Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षामंत्री को सीएम योगी ने आशीर्वाद दिया:संदीप सिंह ने मंगेतर को अंगूठी पहनाई, दादी के पैर छुए; सगाई फोटो-वीडियो में

    11 hours ago

    2

    0

    यूपी के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने शनिवार को सगाई की। साथ में उनके भाई की भी सगाई थी। अलीगढ़ में 100 बीघा मैदान पर शाही अंदाज में समारोह हुआ। भक्ति गीत पर दोनों जोड़ों ने एंट्री ली। इस दौरान आतिशबाजी भी हुई। संदीप ने मेघना चौधरी और भाई सौरभ ने अंतरा त्यागी को अंगूठी पहनाई। दोनों भाइयों को आशीर्वाद देने सीएम योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे। उन्होंने मंच से जय श्रीराम के जयकारे लगवाए और दोनों जोड़ों को सुखी वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। दुल्हनों ने मंच पर संदीप सिंह की दादी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। संदीप ब्लैक शेरवानी और मेघना शैम्पेन गोल्ड लहंगे में नजर आईं। देखिए सगाई की 10 खास तस्वीरें... संदीप सिंह ने मेघना को पहनाई अंगूठी छोटे भाई सौरभ और अंतरा ने भी की सगाई दादी को गोद में उठाकर मंच पर लाए घरवाले सीएम योगी ने दोनों जोड़ों को आशीर्वाद दिया मंच पर गूंजे जय श्रीराम के जयकारे ब्लैक शेरवानी में दिखे शिक्षा मंत्री संदीप सिंह पेस्टल लहंगे में दिखीं सौरभ की मंगेतर अंतरा पूरे परिवार ने एक साथ तस्वीर खिंचवाई कल्याण सिंह की तस्वीर के साथ सजा मंच 80 हजार मेहमानों के लिए शाही इंतजाम --------------------------- यह खबर भी पढ़ें… शिक्षामंत्री की सगाई- सीएम योगी ने बैग गिफ्ट किया, श्रीराम के जयकारे लगवाए यूपी के शिक्षा मंत्री संदीप सिंह और उनके भाई सौरभ सिंह ने सगाई कर ली है। पहले संदीप सिंह ने अपनी मंगेतर मेघना चौधरी को रिंग पहनाई। इसके बाद सौरभ ने अंतरा त्यागी को अंगूठी पहनाई। इस बीच आतिशबाजी भी हुई। दोनों जोड़ों को आशीर्वाद देने सीएम योगी भी पहुंचे। योगी ने मंच पर जय श्रीराम के जयकारे लगवाए। संदीप सिंह को ODOP (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) का गिफ्ट बैग किया। रिंग सेरेमनी के लिए संदीप सिंह ब्लैक शेरवानी पहनकर पहुंचे, जबकि मेघना शैम्पेन गोल्ड रंग के शाही लहंगे में दिखीं। दोनों ने फिल्मी गाने पर एंट्री ली। फैमिली फोटो के लिए दादी को गोद में उठाकर स्टेज पर लाया गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में वकीलों का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ी:बांस-बल्लियां फांदकर विधानसभा गेट पर धरने पर बैठे; पुलिस समझाती रही
    Next Article
    अखिलेश का दावा- कांग्रेस ने यूपी में 181 सीटें मांगीं:बोले- गठबंधन के साथ बहुत अच्छे संबंध, राजभर का सुझाव- अखिलेश चाचा पर ध्यान दें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment