने दहेज के लिए हत्या की है। उसे दहेज में बाइक और 50 हजार रुपए चाहिए थे। मेरी बहन ने बहकावे में आकर इंस्टाग्राम के दोस्त से लव-मैरिज की थी। पूरी खबर पढ़ें… 10. यूपी में 2 दिन बारिश का अलर्ट, 5°C तक पारा लुढ़केगा, कानपुर जू में शहद खा रहा भालू पहाड़ों पर बर्फबारी से यूपी में ठंड बढ़ गई है। पारा 15°C से नीचे आ गया है। शनिवार सुबह लखनऊ, बाराबंकी, अयोध्या, उन्नाव और संभल समेत 25 शहरों में भीषण कोहरा छाया रहा। लखनऊ में सुबह 6 बजे 20 मीटर दूर भी नहीं दिख रहा था। पूरी खबर पढ़ें… 11. शादीशुदा प्रेमिका-प्रेमी के शव लटके मिले, युवती करवाचौथ पर मायके सीतापुर आई थी सीतापुर में शनिवार सुबह 6 बजे प्रेमी-प्रेमिका के शव मिले। दोनों छप्पर के नीचे अलग-अलग फंदों पर लटके थे। 20 साल की प्रेमिका की शादी 6 महीने पहले ही हुई थी। वह करवाचौथ पर मायके आई थी। युवती शुक्रवार रात प्रेमी से मिलने पहुंची थी। पूरी खबर पढ़ें… 12. बरेली में युवक की गोली मारकर हत्या, इंस्टाग्राम पर लिखा था- ये मैं आखिरी हूं बरेली में एक युवक (22) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव झाड़ियों में खून से लथपथ मिला। हत्या से पहले युवक ने इंस्टाग्राम पर जलती चिता की फोटो लगाकर स्टोरी पोस्ट की थी। इसमें लिखा- ‘ये मैं आखिरी हूं’। पूरी खबर पढ़ें… 13. बदायूं में नानी और 7 साल के नाती की गला दबाकर हत्या, कान से कुंडल गायब बदायूं में महिला और 7 साल के नाती की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सुबह बेटी चाय लेकर पहुंची तो गेट खुला मिला। अंदर कमरे में मां और बेटे के शव बिस्तर पर पड़े थे। दोनों के गले पर चोट के निशान थे। मां के कान से कुंडल भी गायब थे। पूरी खबर पढ़ें… खबर जो हटकर है… 14. डॉग शो में पहुंचा दुनिया का सबसे छोटा कुत्ता: मैक्सिको के क्यूवावा की 8 इंच हाइट कानपुर के डॉग शो में दुनिया का सबसे छोटा डॉग क्यूवावा पहुंचा। इसे देहरादून से मित्रानंद पंत लेकर आए थे। ये डॉग ब्रीड मैक्सिको में पाई जाती है। ऑल इंडिया ऑल ब्रीड्स चैम्पियनशिप डॉग शो का उद्घाटन मेयर प्रमिला पांडे ने किया। पूरी खबर पढ़ें… कल क्या रहेगा खास… 15. सीएम छात्र-छात्राओं को टैबलेट बांटेंगे सीएम योगी रविवार यानी 15 नवंबर को लखनऊ के राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर कार्यक्रम में शामिल होंगे। 50 हजार छात्र-छात्राओं को टैबलेट बांटेंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षामंत्री को सीएम योगी ने आशीर्वाद दिया:संदीप सिंह ने मंगेतर को अंगूठी पहनाई, दादी के पैर छुए; सगाई फोटो-वीडियो में
    Next Article
    दस साल पहले मिल जाएगा हार्ट अटैक का अलर्ट:शरीर में मौजूद खास प्रोटीन मॉलिक्यूल से छिपे खतरे का चलेगा पता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment