Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी से 6 दिन पहले दूल्हे की मौत:अम्बेडकरनगर में टैंकर में घुसी पिकअप, JCB से गाड़ी तोड़कर निकाली लाश

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी के अम्बेडकरनगर में शादी से 6 दिन पहले ही दूल्हे की सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक सुबह अपने गांव से पिकअप पर सब्जी लादकर थोक मंडी के लिए ले रहा था। तभी आगे चल रहे टैंकर में जा घुसा। हादसा इतना भयावह था कि 7 फिट का पिकअप 4 फिट का रह गया। चालक कुचलकर केबिन के अंदर ही फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से पिकअप की बॉडी तोड़कर शव बाहर निकाला। युवक की 26 अप्रैल को शादी होने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, पर अब मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना जिला मुख्यालय से 7 किलोमीटर दूर अकबरपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर-महरुआ रोड पर कसेरुआ गांव के पास की है। हादसे की तस्वीरें देखिए... अब पूरा मामला सिलसिलेवार पढ़िए... टैंकर में भरा था केमिकल, बड़ा हादसा टला पुलिस ने बताया- जिस टैंकर से पिकअप की टक्कर हुई, उसमें इंडस्ट्रियल यूज का ज्वलनशील केमिकल भरा हुआ था। ये तो गनीमत रही कि टक्कर के कारण टैंकर ब्लास्ट नहीं हुआ, वरना और भी बड़ा हादसा हो सकता था। तीन भाइयों में सबसे छोटा था मनोज परिवार ने बताया कि मनोज तीन भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। पिता नरसिंह यादव का तीन साल पहले निधन हो चुका है। घर में मां, दो बड़े भाई और एक बहन हैं। दोनों भाइयों और बहन की शादी हो चुकी है। एक भाई टेंट का काम करता है, जबकि दूसरा भी पिकअप चलाता है। मनोज सब्जी ढुलाई कर परिवार का सहारा था। थानाध्यक्ष श्रीनिवास पांडेय ने बताया- टैंकर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… मां ने अकेले किया जुड़वा बेटियों का अंतिम संस्कार:साथ जन्मी-दुनिया से रुखसत भी साथ; कानपुर में पिता ने की थी हत्या कानपुर में 11 साल की जुड़वां बेटियों की गर्दन रेतकर नृशंस हत्या करने वाला पिता सलाखों के पीछे है। एक साथ जन्मी रिद्धी-सिद्धी दुनिया से भी साथ अलविदा हुईं। मां ने हिंदू कब्रिस्तान में दोनों बेटियों को दफन किया। इस दौरान दो बार गश खाकर गिर पड़ी। बेटियों के शव से लिपटकर रोती रही, वहां उसे संभालने वाला भी कोई नहीं था। महिला पुलिस कर्मियों ने किसी तरह संभाला। वहीं, आरोपी के पिता को पुलिस ने जब फोन किया तो बोले-बेटे ने लवमैरिज की थी, उससे कोई लेना-देना नहीं है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में लू की चेतावनी, योगी बोले- अपना ख्याल रखें:बाघ के लिए कूलर लगे, कीचड़ में लोट रहा भालू; अब रातों में भीषण गर्मी पड़ेगी
    Next Article
    रेवाड़ी में अखिलेश यादव-कैप्टन अजय यादव की मुलाकात:कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान, प्रदेश अध्यक्ष के दौरे से बना चुके दूरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment