Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में भीषण गर्मी, बाघ वाटर पूल में नहा रहा:हिरण के लिए फव्वारे लगे, पारा 43°C पार; 11 जून से प्री-मानसून की बारिश

    13 hours ago

    2

    0

    यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला थमने से गर्मी बढ़ गई है। सोमवार सुबह से प्रदेश के ज्यादातर शहरों में तेज धूप निकली है। हवा की रफ्तार कम होने से उमस महसूस हो रही है। हालांकि, जालौन में सुबह 8.30 बजे झमाझम बारिश हुई। आधे घंटे हुई बारिश से गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग (IMD) का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो गया है। अब 2-3 दिन बारिश के कोई आसार नहीं हैं। हीटवेव (लू) चल सकती है। पारा 3°C-4°C उछलकर 47°C तक पहुंच सकता है। हालांकि, स्थानीय मौसमी सिस्टम की वजह से एक-दो जगह बारिश हो सकती है। IMD के मुताबिक, इस बार यूपी में मानसून 4 से 6 दिन लेट पहुंच सकता है। 11 जून के बाद प्री-मानसून बारिश का सिलसिला शुरू होगा। मानसून 24 जून तक प्रदेश में एंट्री कर सकता है। फिर 10 दिन के अंदर यह पूरे यूपी पर छा जाएगा। मानसून आमतौर पर 18-20 जून के बीच यूपी पहुंचता है। पिछले 24 घंटे की बात करें तो प्रदेश के 12 जिलों में अधिकतम तापमान 40°C या इससे ज्यादा रहा। बांदा-झांसी सबसे गर्म शहर रहे, जहां अधिकतम तापमान 43.2°C दर्ज किया गया। झुलसाने वाली धूप के चलते लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। गर्मी का असर जानवरों पर भी देखने को मिला। कानपुर चिड़ियाघर में बाघिन वाटर पूल में घंटों बैठकर मस्ती करती रही। बाघ को पाइप से नहलाया गया। हिरण के लिए वाटर स्प्रिंकलर यानी फव्वारों के इंतजाम किए गए। ज्यादातर जानवर दिनभर छांव में बैठे नजर आए। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- प्री-मानसून की बारिश अभी शुरू नहीं हुई है। इसलिए गर्मी पड़ रही है। लू के हालात बन रहे हैं। 3-4 दिनों में प्री-मानसून की बारिश शुरू हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। गर्मी से राहत मिलने के साथ ही बारिश का नया दौर शुरू होगा। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए- आपके शहर में मौसम कैसा है, मानसून कब तक पहुंच सकता है? नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या राम मंदिर से 7 करोड़ की चोरी का दावा:अखिलेश बोले- सरकार की चुप्पी संदिग्ध; चंपत राय ने कहा- कोई गड़बड़ी नहीं मिली
    Next Article
    लड़की से प्रेमी ने किया रेप, दोस्तों ने वीडियो बनाया:गोरखपुर में आधी रात खेत में बुलाया; लड़की बोली- अब ब्लैकमेल कर रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment