Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'मेरे बॉयफ्रेंड को बुलाओ, तभी नीचे उतरूंगी':प्रतापगढ़ में प्रेमी से झगड़ा होने पर टावर पर चढ़ी प्रेमिका, 2 घंटे बाद उतरी

    6 hours ago

    2

    0

    “मेरे बॉयफ्रेंड को बुलाओ, तभी नीचे उतरूंगी, नहीं तो जान दे दूंगी। उसके बिना मैं नहीं जी सकती हूं…” यह कहते हुए रविवार को फरेदूपुर गांव में एक 16 वर्षीय किशोरी ने हाई वोल्टेज ड्रामा खड़ा कर दिया। वह करीब 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई और अपने प्रेमी को बुलाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही टावर के नीचे हजारों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने काफी देर तक किशोरी को समझाकर नीचे उतारने की कोशिश की, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी किशोरी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपने प्रेमी को बुलाने की जिद पर अड़ी रही। करीब दो घंटे बाद प्रेमी को मौके पर बुलाया गया। प्रेमी के पहुंचने पर उसने कहा- “शादी करब, नीचे उतरि आवा”, जिसके बाद किशोरी टावर से नीचे उतर आई। नीचे आने के बाद पुलिस ने किशोरी और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। करीब दो घंटे तक यह पूरा घटनाक्रम चलता रहा। मामला फरेदूपुर इलाके का है। अब विस्तार से जानिए पूरा मामला रविवार दोपहर करीब 4 बजे बाघराय थाना क्षेत्र की रहने वाली कक्षा 9 की एक किशोरी अपने घर से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। वहां से वह चिल्लाने लगी— “मेरे बॉयफ्रेंड को बुलाओ, तभी नीचे उतरूंगी, नहीं तो जान दे दूंगी। उसके बिना मैं नहीं जी सकती हूं।” लड़की की आवाज सुनकर सड़क से गुजर रहे राहगीर रुक गए और देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। लोगों ने उसे समझाकर नीचे उतारने की काफी कोशिश की, लेकिन वह किसी की बात मानने को तैयार नहीं हुई। वह बार-बार टावर से कूदने की कोशिश भी कर रही थी। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई, लेकिन परिवार वालों के समझाने पर भी वह नहीं मानी। स्थिति बिगड़ती देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। तहसीलदार अलख शुक्ला, नायब तहसीलदार लालमन, कुंडा कोतवाल मनोज पांडेय और फायर ब्रिगेड प्रभारी सौरभ सक्सेना अपनी टीमों के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे। करीब दो घंटे तक यह हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा, लेकिन किशोरी पुलिस की बात भी मानने को तैयार नहीं थी। आखिरकार पुलिस ने उसके 17 वर्षीय प्रेमी को फोन कर मौके पर बुलाया। हालांकि शुरुआत में किशोरी पुलिस की बात पर भरोसा नहीं कर रही थी। इसके बाद प्रेमी ने नीचे से आवाज लगाकर कहा- “नीचे उतर आओ, मैं शादी कर लूंगा।” इसके बाद किशोरी टावर से नीचे उतर आई। नीचे आने के बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। लड़की के भाई ने बताया कि उसका प्रेमी उसी गांव का रहने वाला है। दोनों अक्सर मिलते थे, लेकिन उनके प्रेम संबंध की जानकारी परिवार को नहीं थी। किशोरी कक्षा 9 की छात्रा है। थाना प्रभारी मनोज पांडेय ने बताया कि करीब दो घंटे तक किशोरी टावर पर चढ़कर हंगामा करती रही और प्रेमी को बुलाने की जिद पर अड़ी थी। प्रेमी के मौके पर पहुंचने के बाद ही वह नीचे उतरी, जिसके बाद दोनों को थाने ले जाया गया। ………. ये खबर भी पढ़ें… संभल SP केके बिश्नोई दूल्हा बनकर घोड़ी पर बैठे:काला चश्मा, हाथ में तलवार; बारात लेकर जोधपुर निकले यूपी के चर्चित IPS अफसर केके बिश्नोई और अंशिका वर्मा की आज शादी है। शाम करीब 7 बजे बरेली एसपी अंशिका वर्मा मेहंदी लगनी शुरू हो गई। इसके बाद उनका दुल्हन लुक में मेकअप किया जाएगा। इससे पहले दोपहर करीब 2 बजे संभल SP बारात लेकर राजस्थान के बाड़मेर से जोधपुर रवाना हो गए। बाड़मेर से जोधपुर की दूरी करीब 200 किमी है। जल्द ही वह शादीस्थल पर पहुंच जाएंगे। वहां शादी की रस्में होंगी। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:अखिलेश बोले- नोएडा एयरपोर्ट बेचने के लिए बनाया, काला चश्मा पहन घोड़ी चढ़े IPS; तलाक की खुशी में लेटते हुए मंदिर पहुंचा
    Next Article
    हाथरस में गैस एजेंसी बंद मिली:निरीक्षण के दौरान गोदाम और कार्यालय पर लटका था ताला, एजेंसी संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment