Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नवविवाहिता ने एग्जाम सेंटर के बाहर उतारा शृंगार:कंगन-मंगलसूत्र उतारकर पति को दिए, चारबाग स्टेशन पर कूलर-पानी की व्यवस्था

    7 hours ago

    2

    0

    प्रदेश में आज (8 जून) से पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू हो रही है। लखनऊ में कुल 55 सेंटर हैं। परीक्षा 8, 9 और 10 जून को होगी। इन तीन दिनों के लिए कुल 1 लाख 35 हजार 936 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं। पहले दिन की परीक्षा से पहले 7 जून की रात से ही हजारों अभ्यर्थी लखनऊ पहुंच गए। चारबाग स्टेशन पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। अभ्यर्थियों के ठहरने के नगर निगम ने चारबाग स्टेशन पर ही अस्थायी रैन बसेरा बनाया है। इसमें कूलर और पानी की व्यवस्था की गई है। इसी रैन बसेरे में अभ्यर्थियों ने रात बिताई। सुबह 8 बजे से ही केंद्रों में एंट्री शुरू हो गई। नेशनल पीजी कॉलेज सेंटर के बाहर एक नवविवाहिता अभ्यर्थी को अपना शृंगार उतारना पड़ा। उसने कंगन और मंगलसूत्र उतारकर पति को दे दिए। इसके बाद एंट्री हो सकी। 3 तस्वीरें देखिए- सिपाही भर्ती परीक्षा-2026 एक नजर में… उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से 32,679 पदों के लिए सिपाही भर्ती परीक्षा कराई जा रही है। परीक्षा पूरे यूपी में 8, 9 और 10 जून को कराई जा रही है। लखऊ में कुल 55 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त इंटर और डिग्री कॉलेज शामिल हैं। तीन दिनों के लिए कुल 1,35,936 अभ्यर्थी रजिस्टर्ड हैं। हर पाली में 22,656 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। परीक्षा के पल-पल अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई पुलिस भर्ती परीक्षा:मथुरा में 16 सेंटर्स बनाए गए, लड़कों के उतरवाए जूते,महिलाओं को बिना दुपट्टा के दी एंट्री, लखनऊ से हो रही निगरानी
    Next Article
    कासगंज में ब्यूटी पार्लर संचालिका के घर चोरी:4 लाख की नगदी-जेवर चोरी, पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment