Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी टीईटी-2026 आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी:अब 3 मई तक भरें फॉर्म, तकनीकी दिक्कतों के चलते डेट बढ़ी

    2 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपी टीईटी-2026 (UP TET) के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। तकनीकी समस्याओं और अभ्यर्थियों की मांग को देखते हुए यह फैसला लिया गया। अब इच्छुक अभ्यर्थी 3 मई तक अपना आवेदन फॉर्म भर सकेंगे। ​आयोग की ओर से जारी नए शेड्यूल के अनुसार आवेदन की नई अंतिम तिथि 3 मई जो पहले यह 1 मई थी। वहीं ​संशोधन एवं शुल्क समाधान की तिथि 8 मई तक कर दी गई है। ​प्रस्तावित एग्जाम डेट 2, 3 और 4 जुलाई है। ​पंजीकरण का अब तक का आंकड़ा शनिवार शाम तक के आंकड़ों के अनुसार ​कुल ऑनलाइन पंजीकरण 14,58,104 और ​वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) 12,80,845 वहीं नए आवेदन 1,04,196 किए गए। ​क्यों बढ़ाई गई तिथि? ​उप सचिव संजय कुमार सिंह के अनुसार, कई अभ्यर्थियों को ओटीआर (OTR) प्रक्रिया और सर्वर संबंधी तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसी को ध्यान में रखते हुए आयोग ने आवेदन, शुल्क जमा करने और फॉर्म संशोधन की तारीखों में विस्तार किया है, ताकि कोई भी पात्र अभ्यर्थी इस अवसर से वंचित न रहे। आयोग ने प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8) के लिए विज्ञापन 20 मार्च को जारी किया था। आवेदन की प्रक्रिया 27 मार्च से निरंतर जारी है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए समय रहते अपना पंजीकरण और शुल्क भुगतान सुनिश्चित कर लें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होमगार्ड परीक्षा केंद्रों पर कलावा व बेल्ट उतरवाई:पहली पाली के लिए छात्रों ने लिया प्रवेश, केंद्रों पर भारी पुलिस बल रहा मौजूद
    Next Article
    जनता ने विधायक विनोद सिंह को नहीं किया पसंद:सुलतानपुर सीट पर सपा से पसंदीदा उम्मीदवार चंद्र भान सिंह; बसपा से ओपी सिंह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment