Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:अखिलेश बोले- नोएडा एयरपोर्ट बेचने के लिए बनाया, काला चश्मा पहन घोड़ी चढ़े IPS; तलाक की खुशी में लेटते हुए मंदिर पहुंचा

    4 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर नोएडा में अखिलेश यादव की समाजवादी समता भाईचारा रैली को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर संभल एसपी केके बिश्नोई और IPS अंशिका वर्मा की शादी से जुड़ी है। चलिए, सिलसिलेवार तरीके से पढ़ते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- अखिलेश बोले- जिसने हमारा घर गंगाजल से धुलवाया, वो दर्द नहीं समझ सकते दादरी रैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोला। कहा- नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन बेचने के लिए किया। जिसने हमारे घर को गंगाजल से धुलवाया, वो हमारा दर्द नहीं समझ सकते हैं। अब दौर बदल गया है। अभी समय है- चालबाजी छोड़ दें, भेदभाव छोड़ दें। भविष्य उनका नहीं है। नहीं तो आज उनके झंडे उतर गए हैं, कल सत्ता के सिंहासन से भी उतार दिए जाएंगे। पूरी खबर पढ़ें 2- दूल्हा बने संभल SP केके बिश्नोई हाथ में तलवार लिए घोड़ी पर बैठे; आज IPS अंशिका से शादी चर्चित IPS अफसर केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की आज शादी है। संभल SP बिश्नोई दूल्हा बनकर बारात लेकर राजस्थान के बाड़मेर से जोधपुर रवाना हुए। उन्होंने शेरवानी पहन रखी थी। बहन ने मिठाई खिलाई। हाथ में तलवार, काला चश्मा लगाकर बिश्नोई स्वैग के साथ घोड़ी पर बैठे। मंदिर गए और पूजा की। रास्ते में ढोल-नगाड़ों की धुन पर घर की महिलाएं डांस करती रहीं। पूरी खबर पढ़ें 3- वाराणसी की दालमंडी में फिर चला बुलडोजर, 30 मकान तोड़े जाने हैं वाराणसी की दालमंडी में रविवार को 30 मकानों को तोड़ने की प्रक्रिया शुरू हुई। मजदूरों ने छेनी-हथौड़ी और बुलडोजर से मकानों को गिराना शुरू किया। 150 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात थे। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर गली में आवाजाही रोक दी। ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई। दरअसल, दालमंडी गली को विकसित किया जा रहा। पीएम मोदी ने इसका शिलान्यास किया था। पूरी खबर पढ़ें 4- योगी बोले- मोदी को रोकने के लिए निम्न स्तर पर प्रयास हो रहे; ब्रजेश पाठक ने कहा- भैया के पेट में दर्द हो रहा सीएम योगी ने RML आयुर्विज्ञान संस्थान के चयनित 665 नर्सिंग अधिकारियों को जॉइनिंग लेटर बांटे। अपने संबोधन में कहा- मोदी को रोकने के लिए निम्न स्तर के प्रयास हो रहे हैं। कभी सिलेंडर कम होने तो कभी लॉकडाउन की अफवाह फैलाई जा रही। ब्रजेश पाठक बोले- जेवर एयरपोर्ट के उद्घाटन से भैया के पेट में दर्द हो गया। पहले नौकरी भइया-भतीजे की पर्ची पर लगती थी। पूरी खबर पढ़ें 5- मेरठ में प्रतिमा से जाट शब्द हटाने पर हंगामा, सांसद बोले- बालियान बात करेंगे… मेरठ में सूरजमल की प्रतिमा अनावरण समारोह में हंगामा हो गया। प्रतिमा की फाउंडेशन वॉल से जाट शब्द हटाने पर लोग भड़क गए। बिरादरी के लोग धरने पर बैठकर हंगामा करने लगे। नागौर सांसद हनुमान बेनिवाल ने योगी पर निशाना साधा। मंच से कहा- बालियान जी बात करेंगे, नहीं तो आपके योगी जी को ही हटवा देंगे। सीएम भगवंत मान बिना अनावरण किए लौटे। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- सीतापुर में मूर्ति पर नायब-तहसीलदार ने चलाई हथौड़ी, SDM हाथ जोड़े खड़ी रहीं सीतापुर में दुर्गा मंदिर को बुलडोजर से गिराया गया। 25 साल पुराने मंदिर को तोड़े जाते समय SDM हाथ जोड़े खड़ी रहीं। नायब तहसीलदार ने खुद हथौड़ी-छेनी लेकर स्थापित मूर्ति को जमीन से अलग किया। सरकारी बुलडोजर ड्राइवर ने मंदिर के ढांचे को तोड़ने से इनकार किया तो प्राइवेट ड्राइवर बुलाकर तोड़वाया गया। दरअसल, सड़क चौड़ीकरण के लिए मंदिर तोड़ा गया। पूरी खबर पढ़ें 7- उन्नाव में ट्रक ड्राइवर ने महिला ARTO को दी धमकी, बोला- 'मैडम...मेरे लाखों फॉलोअर्स, जवाब नहीं दे पाओगी' उन्नाव में महिला ARTO को ट्रक ड्राइवर ने धमकाते हुए कहा-'मैडम,मेरे लाखों फॉलोअर्स, जवाब नहीं दे पाओगी'। दरअसल, शनिवार देर रात एआरटीओ टीम ओवरलोडिंग की जांच कर रही थी। 5 ट्रकों को धर्मकांटा जांच के लिए लाया। आगे वाला ट्रक खराब होने पर पीछे वाले ड्राइवर हंगामा करने लगे। ड्राइवर से सिपाही भिड़ गया। यह देखकर ARTO गाड़ी से नीचे उतर आईं। पूरी खबर पढ़ें 8- लखनऊ में LGBTQIA का बिल के खिलाफ प्रदर्शन, बोले- ‘मेरी बॉडी, मेरी मर्जी’ लखनऊ में रविवार को LGBTQIA समुदाय के करीब 500 लोग सड़कों पर उतर आए। सभी ट्रांसजेंडर पर्सन्स अमेंडमेंट बिल-2026 के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ‘काला बिल वापस लो’, ‘मेरी बॉडी, मेरी मर्जी’ के नारे लगा रहे थे। कहा- डॉक्टर हम लोगों में से किसकी-किसकी जांच करेंगे? सबकी फीलिंग अलग-अलग है। हम सेक्स के आधार पर नहीं बल्कि, फीलिंग से ट्रांस हैं। पूरी खबर पढ़ें 9- सुल्तानपुर में लड़कियों ने सिपाही को पकड़कर पीटा, वर्दी फाड़ी-मोबाइल छीना सुल्तानपुर में छेड़खानी के आरोपी को पकड़ने आए पुलिसकर्मियों से लड़कियों ने मारपीट की। सिपाही का गला पकड़कर खींचा, वर्दी फाड़ दी। उसका मोबाइल छीन लिया। आरोपियों ने वीडियो भी बनाया। वह कहते रहे- बिना वारंट के घर में कैसे घुसे, महिलाओं को कैसे मारा, योगी राज में ये सब क्या हो रहा है? पुलिस ने 8 नामजद और 5 अज्ञात समेत 13 पर केस दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ें 10- वाराणसी में फ्लाइट लैंडिंग के वक्त इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश, आरोपी बोला- भूत का साया है वाराणसी एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान की लैंडिंग के पहले पैसेंजर ने इमरजेंसी गेट खोलने की कोशिश की। सूचना मिलते ही पायलट लैंडिंग रोकी और फिर विमान को हवा में ले गया। 15 मिनट चक्कर काटने के बाद दुबारा लैंडिंग कराई। हिरासत में लिए गए यात्री ने कहा- मेरे ऊपर भूत का साया है, पता नहीं ऐसा क्यों किया। दरअसल, लैंडिंग के वक्त गेट खुलने से हादसा हो सकता। पूरी खबर पढ़ें 11- हाईकोर्ट का आदेश- इलाज के दौरान मरीज की मौत पर वारिस मेडिक्लेम ले सकता, नियमों की व्याख्या बदली इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने सरकारी कर्मियों के मेडिक्लेम नियमों की व्याख्या बदली। कहा- यदि इलाज के दौरान लाभार्थी की मृत्यु हो जाती है या वह दावा करने की स्थिति में नहीं रहता तो कानूनी वारिस भी मेडिकल खर्च की प्रतिपूर्ति का दावा कर सकते हैं। दरअसल, एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान मौत के बाद बेटे के क्लेम को खारिज कर दिया गया था। पूरी खबर पढ़ें 12- लखनऊ में ‘चिकनी चमेली…’ पर क्लास में टीचर का डांस, बोलीं- एग्जाम के बाद मनोरंजन था लखनऊ के सरकारी स्कूल में महिला टीचर ने क्लास बंद कर बच्चों के सामने डांस किया। साउंड सिस्टम पर अग्निपथ फिल्म के गाना ‘चिकनी चमेली’ पर थिरकी। टीचर ने बच्चों से भी डांस कराया। गांव के किसी व्यक्ति ने चुपके से टीचर के डांस का वीडियो बना लिया और अधिकारियों से शिकायत कर दी। टीचर बोली- एग्जाम के बाद मनोरंजन था। बीएसए बोले- एक्शन लेंगे। पूरी खबर पढ़ें 13- अमरोहा में लेगपीस के लिए बाराती-घराती भिड़े, कुर्सियां एक दूसरे पर चलाई अमरोहा में एक शादी में बिरयानी की लेग पीस के लिए बाराती-घराती आपस में भिड़ गए। हंगामा और कहासुनी देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकीं। जमकर हाथापाई की। पानी के फिल्टर से एक दूसरे को पीटते रहे। पूरे पंडाल को तहस-नहस कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची तो स्थिति को नियंत्रित किया। हसनपुर कोतवाली क्षेत्र में बारात आई थी। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- पत्नी से तलाक की खुशी में लेटते हुए पहुंचा मंदिर, निर्जला व्रत रखा, 9 किमी दंडवत यात्रा की बस्ती में पत्नी से तलाक मिलने पर 25 वर्षीय युवक ने निर्जला व्रत रखा। ‘जय श्री राम’ और ‘जय बजरंगबली’ के जयकारे लगाते हुए वह 9 किलोमीटर की दंडवत यात्रा कर 12 घंटे में समय माता के मंदिर पहुंचा। मंदिर में पहुंचकर उसने मत्था टेका, नारियल फोड़ा और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। परिजन भी साथ रहे। बोला- पत्नी से छुटकारा पाने के लिए मंदिर में मन्नत मांगी थी। पूरी खबर पढ़ें कल कैसा रहेगा मौसम... 15- बारिश की आशंका 30 मार्च को पूरे प्रदेश में हल्की बारिश की आशंका है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में तेज बारिश भी हो सकती है। आंधी भी चलने की आशंका जताई गई है। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात…
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल SP केके बिश्नोई दूल्हा बनकर घोड़ी पर बैठे:काला चश्मा, हाथ में तलवार; बारात लेकर जोधपुर निकले; IPS अंशिका को मेहंदी लगी
    Next Article
    'मेरे बॉयफ्रेंड को बुलाओ, तभी नीचे उतरूंगी':प्रतापगढ़ में प्रेमी से झगड़ा होने पर टावर पर चढ़ी प्रेमिका, 2 घंटे बाद उतरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment