Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कासगंज में ब्यूटी पार्लर संचालिका के घर चोरी:4 लाख की नगदी-जेवर चोरी, पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

    4 hours ago

    2

    0

    कासगंज शहर की गली कोरियान इलाके में एक ब्यूटी पार्लर संचालिका के घर चोरी की वारदात सामने आई है। पीड़िता बिंदु मिश्रा ने पुलिस को सूचना दी कि उनके घर से नगदी और जेवरात चोरी हो गए हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। बिंदु मिश्रा शहर के एक मॉल में ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि चोर उनके घर से लगभग 4 लाख रुपये की नगदी और कीमती जेवरात चुरा ले गए। चोरी का पता चलने पर परिवार में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी आंचल चौहान, इंस्पेक्टर प्रवेश राणा और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घर और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा संभावित सुरागों की तलाश शुरू की है। जांच टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और पड़ोसियों तथा स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम की रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जल्द ही चोरी की इस घटना का खुलासा करने का दावा किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नवविवाहिता ने एग्जाम सेंटर के बाहर उतारा शृंगार:कंगन-मंगलसूत्र उतारकर पति को दिए, चारबाग स्टेशन पर कूलर-पानी की व्यवस्था
    Next Article
    महराजगंज में आरक्षी भर्ती परीक्षा शुरू:तीन दिन, छह पालियों में 34,560 अभ्यर्थी; 554 पुलिसकर्मी तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment