Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जमानत पर छूटा, गवाह को मार डाला:फर्रुखाबाद में लाश आम के पेड़ से लटकाई, गांव में घूमकर बोला- मैंने पंखिया को उड़ा दिया

    5 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद में जमानत पर बाहर आए हत्या के आरोपी ने गवाह को ही मार डाला। उसने लाश को गांव के आम के बाग में पेड़ से लटका दिया। फिर खून से सने कपड़े पहनकर गांव में घूमने लगा। लोगों ने पूछा तो कहने लगा- मैंने पंखिया को उड़ा दिया है। इसका पता चलने पर घरवाले मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव नीचे उतारा, तो बॉडी पर चोट के निशान मिले। सीने पर घाव था, जिसस खून बह रहा था। आधी बॉडी जमीन से छू रही थी। पुलिस ने घरवालों और आसपास के लोगों से बातकर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कायमगंज कोतवाली क्षेत्र का शनिवार का है। अब जानिए पूरा मामला… गांव चिलसरी में शिवोज रहते हैं। शिवोज ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया- शनिवार शाम करीब 8 बजे दीपचंद्र उर्फ पंखिया (25) बाहर गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। हम लोगों को पता चला कि गांव का रोहित उर्फ भीमा नशे में लोगों से कह रहा है कि उसने दीपचंद्र को मार दिया है। रात में पेड़ से लटका मिला शव, खून बह रहा था भाई ने बताया कि इसके बाद हम लोगों ने दीपचंद्र की खोजबीन शुरू की। शनिवार रात करीब 12 बजे उसका शव आम के बाग में एक पेड़ से फंदे पर लटका मिला। बॉडी पर चोट के निशान थे। सीने से खून बह रहा था। आधी बॉडी जमीन से टच हो रही थी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। 6 साल पहले भी की थी गांव के व्यक्ति की हत्या पुलिस के अनुसार, रोहित उर्फ भीमा साल- 2020 में हुई एक हत्या के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था। गांव चिलसरी में रहने वाले चंद्रशेखर ने बताया- नवंबर, 2020 में भीमा ने मेरे पिता की हत्या कर दी थी। मेरे पिता खेत में काम कर रहे थे। तभी भीमा ने कुछ लोगों के साथ शराब पीकर उनसे झगड़ा किया था। इसके बाद भीमा ने मेरे पिता के साथ मारपीट कर उन्हें कुएं में फेंक दिया था। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। उस मामले में दीपचंद्र समेत गांव का एक अन्य व्यक्ति भी गवाह था। भीमा दबंग नेचर का है। करीब 15 दिन पहले भी उसका गांव के एक अन्य व्यक्ति से झगड़ा हुआ था। गवाही न देने को लेकर दीपचंद्र को भी धमका चुका था पोस्टमॉर्टम हाउस पर दीपचंद्र के परिवारवालों ने बताया कि भीमा ने गवाही न देने को लेकर कुछ समय पहले दीपचंद्र को धमकाया भी था। दीपचंद्र के भाई शिवोज ने बताया- गवाही देने के बाद से ही भीमा भाई से रंजिश करने लगा था। शनिवार को उसने मेरे भाई की हत्या कर दी। मेरी भाभी की 7 साल पहले मौत हो चुकी है। भाई का 7 साल का बेटा भी है। एएसपी गिरीश कुमार सिंह ने बताया- शनिवार देर रात थाना पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति की हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घरवालों से शिकायत लेकर नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। ------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- राम मंदिर से सबूत लेकर SIT लखनऊ पहुंची, CM योगी को आज-कल में रिपोर्ट देगी; जिनसे पूछताछ हुई, उन्हें चेतावनी- बाहर न जाएं राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच कर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) शनिवार शाम करीब 8 बजे अयोध्या से लखनऊ लौट गई। 6 दिन की जांच में 150 संदिग्धों के नाम सामने आए हैं। इनमें से 25 लोगों पर कार्रवाई के आसार हैं। जिन लोगों से SIT पूछताछ कर चुकी है, उन्हें अगले आदेश तक कहीं बाहर न जाने की चेतावनी दी गई है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    लड़की उंगली दिखाकर पुलिसवाले से बोली- तेरी औकात क्या है:मेरठ में नशे में हंगामा किया; कहा- बॉयफ्रेंड से मिलने आई थी, क्या गलत है
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:अखिलेश बोले- राम मंदिर की SIT रिपोर्ट चोरी न हो जाए; पुलिसवालों का घोड़े पर योगासन; बोतल बाबा का दावा- मुर्दे को जिंदा किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment