Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लड़की से प्रेमी ने किया रेप, दोस्तों ने वीडियो बनाया:गोरखपुर में आधी रात खेत में बुलाया; लड़की बोली- अब ब्लैकमेल कर रहे

    1 day ago

    2

    0

    गोरखपुर में 14 साल की लड़की से उसके प्रेमी ने रेप किया। उसने घर के पास रहने वाली लड़की को रात में मिलने के लिए खेत में बुलाया। फिर इधर-उधर की बातें करने के बाद उसके साथ जबरन रेप किया। इस दौरान उसके 2 दोस्त भी मौजूद थे, जो वीडियो बनाते रहे। 5 जून को हुई इस घटना के बाद लड़की 2 दिन तक डर की वजह से चुप रही। लेकिन, इसी बीच प्रेमी ने एक अश्लील वीडियो लड़की को भेजकर उसको ब्लैकमेल करने लगा। इसके बाद लड़की ने अपने घरवालों को घटना के बारे में बताया। रविवार को सहजनवा थाने में मां ने शिकायत की। पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड आशीष निषाद (20), उसके दोनों दोस्तों दीपक (22) और आर्यन (23) के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 3 टीमें बनाई गई हैं। अब पूरा मामला सिलसिलेवार जानिए सहजनवा थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 साल की लड़की अपने परिवार के साथ रहती है। उसी गांव में 20 साल का आशीष निषाद भी रहता है। आशीष की लड़की से काफी समय से बातचीत होती थी। इसी दौरान उनके बीच नजदीकियां बढ़ गईं। लड़की का कहना है कि आशीष ने 5 जून की देर रात उसको गांव के सिवान की ओर मिलने के लिए बुलाया। पहले लड़की ने रात में आने से इनकार कर दिया। लेकिन, आशीष के बार-बार कहने पर वह मिलने के लिए तैयार हो गई। दोनों रात के अंधेरे में खेतों की तरफ पहुंचे। वहां आशीष के साथ उसके 2 दोस्त भी मौजूद थे। लड़की ने जब वहां आशीष के दो दोस्तों को देखा, तो वह घबरा गई। लेकिन, आशीष ने लड़की को भरोसा दिलाया कि वे उसके दोस्त हैं। डरने की कोई बात नहीं है। इसके बाद बातचीत के दौरान आशीष ने लड़की से रेप किया। इस बीच उसके दोनों साथी घटना का वीडियो बनाते रहे। घटना के बाद लड़की ने रोते हुए पुलिस से शिकायत करने की बात कही। इस पर तीनों युवक वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी देने लगे। 6 जून को आशीष ने लड़की को दोबारा मिलने के लिए बुलाया, लेकिन उसने आने से मना कर दिया। इस पर आशीष ने रेप के कुछ फोटो लड़की के मोबाइल पर भेजकर उसे डराने की कोशिश की। धमकियों और लोकलाज के डर से लड़की ने यह बात कुछ समय तक अपने घरवालों को नहीं बताई। मोबाइल पर वीडियो पहुंचते ही खुला मामला जब लड़की किसी भी तरह आने को तैयार नहीं हुई, तो आशीष ने उसके मोबाइल पर रेप का वीडियो भेजा और ब्लैकमेल करने लगा। साथ ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इससे घबराई लड़की ने रोते हुए पूरी घटना अपने घरवालों को बताई। वीडियो देखने के बाद घरवालों ने डायल- 112 पर सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीआरवी टीम और सहजनवा थाना पुलिस शनिवार रात ही गांव पहुंच गई। पुलिस की पूछताछ के दौरान लड़की ने वीडियो दिखाया। साथ ही आरोपियों की पहचान करते हुए उनके नाम बताए। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई, जहां कार्रवाई के बाद मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- अयोध्या राम मंदिर से 7 करोड़ की चोरी का दावा: अखिलेश बोले- सरकार की चुप्पी संदिग्ध; पूर्व मंत्री ने कहा- चंपत राय कसम खाएं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का दावा है कि अयोध्या के राम मंदिर से करोड़ों रुपए का चढ़ावा गायब हो गया है। उन्होंने रविवार को X पोस्ट कर लिखा, पूरी दुनिया में भगवान राम के उपासकों के लिए ये एक बेहद संवेदनशील खबर है। राम मंदिर के चढ़ावे की करोड़ों रुपए की रकम गायब मिली है। अखिलेश ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और सरकार को भी घेरा है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में भीषण गर्मी, बाघ वाटर पूल में नहा रहा:हिरण के लिए फव्वारे लगे, पारा 43°C पार; 11 जून से प्री-मानसून की बारिश
    Next Article
    अखिलेश के योद्धाओं ने CM मैडम का किस्सा दोहराया:मुफ्त का गुटखा खाकर रौब जमा रहे दरोगाजी, 'चप्पल' से बन रहीं सड़कें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment