Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद Pune Airport पर वापस लौटी गुवाहाटी जाने वाली फ्लाइट, अंदर बैठे थे 192 यात्री

    9 hours ago

    9

    0

    महाराष्ट्र के पुणे एयरपोर्ट पर रविवार सुबह इंडिगो की एक फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। पुणे से गुवाहाटी जा रही फ्लाइट संख्या 6E 0623 ने उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही तकनीकी खराबी के कारण वापस पुणे एयरपोर्ट पर लैंडिंग की। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी भी तरह का बड़ा हादसा नहीं हुआ।टेकऑफ के बाद आई तकनीकी खराबीमिली जानकारी के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E 0623 ने रविवार सुबह पुणे से गुवाहाटी के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के बाद विमान का लैंडिंग गियर वापस अपनी जगह पर अंदर नहीं मुड़ पाया। इस तकनीकी दिक्कत का पता चलते ही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विमान को तुरंत पुणे एयरपोर्ट पर वापस उतारने का फैसला लिया गया।इसे भी पढ़ें: Moti Nagar Trial Room Murder: जमीन पर पड़ी दिखी चुन्नी और... चश्मदीद महिला ने बयां किया खौफनाक मंजर!सभी 192 यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षितइस विमान में कुल 192 लोग सवार थे। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों और क्रू सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। इस घटना में किसी के भी घायल होने की कोई खबर नहीं है।इसे भी पढ़ें: Rajnath Singh ने वर्चुअली रक्षा सम्मेलन को किया संबोधित, स्वदेशी हथियारों की गुणवत्ता पर दिया जोरक्या होता है विमान का लैंडिंग गियर?लैंडिंग गियर विमान के पहियों और उनसे जुड़े पूरे सिस्टम को कहा जाता है। इसका इस्तेमाल विमान को रनवे पर सुरक्षित उतारने और जमीन पर चलाने के लिए किया जाता है। आमतौर पर उड़ान भरने के बाद विमान के ये पहिए अंदर की तरफ मुड़कर अपनी तय जगह में बंद हो जाते हैं, ताकि हवा का दबाव कम रहे और विमान आसानी से उड़ सके। इस फ्लाइट में यही सिस्टम ठीक से काम नहीं कर पाया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kerala में 200 MW Power Purchase में गड़बड़ी का आरोप, CPI M नेता ने उठाई न्यायिक जांच की मांग
    Next Article
    द्विपक्षीय रक्षा संबंध मजबूत करने Czech Republic जाएंगे Army Chief General Dheeraj Seth

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment