Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:PM मोदी बोले- अखिलेशजी मेरे मित्र; योगी ने कहा- माफिया और मौलाना झाड़ू लगाएंगे, करोड़पति चपरासी की 3 जिलों में 3 पत्नियां

    4 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर संसद में महिला आरक्षण संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान अखिलेश यादव और अमित शाह में तीखी बहस को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर सीएम योगी की पश्चिम बंगाल में मौलानाओं से झाड़ू लगवाने वाले बयान से जुड़ी है। चलिए, सिलसिलेवार तरीके से पढ़ते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- संसद में अखिलेश-शाह में तीखी बहस, पीएम मोदी बोले- अखिलेश मेरे मित्र हैं महिला आरक्षण संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान अखिलेश और अमित शाह में तीखी बहस हुई। अखिलेश बोले- मुस्लिम महिलाओं को भी आरक्षण मिले; शाह ने कहा- आप उन्हें सारी टिकटें दे दीजिए, हमें आपत्ति नहीं। पीएम से धर्मेंद्र यादव बोले-आप भी पिछड़ी जाति के; पिछड़ों का ध्यान नहीं रखते। मोदी ने कहा- अखिलेश जी मेरे मित्र हैं, मदद करते हैं। अखिलेश हाथ जोड़ मुस्कुराए। पूरी खबर पढ़ें 2- योगी बोले- बंगाल में सरकार आई तो माफिया-मौलाना झाड़ू लगाएंगे, डरिए मत सीएम योगी ने पश्चिम बंगाल में 3 चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। योगी बोले- सरकार आई तो माफिया-मौलाना झाड़ू लगाएंगे, इनसे डरिए मत। हिंदुओं को बंटने नहीं देंगे। जैसे ममता दीदी को राम नाम, दुर्गा पूजा से चिढ़ है, ऐसे ही यूपी में भी चिढ़ होती थी। डबल इंजन सरकार आई तो राम मंदिर बन गया। इससे पहले योगी ने गोरखपुर में सुरक्षा भवनों का उद्घाटन किया। पूरी खबर पढ़ें 3- गाजियाबाद में 200 झोपड़ियों में भीषण आग,10 किमी दूर से दिखा धुआं गाजियाबाद में गुरुवार को 200 झोपड़ियों में भीषण आग लग गई। सिलेंडरों में धमाके होते रहे। धुएं का गुबार करीब 10 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास की इमारतों को एहतियातन खाली कराया गया। एकदिन पहले, बुधवार को लखनऊ में झुग्गियों में आग लगने से 250 झोपड़ियां जल गई थीं। 2 सगी बहनों की मौत भी हुई थी। पूरी खबर पढ़ें 4- संभल में ईदगाह-इमामबाड़े को ढहाया; महिला बोली- मंदिरों पर एक्शन क्यों नहीं संभल में ईदगाह-इमामबाड़े को बुलडोजर से गिरा दिया गया। चार बुलडोजरों को लगाकर तोड़ा गया। मौके पर 5 थानों की पुलिस फोर्स और एक कंपनी PAC तैनात की गई थीं। प्रशासन के मुताबिक, करीब 7 बीघा चारागाह की जमीन पर ईदगाह और खाद गड्ढे की भूमि पर इमामबाड़ा बनाया गया था। भीड़ को अफसरों ने खदेड़ा। महिला बोली- मंदिरों पर एक्शन क्यों नहीं हो रहा। पूरी खबर पढ़ें 5- यूपी में भीषण गर्मी शुरू, काशी-वृंदावन में घाटों पर सन्नाटा यूपी में भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो गई है। धूप की वजह से काशी में घाटों के अलावा वृंदावन में रंगनाथ मंदिर के रास्ते पर सन्नाटा पसरा रहा। गोरखपुर जू में दरियाई घोड़े पानी से निकल नहीं रहे। सीजन में पहली बार अधिकतम तापमान 44°C के पार पहुंचा। यही नहीं, 16 जिलों में पारा 40 डिग्री या उससे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। अगले 10 दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- बस्ती में 2 रसगुल्ला खाने पर बच्चे को डीजल से जलाया; आरोपी फरार बस्ती जिले में 2 रसगुल्ला खा लेने से नाराज कैटरिंग ठेकेदार ने 11 साल के बच्चे को डीजल से जला दिया। बच्चे की चीख सुनकर लोग दौड़े और आग बुझाई। लेकिन तब तक वह चेहरे से लेकर कमर तक बुरी तरह झुलस चुका था। बच्चा अपनी नानी के साथ रिश्तेदार की शादी में शामिल होने पहुंचा था। गंभीर हालत में उसे अयोध्या लाया गया, जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। पूरी खबर पढ़ें 7- पीलीभीत में तीन पत्नियों वाला करोड़पति चपरासी, अधिकारी की तरह मीटिंग में जाता था पीलीभीत के डीआईओएस ऑफिस का चपरासी करोड़पति निकला। यही नहीं तीन जिलों में उसकी 3 पत्नियां भी हैं। फर्जीवाड़ा कर एक पत्नी को टीचर बना दिया और अवैध तरीके से उसके खाते में सैलरी भी जाती रही। जांच में पता चला कि वह अधिकारियों की मीटिंग में विभाग की ओर से जाता था। 98 ट्राजैक्शन कर पत्नी के खाते में एक करोड़ ट्रांसफर किए। खाते के 5 करोड़ फ्रीज किए गए। 8- रामपुर में एंबुलेंस में आक्सीजन खत्म होने से युवक की मौत, ईंधन भी खत्म हो गया था रामपुर में एंबुलेंस में पेट्रोल और आक्सीजन के खत्म होने की वजह से एक युवक की जान चली गई। युवक ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय डॉक्टर ने उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। एंबुलेंस से परिजन उसे मुरादाबाद लेकर जा रहे थे। वह आक्सीजन सपोर्ट पर था लेकिन रास्ते में आक्सीजन खत्म हो गया। कुछ देर बाद एंबुलेंस का ईंधन भी खत्म हो गया। पूरी खबर पढ़ें 9- हाथरस में बर्खास्त सिपाही ने बुजुर्ग को जिंदा जलाया, खुद को मृत घोषित करने के लिए साजिश हाथरस में जेल जाने से बचने के लिए हत्यारोपी बर्खास्त सिपाही ने अपनी मौत की झूठी कहानी रच दी। अपना आधार, मोबाइल सहित अन्य डॉक्यूमेंट एक व्यक्ति की जेब में रखकर उसे जिंदा जला कर मार डाला। हालांकि, जिंदा जलाते वक्त आरोपी सिपाही भी बुरी तरह झुलस गया। पुलिस ने शक होने पर जांच शुरू की तो वह अस्पताल में मिला। आरोपी पर हत्या सहित 13 केस हैं। पूरी खबर पढ़ें 10- आगरा मेयर पर भड़कीं एक्ट्रेस राखी सावंत, बोलीं- मेयर पढ़ी-लिखी नहीं हैं क्या? आगरा मेयर हेमलता दिवाकर पर बालीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत भड़क गईं। एक इंटरव्यू में राखी ने कहा कि मेयर पढ़ी-लिखी नहीं है क्या? उनको भोसले और घोसले में अंतर नहीं पता? आशा भोसले कितना बड़ा नाम है। गुरुवार को राखी का यह वीडियो सामने आया है। दरअसल, मेयर ने मीडिया से बातचीत में गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए 2 बार गलत नाम लिया था। पूरी खबर पढ़ें 11- गोरखपुर में टॉवर पर चढ़ी युवती, बोली- दरोगा ने शादी नहीं की तो जान दे दूंगी गोरखपुर में ट्रैफिक दरोगा से शादी करने के लिए एक युवती टॉवर पर चढ़ गई। बोली- शादी नहीं करेगा तो जान दे दूंगी। सुबह टावर पर चढ़ी युवती के हाईवोल्टेज ड्रामा को देखने भीड़ जुट गई। अधिकारी समझाते रहे लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। फिर दरोगा को अधिकारियों ने बुलवाया। उसने समझाया तो नीचे उतरी। वह दरोगा से मिलने गाजीपुर से आई थी। पूरी खबर पढ़ें 12- वृंदावन नाव हादसे के 7वें दिन मिला मैनेजर का शव; 30 Km एरिया में खोजा गया वृंदावन नाव हादसे के 7वें दिन गुरुवार को लापता मैनेजर पंकज मल्होत्रा का शव मिला। शव हादसे की जगह से ढाई किमी दूर देवरहा घाट और पानीगांव पुल के नीचे दिखा। बॉडी फूलकर ऊपर आ गई थी। गोताखोरों ने बाहर निकाला। इसके साथ ही हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है। 10 अप्रैल को हादसा हुआ था। 38 लोगों में से 22 को निकाल लिया गया था। पूरी खबर पढ़ें 13- कानपुर किडनी कांड का आरोपी डॉ.अली का सरेंडर; 10 पहले ही गिरफ्तार कानपुर किडनी कांड के आरोपी डॉ. अली ने सरेंडर कर दिया। ओटी टेक्नीशियन पर 25 हजार का इनाम था। कोर्ट ने 14 दिन के लिए जेल भेज दिया। गैंग के लोग किराए की ओटी में किडनी ट्रांसप्लांट करते थे। पुलिस ने बताया- गिरोह में शामिल डॉ. रोहित, डॉ. अफजल, डॉ. वैभव मुद्गल, डॉ. अमित चौधरी, डॉ. अली कोई भी सर्जन नहीं है। अली OT मैनेजर है। अबतक 10 अरेस्ट हुए। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- लंगूर के लिए डीएम ने कुर्सी छोड़ी, बोलीं- इधर बैठ जाओ बागपत में किसान दिवस पर सुनवाई कर रहीं डीएम अस्मिता लाल के पास अचानक से एक लंगूर पहुंच गया। लंगूर को देखकर डीएम हंसते हुए कुर्सी छोड़ दीं। फिर उसे इशारा करते हुए बोलीं- इधर बैठ जाओ। दरअसल, डीएम के पास अचानक से गया लंगूर, कलेक्ट्रेट में भी घूमता रहता है। वन्य जीव प्रेमी डीएम के साथ पहले भी बंदर का वीडियो सामने आ चुका है। बंदर का नाम मटरू है। कल क्या रहेगा खास... 15- कृषि मंत्रियों का सम्मेलन 17 अप्रैल को लखनऊ में कृषि मंत्रियों का क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित है। सीएम योगी उद्घाटन करेंगे। इसमें हरियाणा, हिमाचल, पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर के कृषि मंत्री शिरकत करेंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पाकिस्तान से ऑपरेट हो रही थी नोएडा में हिंसा:कमिश्नर का दावा- ट्विटर और वॉट्सएप ग्रुपों पर श्रमिकों को भड़काया
    Next Article
    अखिलेश यादव ने संसद में उठाया सेंट्रल मार्केट का मुद्दा:बोले महिलाओं का दर्द क्या होता है ये मेरठ के दुकानदारों की महिलाओं से पूछो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment