Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:पहलवान बोलीं- बृजभूषण सिंह ने मेरा भी शोषण किया; बच्चों का हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू, बिजली कर्मचारी को मुर्गा बनाया

    2 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर सिद्धार्थनगर में पानी की टंकी पर 16 घंटे से फंसे बच्चों का एयरफोर्स के MI-17 हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर सीएम योगी द्वारा यूपी में एक साल में डेढ़ लाख भर्तियों के ऐलान से जुड़ी है। चलिए सिलसिलेवार तरीके से पढ़ते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- सिद्धार्थनगर में 2 बच्चों का MI-17 हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू; रील बनाने टंकी पर चढ़े थे सिद्धार्थनगर में पानी की टंकी पर 16 घंटे से फंसे बच्चों का एयरफोर्स के MI-17 हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया। शनिवार को 5 बच्चे रील बनाने के लिए 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़े थे। उतरते वक्त सीढ़ी टूट गई। 3 बच्चे गिर गए। 1 की मौत हो गई, जबकि 2 की हालत गंभीर है। रॉड पकड़कर 2 बच्चे किसी तरह टंकी पर वापस चढ़ गए। दलदल के कारण क्रेन नहीं पहुंच सकी। पूरी खबर पढ़ें 2- यूपी में इस साल डेढ़ लाख भर्तियां होंगी; सीएम योगी ने किया ऐलान यूपी में एक साल में डेढ़ लाख भर्तियां होंगी। सीएम योगी ने रविवार को लखनऊ में यह ऐलान किया। उन्होंने UPSSSC से चयनित 357 कनिष्ठ विश्लेषक (औषधि) और 252 डेंटल हाइजीनिस्ट को जॉइनिंग लेटर सौंपे। सीएम ने कहा कि UPSSSC अकेले 32 हजार भर्तियां करेगा। लोकसेवा आयोग 15 हजार नौकरियां देगा। पुलिस में 45 हजार होमगार्ड और एसआई की भर्ती होगी। पूरी खबर पढ़ें 3- विनेश फोगाट बोलीं- बृजभूषण के शोषण की मैं भी विक्टिम; गोंडा में कुश्ती लड़ना मुश्किल गोंडा में होने वाले सीनियर ओपन रैंकिंग कुश्ती टूर्नामेंट आयोजन पर विनेश फोगाट ने सरकार को घेरा है। कहा- बृजभूषण शरण के खिलाफ कंप्लेंट करने वाले 6 विक्टिम में मैं भी शामिल हूं। मेरी गवाही भी कोर्ट में चल रही है। मेरा उसके घर (गोंडा) में जाकर कॉम्पिटीशन लड़ना मुश्किल होगा। मुझे नहीं लगता कि मैं 100% दे पाऊंगी। एक लड़की के लिए ये काफी मुश्किल होगा। पूरी खबर पढ़ें 4- लखनऊ में स्मार्ट मीटर पर AAP नेताओं का प्रदर्शन, आगरा में मीटर सड़कों पर फेंके लखनऊ में AAP ने स्मार्टमीटर के विरोध में प्रदर्शन किया। शक्तिभवन पर प्रदर्शन के बाद विधानसभा जाते समय पुलिस से नोकझोंक हुई। पुलिस घसीटते हुए गाड़ी में बैठाकर ईको गार्डन ले गई। प्रदर्शनकारी प्रतिपाल सिंह ने पगड़ी नोंचने का आरोप लगाया। आगरा में महिलाओं ने स्मार्ट मीटर उखाड़कर सड़कों पर फेंके। अखिलेश यादव ने कहा- स्मार्ट मीटर की तरह ईवीएम भी गड़बड़। पूरी खबर पढ़ें 5- प्रयागराज में 500 के नोट बिछाकर सोने वाली लड़की टंकी पर चढ़ी, बोली- जान दे दूंगी प्रयागराज में 500-500 रुपए के नोट बिछाकर सोने वाली 32 साल की पल्लवी सिंह शनिवार को पानी की टंकी पर चढ़ गई। 50 फीट ऊंचाई से चिल्लाते हुए जान देने की धमकी देने लगी। उसकी आवाज सुनकर लोग जमा हो गए। पल्लवी ने कहा- उसके खिलाफ गलत मुकदमा दर्ज है। केस वापस लेने पर नीचे आऊंगी। पुलिस के आश्वासन के बाद नीचे उतरी। 9 घंटे तक ड्रामा चला। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- सहारनपुर में सहेली के बेटे को नहर में धक्का देकर मार डाला; 6 लाख के लिए झगड़ा हुआ था सहारनपुर में एक महिला ने अपनी ही सहेली के 14 साल के बेटे की हत्या कर दी। उसका सहेली से 6 लाख रुपए को लेकर झगड़ा हुआ था। नाराज महिला ने 1 मई को घर के बाहर टहल रहे बच्चे को घुमाने के बहाने स्कूटी पर बैठाया। फिर उसे 8 किमी दूर बड़ी नहर के पास ले जाकर धक्का दे दिया। परिजन ने गुमशुदगी रिपोर्ट लिखाई तो CCTV में महिला बच्चे को स्कूटी से ले जाती दिखी। पूरी खबर पढ़ें 7- यूपी के 12 जिलों में आंधी-बारिश; कहीं पोल उखड़े तो कहीं पेड़ गिरा यूपी के 12 जिलों में आंधी के साथ बारिश हुई। लखनऊ और अयोध्या में रविवार तड़के आंधी के साथ बारिश हुई। बिजली भी कड़की। संतकबीरनगर, अंबेडकरनगर, बस्ती, आजमगढ़, मऊ, देवरिया, बलिया में रुक-रुककर बारिश हुई। फर्रुखाबाद में आंधी से पोल उखड़ गए। पेड़ गिरने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। सुल्तानपुर में पेड़ की डाल गिरने से एक की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें 8- मुरादाबाद में SDO ने मीटर रीडर को मुर्गा बनाकर खड़ा किया; फर्जी रसीद दी थी मुरादाबाद में बिजली विभाग के एसडीओ ने मीटर रीडर को दफ्तर के बाहर मुर्गा बना दिया। करीब 30 मिनट तक वह मुर्गा बना रहा। दफ्तर के बाहर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। बताया जा रहा कि उसने उपभोक्ता को 25 हजार रुपए की फर्जी रसीद दे दी थी। चीफ इंजीनियर ने संविदा मीटर रीडर को हटा दिया है। एसडीओ की भूमिका के जांच के आदेश दिए हैं। पूरी खबर पढ़ें 9- मंत्री राजभर का अखिलेश पर तंज, बोले- आपकी बेचैनी छुपाए नहीं छुप रही मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने फिर अखिलेश यादव पर तंज कसा है। फेसबुक पर लिखा- आपकी बेचैनी अब छुपाए नहीं छुप रही है। सत्ता से दूर होने का दर्द और वापस लौटने की घटती संभावनाएं आपको अंदर से विचलित कर रही हैं। यही वजह है कि आप आज राजभर समाज से असहज हैं। कभी उसे आपकी रैलियों में भीड़ बढ़ाने के लिए मजबूर किया जाता था, लेकिन बराबरी की भागीदारी कर रहा है। 10- गोरखपुर से 81 दिनों की गो सेवा यात्रा शुरू; शंकराचार्य बोले- गो माता को राष्ट्रमाता घोषित करें ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने रविवार को गोरखपुर से 81 दिन की गो सेवा यात्रा की शुरुआत की। यात्रा का शुभारंभ भारत माता मंदिर में पूजा से हुई। शंकराचार्य ने कहा- हम यहां योगी आदित्यनाथ के लिए नहीं आए हैं। गोरक्षा के नाम पर इस जगह का नाम है। यह गुरु गोरखनाथ की तपोस्थली है इसलिए हम यहां से यात्रा शुरू कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें 11- उठक-बैठक करने वाले IAS को अब तक पोस्टिंग नहीं, रिंकू सिंह बोले- मुझे काम करना है IAS रिंकू सिंह राही को अभी भी कहीं पोस्टिंग नहीं मिली है। काम अलॉट नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, 20 अप्रैल को इस्तीफा वापस ले लिया था। हालांकि, 13 दिन बाद भी उन्हें पोस्टिंग नहीं मिली है। राही ने कहा- मुझे सिर्फ काम चाहिए। सरकार कहीं भी पोस्टिंग दे दे, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। वह इस समय राजस्व परिषद में अटैच हैं। पूरी खबर पढ़ें 12- कौशांबी में मिट्टी ढहने से मां-बेटी समेत 3 की मौत; दोनों डिप्टी सीएम ने जताया दुःख कौशांबी में तालाब से मिट्टी निकालने के दौरान अचानक टीला ढहने से मां-बेटी समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कुल पांच लोग मिट्टी में दब गए थे। इस घटना पर दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य ने दु:ख जताया है। गांववालों के अनुसार, मिट्‌टी निकालते वक्त तालाब का टीला अचानक भरभराकर नीचे आ गया। पूरी खबर पढ़ें 13- प्रयागराज में पत्नी की हत्या कर फंदे पर लटका, लिखा- लोग पत्नी से अश्लील बातें करते प्रयागराज में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर खुद फंदे पर लटक कर जान दे दी। रविवार सुबह दादी के पास सो रहे बच्चे जब पापा को जगाने पहुंचे तो दरवाजा बंद मिला। खटखटाने पर नहीं खुला तो पुलिस बुलाई गई। दरवाजा तोड़ा तो पत्नी जमीन पर पड़ी थी, पति फंदे से लटक रहा था। सुसाइड के पहले पुलिस में शिकायत की थी कि कुछ लोग पत्नी से अश्लील बाते करते हैं। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- हाथी पर बारात लेकर गया, 20 साल की कमाई लगाई मेरठ के एक युवक ने अपने बचपन का सपना सच करने के लिए 20 साल की कमाई लगा दी। वह अपनी बारात घोड़ी की बजाय हाथी पर लेकर गया। 5 साल की उम्र में उसने ये सपना संजोया था। 21 अप्रैल को वह हाथी पर बैठकर बारात गया। इसके पहले वह हाथी पर सवार होकर पूरे गांव में घूमा। राजस्थान से 1.60 लाख में हाथी मंगाया। जबकि 1 लाख रुपए परमीशन लेने में लगे। पूरी खबर पढ़ें कैसा रहेगा कल का मौसम... 15- आंधी के साथ तेज बारिश 4 मई को पूरे प्रदेश में आंधी के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ, सहारनपुर, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया सहित आसपास के जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेटे को NEET पेपर दिलाने आए पिता की मौत:औरैया से लखनऊ आया था, पटरी पार करते वक्त ट्रेन ने चपेट में लिया
    Next Article
    बरेली में 3 किशोरों की तालाब में डूबकर मौत:नहाने गए थे, ग्रामीणों ने उतराते देखे शव; गांव में मचा कोहराम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment