Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में जीरो बैलेंस पर भी नहीं कटेगी बिजली:स्मार्ट मीटर पर लगी रोक, कनेक्टशन कटने से पहले आएंगे 5 मैसेज

    16 hours ago

    2

    0

    लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में स्मार्ट मीटर की खामियों के चलते बिजली उपभोक्ता नाराज हैं। इसके कारण प्रदर्शन और धरना हो रहा है। प्रदेश में स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा ने तकनीकी समिति की रिपोर्ट आने तक पुराने मीटरों को स्मार्ट मीटर में बदलने की प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक रहेगी। शक्ति भवन में हुई समीक्षा बैठक में मंत्री ने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए कहा कि जिन घरों में स्मार्ट मीटर हाल ही में लगाए गए हैं, वहां करीब 15 दिन की कन्वर्जन अवधि और उसके बाद 30 दिन, यानी कुल 45 दिन तक बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। जीरो बैलेंस पर तीन दिन नहीं कटेगी बिजली स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को जीरो बैलेंस होने पर भी राहत दी गई है। अब अधिकतम 3 दिन या ₹200 तक (2 किलोवाट लोड तक) बिजली सप्लाई जारी रहेगी। उपभोक्ताओं को समय रहते जानकारी देने के लिए 5-स्तरीय SMS अलर्ट सिस्टम लागू किया जाएगा। इसमें बैलेंस 30 फीसदी होने पर पहला, 10 फीसदी पर दूसरा, बैलेंस खत्म होने पर तीसरा, डिस्कनेक्शन से एक दिन पहले चौथा और कनेक्शन कटने के बाद पांचवां मैसेज भेजा जाएगा। मंत्री एके शर्मा ने कहा कि रविवार और अन्य अवकाश के दिनों में किसी भी हालत में बिजली कनेक्शन नहीं काटा जाएगा, भले ही बैलेंस नेगेटिव हो। स्मार्ट मीटर में आ रही टेक्टनिकल खामी मंत्री ने कहा कि स्मार्ट या प्रीपेड मीटर में जो टेक्निकल खामियां है। इसके बारे में जन प्रतिनिधियों ने भी जानकारी दी है। उसमें आईआईटी कानपुर के दो प्रोफेसर हैं। इसके साथ ही अन्य विशेषज्ञ हैं। यह रिपोर्ट आने तक पूरी प्रक्रिया पर रोक रहेगी। प्रदेश में 82 लाख मीटर लग चुके हैं। इसमें से 70 लाख लोगों ने पेमेंट किया है। उपभोक्ताओं का भी यह कहना है कि पैसा भरने के बाद भी 5-6 घंटे तक का समय लग रहा है। इसे कुछ मिनट में कनेक्शन जुड़ने की प्रक्रिया पूरी हो इसके लिए काम किया जा रहा है। सामान्य और गरीब उपभोक्ताओं को बिजली कटौती गर्मी में न झेलना पड़े। इसके कारण नेगेटिव बैलेंस होने पर भी बिजली जुड़ी रहेगी। 12 लाख लोगों का कटा कनेक्शन प्रदेश में 82 लाख मीटर लग चुके हैं। इसमें से 70 लाख लोगों ने पेमेंट किया है। 12 लाख लोगों के कनेक्शन बिल नहीं जमा करने के कारण कटे हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर नई तकनीक है। इसमें कोई समस्या नहीं होगी। स्मार्ट मीटर लगने पर एक महीने तक अगर बैलेंस निगेटिव में जाता है तो भी कनेक्शन न काटे जाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फाजिल्का में साइबर ठग गिरोह के दो शातिर गिरफ्तार:तीन माह में 80 करोड़ रुपए ठगे, यूपी की कानपुर पुलिस पकड़कर साथ ले गई
    Next Article
    भक्ति में डूबा मैनपुरी, परशुराम जयंती पर निकली शोभायात्रा:महाराष्ट्र की झांकी बनी आकर्षण का केंद्र, जय परशुराम के जयकारे से गूंजा मैनपुरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment