Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में कड़ी सुरक्षा के बीच सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू:तीन दिन में पचास हजार से ज्यादा अभ्यर्थी आजमाएंगे अपनी किस्मत, अभ्यर्थियों को सता रहा पेपर लीक का डर

    4 hours ago

    2

    0

    यूपी में सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर बरेली में सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है, जिससे होकर ही अभ्यर्थी अपने कमरों तक पहुंच पा रहे हैं। परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और नकल विहीन बनाने के लिए हर कोने पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके साथ ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल, मजिस्ट्रेट और एलआईयू की टीमें तैनात की गई हैं ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी या धांधली की गुंजाइश न रहे। सुबह से ही केंद्रों पर लगी युवाओं की लंबी कतारें परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जा रही है। पहली पारी की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होनी है, लेकिन इसके लिए सुबह 8 बजे से ही परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ और लंबी-लंबी लाइनें देखने को मिलने लगीं। बरेली कॉलेज समेत शहर के तमाम प्रमुख केंद्रों पर दूर-दूर से आए युवाओं में परीक्षा को लेकर भारी उत्साह नजर आया। पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी के कारण चेकिंग की प्रक्रिया को तेजी से पूरा किया गया ताकि समय रहते सभी अभ्यर्थी अपनी सीट पर बैठ सकें। सिपाही बनने का सपना, मगर मन में एक अनजाना डर बरेली कॉलेज को इस परीक्षा के लिए एक बड़ा केंद्र बनाया गया है। यहां आए अभ्यर्थियों की आंखों में खाकी वर्दी पहनने और देश सेवा करने का एक बड़ा सपना साफ तैरता नजर आया। परीक्षा देने पहुंचे युवाओं ने बताया कि उन्होंने इस परीक्षा के लिए दिन-रात एक करके बहुत अच्छी तैयारी की है। लिखित परीक्षा की पढ़ाई के साथ-साथ वे रोजाना सुबह मैदान में दौड़ने भी जाते हैं। हालांकि, इतनी कड़ी मेहनत के बाद भी उनके मन में एक अजीब सा डर बना हुआ है। युवाओं का कहना है कि मेहनत में कोई कमी नहीं है, बस डर इस बात का है कि कहीं पहले की तरह इस बार भी पेपर लीक न हो जाए। सरकार को इस पर पूरी कड़ाई बरतनी चाहिए। तीन दिनों चलेगी परीक्षा यह बड़ी परीक्षा 8, 9 और 10 जून यानी कुल तीन दिनों तक चलेगी। इसके लिए जिले भर में कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन तीन दिनों में कुल मिलाकर 52,500 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं। हर दिन दो पालियों में परीक्षा होगी, जिसमें प्रत्येक पाली में 8,750 उम्मीदवार बैठेंगे। परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए एसटीएफ और दूसरी खुफिया एजेंसियां भी पूरी तरह एक्टिव हैं। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए 700 से ज्यादा अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया है। 10 जून तक शहर की यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है ताकि जाम की स्थिति न बने। दो शिफ्टों का टाइम टेबल और रिपोर्टिंग का समय अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए प्रशासन ने समय का पालन करने की सख्त हिदायत दी है। पहली शिफ्ट का समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तय किया गया है, जिसके लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 8:00 बजे से 9:30 बजे तक का रखा गया था। इसके बाद दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी, जिसके लिए अभ्यर्थियों को दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे के बीच केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। देरी से आने वाले अभ्यर्थियों को एंट्री नहीं दी जाएगी। इन 19 केंद्रों पर हो रही है परीक्षा बरेली में जिन मुख्य जगहों पर परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, उनमें बरेली कॉलेज का ब्लॉक-ए, ब्लॉक-बी, ब्लॉक-सी, ब्लॉक-डी और ब्लॉक-ई शामिल हैं। इसके अलावा बरेली इंटर कॉलेज, बिशप मंडल, दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज रिठौरा, एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज ब्लॉक-ए व ब्लॉक-बी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, केपीआरसी कला केंद्र इंटर कॉलेज, कुंवर रंजीत सिंह इंटर कॉलेज, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज, साहू गोपीनाथ गर्ल्स इंटर कॉलेज, तिलक इंटर कॉलेज और विष्णु इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। दस जिलों के युवा आए बरेली, यहां के बच्चे भी बाहर गए इस परीक्षा के लिए बड़े स्तर पर रूट प्लान तैयार किया गया है क्योंकि बरेली में कुल 10 अलग-अलग जिलों के अभ्यर्थी पेपर देने पहुंचे हैं। इन जिलों में आगरा, पीलीभीत, बिजनौर, मथुरा, बदायूं, रामपुर, संभल, शाहजहांपुर, सीतापुर और हरदोई शामिल हैं। वहीं दूसरी तरफ, बरेली के रहने वाले करीब 37,544 अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए दूसरे जिलों में गए हैं। इस बड़े फेरबदल को देखते हुए रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भी सुरक्षा के साथ-साथ ट्रेनों और बसों के सुचारू संचालन की व्यवस्था की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्टेज पर हरियाणवी डांसर की कमर छूने पर FIR:बोलीं- मेरी बहन मुझसे भी सुंदर, पैसों का लालच होता तो वह भी इसी लाइन में होती
    Next Article
    उन्नाव में पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू:12 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा में 3662 अभ्यर्थी शामिल होंगे, DM-SP कर रहे निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment