Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्टेज पर हरियाणवी डांसर की कमर छूने पर FIR:बोलीं- मेरी बहन मुझसे भी सुंदर, पैसों का लालच होता तो वह भी इसी लाइन में होती

    10 hours ago

    2

    0

    स्टेज परफॉर्मेंस के दौरान हरियाणवी डांसर की कमर छूने के मामले में उत्तर प्रदेश के सासनी थाने में FIR दर्ज हो गई है। रविवार को डांसर ने हाथरस पहुंचकर थाने में अपने बयान दर्ज कराए। इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 में मामला दर्ज कर लिया। यह घटना 3 जून को हुई थी। डांसर ने बदसलूकी करने वाले युवक को स्टेज पर ही थप्पड़ जड़ दिया था। इतना ही नहीं, डांसर ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी पोस्ट किया था। विवाद के बाद डांसर ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा, "मुझे स्टेज पर डांस करने का शौक नहीं है। मैं यह काम अपने परिवार के लिए करती हूं। इसी से मेरा घर चलता है। अगर मुझे सिर्फ पैसों का लालच होता, तो मेरी बहन मुझसे ज्यादा सुंदर है, वह भी मेरे साथ इसी लाइन में होती।" अब जानिए डांसर ने वीडियो में क्या कहा… सभी कलाकारों के लिए इंसाफ मांग रही डांसर ने वीडियो जारी कर कहा- यह लड़ाई केवल आत्मसम्मान की नहीं, बल्कि उन सभी लड़कियों और कलाकारों की है, जो इस प्रकार की घटनाओं का सामना करती हैं। मैं मामले में न्याय चाहती हूं और इसके लिए लड़ाई लड़ूंगी। मैं मरने वालों में से नहीं हूं। मैं केवल अपने लिए नहीं, बल्कि उन सभी लड़कियों और कलाकारों के लिए इंसाफ मांग रही हूं, जिनके साथ मंचों और सार्वजनिक कार्यक्रमों में गलत हरकतें होती हैं। दरिंदों को खत्म करना चाहती हूं आगे कहा- यदि समाज किसी बेटी के साथ खड़ा हो जाए तो उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। आज मैं हूं, कल आपकी बेटी भी हो सकती है। अगर आप लोग एक बेटी को न्याय दिलाने के लिए खड़े होंगे तो उसे मजबूती मिलेगी और अच्छा भी लगेगा। मैं नहीं चाहती कि मैं खुद को खत्म कर लूं, क्योंकि मैं इस प्रकार के दरिंदों को खत्म करना चाहती हूं। अब जानिए किस तरह हुई डांसर से छेड़छाड़ पहले ड्रेस में पैसे डालने लगा 3 जून को डांसर हाथरस में एक जन्मदिन समारोह में परफॉर्मेंस देने पहुंची थीं। आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान एक युवक मंच पर पहुंच गया और उनके साथ छेड़छाड़ की। डांसर ने इस घटना से जुड़े दो वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी पोस्ट किए। पहले वीडियो में युवक डांसर के पास जाकर उसकी ड्रेस में गलत तरीके से पैसे डालने की कोशिश करता दिखाई देता है। दूसरी बार कमर पर टच किया डांसर का आरोप है कि पहली घटना के बाद भी युवक नहीं माना। दूसरी परफॉर्मेंस के दौरान वह फिर मंच पर पहुंचा और उनकी कमर को छूने लगा। इस पर डांसर ने मंच पर ही युवक को थप्पड़ मार दिया और उसे खरी-खोटी सुनाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रतीक के लिए अपर्णा ने लिखा- आप हमेशा जवान रहेंगे:पापा की याद में बेटी ने बजाई 'हैप्पी बर्थडे' धुन; VIDEO
    Next Article
    बरेली में कड़ी सुरक्षा के बीच सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू:तीन दिन में पचास हजार से ज्यादा अभ्यर्थी आजमाएंगे अपनी किस्मत, अभ्यर्थियों को सता रहा पेपर लीक का डर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment