Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:अखिलेश बोले- राम मंदिर की SIT रिपोर्ट चोरी न हो जाए; पुलिसवालों का घोड़े पर योगासन; बोतल बाबा का दावा- मुर्दे को जिंदा किया

    5 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर यूपी में रविवार को NEET-UG 2026 के री-एग्जाम को लेकर है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर सीएम योगी आदित्यनाथ के हमीरपुर दौरे से जुड़ी है। चलिए, सिलसिलेवार तरीके से पढ़ते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- यूपी में NEET री-एग्जाम में छात्रा बेहोश, गलत सेंटर पहुंची कैंडिडेट को पुलिसवालों ने पहुंचाया यूपी में रविवार को NEET-UG 2026 का री-एग्जाम हुआ। सेंटर्स पर सुबह 11 बजे से डेढ़ बजे तक एंट्री दी गई। आजमगढ़ में जूते-मोजे, बालों की चेकिंग के बाद ही एंट्री दी गई। गोरखपुर में लड़कियों के जूड़े खुलवाए, नोएडा में कलावा, ज्वैलरी तो झांसी में ईयरिंग उतरवाई। लखनऊ में गलत सेंटर पर पहुंची छात्रा को पुलिसकर्मियों ने कार से पहुंचाया। बरेली में छात्रा बेहोश हो गई। पूरी खबर पढ़ें 2- योगी बोले- बेटियों को छेड़ने वाला यमराज के घर जाएगा, सपा मोहर्रम-ईद पर उदंडता कराती सीएम योगी ने रविवार को हमीरपुर में कहा- बेटियों को छेड़ने वाला यमराज के घर जाएगा। सपा ईद और मोहर्रम पर सड़कों पर उदंडता करवाती थी। कृष्ण जन्मोत्सव और कांवड़ यात्रा पर रोक लगाती थी। सपा सरकार में हर जिले में एक माफिया होता था और ये माफिया जमीनों पर कब्जा करते थे। ये व्यापारी और बेटी के लिए संकट खड़ा करते थे। गुंडे पुलिस पर हमला करते थे। पूरी खबर पढ़ें 3- प्रयागराज में रबर बॉय ने पेड़ पर योग किया, मेरठ में पुलिसवालों ने घोड़े पर आसन किए योग दिवस पर सीएम योगी ने 45 मिनट तक योग किया। राजभवन में राज्यपाल आनंदीभवन ने योगासन किए। प्रयागराज माघ मेले के दौरान रबर बॉय के नाम से मशहूर हुए आदर्श पांडेय ने पेड़ की डाल पर योग किया। काशी में महिलाओं ने गंगा के बीच क्रूज पर योग किया। गोंडा में PCS अफसर की 8 साल बेटी ने योग कराया। मेरठ में पुलिस कर्मियों ने घोड़े पर योगासन किए। पूरी खबर पढ़ें 4- भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बन सकते हैं रोहित मिश्रा, प्रतापगढ़ के रहने वाले भाजपा की प्रदेश टीम का ऐलान जल्द हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, युवा मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा का बनना लगभग तय है। रोहित इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुके हैं। वे केशव मौर्य के विरोधी माने जाने वाले पूर्व विधायक उदयभान करवरिया के करीबी हैं। महिला मोर्चा अध्यक्ष के लिए रंजना उपाध्याय, अर्चना मिश्रा और ऊषा मौर्य के नाम चर्चा में हैं। पूरी खबर पढ़ें 5- 'अखिलेश मर्द हैं तो एक भी व्यक्ति सामने खड़ा करें', मंत्री राजभर की सपा प्रमुख को चुनौती गाजीपुर में मंत्री राजभर ने अखिलेश यादव को चुनौती दी। पैसे लेकर टिकट देने के आरोप पर कहा- 'अखिलेश मर्द हैं तो एक भी व्यक्ति सामने खड़ा करें'। उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश यादव उनके राजनीतिक करियर को खत्म करना चाहते थे। सुभासपा में ही टूट होने की अटकलों पर कहा- हमारी पार्टी के विधायक दरअसल हमारे थे ही नहीं। अब्बास भी उनमें से एक हैं। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- राम मंदिर चढ़ावा चोरी जांच पर अखिलेश का तंज, बोले- SIT ध्यान रखे, रिपोर्ट चोरी न हो जाए राम मंदिर चढ़ावा चोरी जांच को लेकर अखिलेश यादव ने तंज कसे हैं। एक्स पर लिखा- SIT ध्यान रखे, कहीं जांच की रिपोर्ट ही चोरी न हो जाए। फिर कहेंगे 15 दिन और इंतज़ार कर लो। दिन इसलिए बढ़ा रहे हैं, क्योंकि सबूत ठिकाने लगा रहे हैं। दरअसल, राम मंदिर चढ़ावा मामले में एसआईटी जांच कर शनिवार देर शाम लखनऊ लौट आई। SIT अब सीएम योगी को रिपोर्ट सौंपेगी। पूरी खबर पढ़ें 7- राममंदिर में रोज का चढ़ावा 1 लाख से कम हुआ; श्रद्धालु बोले-दान चोरी से दुख राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद का श्रद्धालुओं पर गहरा असर पड़ा है। यही वजह है कि पहले दानपेटियों से रोजाना 8 से 12 लाख रुपए तक चढ़ावा निकलता था। वो अब घटकर 1 लाख रुपए के नीचे आ गया है। हालांकि, श्रद्धालुओं की संख्या में कमी नहीं आई है। श्रद्धालुओं का कहना है- दान चोरी से हम सभी को दुख हुआ है। अब सोचते हैं कि ऑनलाइन दान किया जाए तो सही है। पूरी खबर पढ़ें 8- बोतल बाबा का दावा- आत्मा पकड़कर मुर्दे को जिंदा किया; 2 VIDEO सामने आए कानपुर देहात में महिला श्रद्धालु से छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार बोतल बाबा के 2 वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में वह हवा से आत्मा पकड़कर कथित मृत महिला में जान फूंकने का दावा करता दिख रहा है। वहीं, दूसरे वीडियो में वह निःसंतान महिला को फूंक मारकर सेब देता है और कहता है कि किसी पेड़ के नीचे सेब खाना, ताकि कोई देख न सके। इससे पुत्र होगा। पूरी खबर पढ़ें 9- प्रतापढ़ में थाने में पंचायत के बाद शादी, मंदिर में फेरे के बाद दोनों समधी गले मिले प्रतापगढ़ में थाने में 6 घंटे चली पंचायत के बाद अमन कुमार और सानिया बानो की मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कराई गई। अलग-अलग धर्म होने से परिजन तैयार नहीं थे, लेकिन 4 साल से प्रेम संबंध में रहे दोनों अलग होने को राजी नहीं थे। पुलिस ने पंचायत की; दोनों के परिजन की सहमति के बाद हनुमान मंदिर में सात फेरे कराए गए। शादी के बाद दोनों के पिता गले मिले। पूरी खबर पढ़ें 10- मेरठ में लड़की का सड़क पर हंगामा, पुलिसवाले से बोली- तेरी औकात क्या है मेरठ में शनिवार देर रात नशे में धुत युवती ने बीच सड़क हंगामा किया। वह दो युवकों के साथ उत्पात मचा रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस से उसने गाली-गलौज और हाथापाई की। समझाने के बावजूद वह पुलिसकर्मी से उलझती रही। उंगली दिखाकर बोली- मैं अपने बॉयफ्रेंड से मिलने आई थी, तेरी औकात क्या है। फिर पुलिसकर्मी का हाथ पकड़कर कहा- चल, थाने ले चल। पूरी खबर पढ़ें 11- गोरखपुर में मामा ने पोर्न देखकर किया भांजी से रेप, फोन में मिले 50 अश्लील VIDEO गोरखपुर में नाबालिग मामा ने पोर्न देखकर मासूम भांजी से रेप किया। पुलिस ने पकड़ा तो रोने लगा। उसके फोन में 50 अश्लील VIDEO भी मिले हैं। शनिवार सुबह बच्ची घर से 500 मीटर दूर खेत में खून से लथपथ मिली थी। दर्द से कराह रही थी। ब्लीडिंग न रुकने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने बच्ची के साथ रेप की पुष्टि की थी। हालत गंभीर बनी हुई है। पूरी खबर पढ़ें 12- उन्नाव में महिला के ऊपर से गुजरी पूरी ट्रेन, एक्सप्रेस पर चढ़ते वक्त गिरी थी उन्नाव में महिला के ऊपर से पूरी ट्रेन गुजर गई, लेकिन वह बाल-बाल बच गई। सिर्फ कान में खरोंच आई। हुआ यूं कि महिला आम्रपाली एक्सप्रेस पर शनिवार रात चढ़ रही थी, तभी उसका पैर फिसल गया। वह ट्रैक पर गिरी, तब तक ट्रेन की स्पीड तेज हो गई। उसके ऊपर से 21 रेल डिब्बे गुजर गए। महिला पटरियों के बीच लेटी रही। ट्रेन के गुजरने के बाद GRP-RPF ने उठाया। पूरी खबर पढ़ें 13- रामपुर में प्रेमिका से शादी के लिए टावर पर चढ़ा, लड़की के आने पर उतरा रामपुर में प्रेमिका से शादी की जिद में एक युवक 105 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गया। वह करीब ढाई घंटे तक टावर पर बैठा रहा। प्रेमिका के शादी के लिए राजी होने तक नीचे आने से इनकार करता रहा। पुलिस पहुंची, काफी देर तक उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। फिर युवती का पता लगाकर उसे बुलाया गया। प्रेमिका के समझाने पर वह नीचे उतरा। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- एक-दूसरे में लिपटे दिखे नाग-नागिन, काफी देर तक मस्ती करते रहे सहारनपुर में नाग-नागिन का ऐसा नजारा दिखा, जिसे देखकर राहगीर भी ठिठक गए। नाले के बीचोबीच नाग-नागिन का जोड़ा एक-दूसरे से लिपटा नजर आया। करीब आधा घंटा तक दोनों सांप एक-दूसरे से लिपटे और मस्ती करते रहे। यह दृश्य देखते ही वहां लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। इस अनोखे नजारे को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करना शुरू कर दिया। पूरी खबर पढ़ें कैसा रहेगा कल का मौसम... 15- यूपी के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट 22 जून को बलिया, गाजीपुर सहित यूपी के 5 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, पांच जिलों में बारिश होने के आसार हैं जबकि पूर्वांचल और अवध क्षेत्र में हीटवेव चल सकता है। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जमानत पर छूटा, गवाह को मार डाला:फर्रुखाबाद में लाश आम के पेड़ से लटकाई, गांव में घूमकर बोला- मैंने पंखिया को उड़ा दिया
    Next Article
    झांसी में भाजपा MLC ने मंच पर कुर्सी फेंकी:पीछे जाकर बैठे, जिला पंचायत अध्यक्ष भी नाराज, बोले- सम्मान के लिए ऐसे 10 मंच कुर्बान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment