Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में लू की चेतावनी, योगी बोले- अपना ख्याल रखें:बाघ के लिए कूलर लगे, कीचड़ में लोट रहा भालू; अब रातों में भीषण गर्मी पड़ेगी

    6 hours ago

    1

    0

    यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है। 27 जिलों का तापमान 40°C या इससे ज्यादा पहुंच गया है। सोमवार को ज्यादातर जिलों में सुबह से तेज धूप निकली है। हवा की रफ्तार कम होने से उमस बढ़ गई है। सड़कों पर सन्नाटा रहा। मौसम विभाग (IMD) ने आज के लिए प्रचंड गर्मी का अलर्ट जारी किया है। फतेहपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र में लू (हीट-वेव) चलेगी। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर में रातें भी गर्म रहेंगी। योगी ने ‘X’ पर चिट्‌ठी लिखकर लोगों से अपना ख्याल रखने की अपील की है। कहा- बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखें। सूती या खादी के ढीले कपड़े पहनें। इस बीच, वाराणसी और प्रयागराज में 8वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। कानपुर चिड़ियाघर में बाघ के कूलर लगाए गए हैं। भालू कीचड़ में लोटकर गर्मी से राहम पाने की कोशिश कर रहे हैं। पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रयागराज सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 44.6°C दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान के मामले में बिजनौर का पारा 20°C तक पहुंच गया है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- महाराष्ट्र के आसपास बने एंटी-साइक्लोन के असर से अगले 2-3 दिनों के दौरान तापमान में 2-3°C की बढ़ोतरी होगी। अधिकांश जिलों का तापमान 45°C या इससे पार पहुंचेगा। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। फिलहाल अप्रैल के बचे दिनों में गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। मौसम की तस्वीरें- अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए- क्यों सबसे गर्म रहता है बांदा? जानिए वाराणसी में गर्मी ने‌ 14 साल का रिकॉर्ड तोड़ा वाराणसी में 14 साल बाद ऐसा हुआ है कि अप्रैल के पहले पखवाड़े में तापमान 40°C के पार चला गया। यहां दिन का पारा 42.8°C तक पहुंच गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के उपलब्ध आंकड़ों को देखें तो इससे पहले साल 2012 में चार अप्रैल को अधिकतम तापमान 42°C पहुंचा था। 2010 में एक अप्रैल को अधिकतम तापमान 46.7°C पहुंच गया था, जो एक रिकॉर्ड है। इस साल की बारिश पर अलनीनो का साया इस बार जून से सितंबर के बीच उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। सोमवार को मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ. एम महापात्रा ने बताया कि इस साल प्रशांत महासागर में ला नीना जैसी स्थितियां खत्म होकर अल नीनो की ओर बढ़ने के संकेत हैं। जो कम वर्षा का कारण बनेगी। यानी इस साल दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सामान्य से कमजोर रहने के संकेत हैं। साथ ही इस साल के जनवरी-मार्च में उत्तरी गोलार्ध में बनी कम बर्फ भी मॉनसून को प्रभावित कर सकती है। अल-नीनो और ला-नीना के बारे में जानिए- इन तारीखों को रहेगा नौतपा का असर इस साल ग्रहों के राजा सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 25 मई को 15:37 बजे प्रवेश करेंगे। इसके बाद सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 8 जून को 13:33 बजे तक यानी 15 दिन रहेंगे। ऐसे में सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश के प्रारंभ के नौ दिन तक नौतपा का प्रभाव रहेगा। ज्योतिषाचार्य पुनीत वार्ष्णेय के अनुसार, यह प्रभाव 25 मई से शुरू होकर दो जून तक रहेगा। इस दौरान पृथ्वी पर सूर्य की सीधी किरणें पड़नी शुरू हो जाती हैं, जिससे इस कालखंड में भीषण गर्मी पड़ती है। जून तक कैसा रहेगा मौसम? समझिए- गर्मी और लू से बचने के लिए अपनाइए ये टिप्स… ------------------------- ये खबर भी पढ़िए- यूपी में 40 IAS ट्रांसफर, 15 जिलों के DM बदले:मंत्री से टशन के बाद किंजल सिंह को हटाया, UPPCL के एमडी को नई पोस्टिंग तक नहीं मिली योगी सरकार ने रविवार देर रात 40 IAS अफसरों के तबादले कर दिए हैं। 15 जिलों के जिलाधिकारी (DM) बदले गए हैं। मंत्री से अनबन के बाद परिवहन आयुक्त किंजल सिंह को हटाकर माध्यमिक शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया है। हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 2010 बैच के IAS आशुतोष निरंजन को नया परिवहन आयुक्त बनाया है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में 40 IAS ट्रांसफर, 15 DM बदले:मंत्री से टशन, किंजल सिंह को हटाया; मनीष बंसल आगरा DM, ये मुख्य चुनाव आयुक्त के दामाद
    Next Article
    शादी से 6 दिन पहले दूल्हे की मौत:अम्बेडकरनगर में टैंकर में घुसी पिकअप, JCB से गाड़ी तोड़कर निकाली लाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment