Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में घना कोहरा, राजस्थान के फतेहपुर में 5.5°C पारा:चक्रवात अकवान से ओडिशा-बंगाल सहित 4 राज्यों में बारिश; दिल्ली में हवा खराब, AQI 369 पहुंचा

    9 hours ago

    2

    0

    देश के कई राज्यों में अब ठंड और कोहरे का असर बढ़ने लगा है। यूपी के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट है। प्रयागराज, गोरखपुर समेत कई शहरों में घना कोहरा छाया। राजस्थान में भी सर्दी बढ़ रही है। शुक्रवार सुबह फतेहपुर में सबसे कम 5.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। सीकर में पारा 6.5 और जयपुर में 13.3 डिग्री रहा। हालांकि, दिन में गर्मी का असर बना हुआ है। बाड़मेर में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री दर्ज किया गया। चक्रवात अकवान के असर से बिहार, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में बारिश हो रही है। हालांकि, ओडिशा में अब तक किसी बड़े नुकसान या जनहानि की खबर नहीं है। उधर दिल्ली में शनिवार सुबह हवा की गुणवत्ता यानी AQI 369 रिकॉर्ड की गई। यह गंभीर कैटेगरी में आती है। सैटेलाइट तस्वीर में देखें बादलों की स्थिति देशभर से मौसम की तस्वीरें राज्यों से मौसम की खबरें… मध्य प्रदेश: शाजापुर के बाद भोपाल सबसे ठंडा; 7 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी पहाड़ों में बर्फबारी का असर अब मध्य प्रदेश में भी दिखाई दे रहा है। कई शहरों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट हुई है। बीती रात शाजापुर का गिरवर 7.1 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। भोपाल में पारा 9 डिग्री दर्ज किया गया। 7 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पूरी खबर पढ़ें… उत्तर प्रदेश: 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा रहा यूपी के 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं लखनऊ और आसपास के जिलों में हल्का कोहरा छाया हुआ है। पिछले 24 घंटे में यूपी में सबसे ठंडा मुजफ्फरनगर रहा। यहां तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें… राजस्थान: सर्द हवा से ​बढ़ी ठिठुरन, फतेहपुर में पारा 5.5°C पहुंचा राजस्थान में सर्द हवा से ठिठुरन बढ़ गई है। शुक्रवार को राजस्थान के 10 से ज्यादा शहरों में तापमान सिंगल डिजिट यानी 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। फतेहपुर (सीकर) में पारा 5.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। पूरी खबर पढ़ें… उत्तराखंड: सुबह घाटियों में कोहरा, देहरादून में आसमान साफ रहेगा उत्तराखंड में कहीं भी बारिश का अनुमान नहीं है। हालांकि, पर्वतीय जिलों की घाटियों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा छा सकता है। मौसम विभाग ने किसी भी जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है। पूरी खबर पढ़ें… पंजाब-चंडीगढ़: 2 दिन घने कोहरे का अलर्ट, सुबह-रात बढ़ेगी ठंड पंजाब और चंडीगढ़ में दो दिन घने कोहरे की संभावना है। इसके बाद 26 नवंबर तक पूरे राज्य में मौसम ड्राई रहेगा। सबसे कम तापमान 7.2 डिग्री फरीदकोट में रिकॉर्ड किया गया है। पंजाब-चंडीगढ़ में इन दिनों दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। पूरी खबर पढ़ें… हरियाणा: 18 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट, गुरुग्राम 7.3°C के साथ सबसे ठंडा हरियाणा में सर्दी बढ़ गई है। प्रदेश के 18 जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। 22 नवंबर तक ऐसा ही मौसम रहेगा। वहीं, प्रदेश के 9 जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। 7.3 डिग्री तापमान के साथ गुरुग्राम प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीएम मोदी कुछ देर में IIT खड़गपुर जाएंगे:संस्थान के प्लेटिनम जुबली समारोह में हिस्सा लेंगे; 75 स्टूडेंट्स से बात करेंगे, सिक्का भी जारी करेंगे
    Next Article
    मणिपुर में जहरीली शराब से 15 की मौत:600 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती; 2026 में 6 राज्यों में 120 से ज्यादा जानें गईं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment