Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में सीजन का सबसे गर्म दिन, पारा 45.4°C:स्कूलों की टाइमिंग बदली; जू में हाथी को बार-बार नहलाया जा रहा

    7 hours ago

    1

    0

    यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है। पारा 45°C के पार पहुंच गया। शुक्रवार को बांदा का तापमान 45.4°C रिकॉर्ड किया गया। यह पूरे देश में सबसे ज्यादा था। शनिवार सुबह से ज्यादातर जिलों में तेज धूप है। गर्म हवाएं चल रही हैं। पिछले साल अप्रैल के आखिरी हफ्ते यानी 27 अप्रैल को पारा 45°C के पार पहुंचा था। यानी, इस बार 10 दिन पहले से ही गर्मी अपने सख्त तेवर दिखाने लगी है। वाराणसी और प्रयागराज में गर्मी के चलते 8वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। काशी में अब सुबह 7.30 से 1 बजे तक और प्रयागराज में दोपहर 12 बजे तक क्लासेस चलेंगी। इसके अलावा, झांसी समेत 17 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री या इसके पार दर्ज किया गया। गोरखपुर चिड़ियाघर में गर्मी से राहत दिलाने के लिए हाथी 'गंगा प्रसाद' को थोड़ी-थोड़ी देर में नहलाया जा रहा है। कौशांबी कलेक्ट्रेट परिसर के पार्क में बंदरों के लिए पानी भरवाया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में बंदर पानी में प्यास बुझाते और उछलकूद करते दिखे। हालांकि, पश्चिमी यूपी में शुक्रवार शाम मौसम बदल गया। नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और मुजफ्फरनगर में आंधी के साथ बारिश हुई। कई जगहों पर पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए। मुरादाबाद के मूंढापांडे इलाके में शुक्रवार देर रात आए आंधी-तूफान के कारण एक मकान की दीवार गिर गई। पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब दंपति घर के आंगन में सो रहे थे। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- अगले 3 दिनों में तापमान 2-3°C डिग्री बढ़ेगा। महीने के अंत तक पारा 47°C-48°C तक पहुंच सकता है। इस बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय होगा। हालांकि, इससे बारिश की संभावना नहीं है। आसमान में बादल छा सकते हैं। इससे उमस बढ़ेगी। कहीं-कहीं लू जैसे हालात बनेंगे। मौसम की 5 तस्वीरें- यूपी में मौसम से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    Indore Crime: अवैध संबंध और पति को उतारा मौत के घाट! पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रची खौफनाक साजिश, धड़क उठेगा दिल
    Next Article
    शंकराचार्य निश्चलानंद बोले- गोहत्या पर तत्काल प्रतिबंध लगे:काशी में कहा- राजनीतिक दोहरापन राष्ट्र और धर्म के लिए हानिकारक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment