Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में गुमशुदा व्यक्ति का मिला शव:एक दिन पहले घर से निकले थे, लौटकर नहीं आए

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई में शहर कोतवाली क्षेत्र के गुरगुज्जा गांव के पास रविवार देर शाम एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव भट्ठे के पीछे पड़ा मिला। मृतक की पहचान शंकारबक्श पुरवा निवासी रामशरण के रूप में हुई है, जो बीते शनिवार से लापता थे। आसपास के लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच शुरू की। पुलिस को मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला, जिसके आधार पर परिजनों को सूचित किया गया। रामशरण के भतीजे सुनील ने शव की पहचान की। सुनील ने बताया कि उनके चाचा रामशरण संडीला की एक बाल्टी बनाने वाली फैक्ट्री में काम करते थे और अपनी पत्नी संगीता के साथ वहीं किराए के मकान में रहते थे। राम शरण की कोई संतान नहीं है। रामशरण बीते बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी संगीता के साथ गांव आए थे। शनिवार दोपहर वह शौच के लिए घर से निकले थे, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे, तभी पुलिस से उनकी मौत की सूचना मिली। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने जानकारी दी कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि मौत के कारणों का पता चल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल SP ने घुटनों पर बैठकर अंशिका से वरमाला पहनी:हाथ जोड़कर लोगों को प्रणाम किया, 'ओ री सखी मंगल गाओ री...' गाना बजा
    Next Article
    मुरादाबाद में हिंदू नववर्ष पर भव्य शोभा यात्रा:संस्कृति, शौर्य और नारी शक्ति का प्रदर्शन, उमड़ा जनसैलाब

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment