Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में 7 मई तक बारिश का अलर्ट:बाराबंकी में सबसे अधिक पानी बरसा, पूरे प्रदेश का पारा 35 डिग्री गिरा; लखनऊ सबसे ठंडा शहर रहा

    5 hours ago

    2

    0

    यूपी में पिछले तीन दिनों से आंधी-बारिश का दौर जारी है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। 7 मई तक बारिश का अलर्ट है। वहीं मंगलवार को झांसी में आंधी से 100 साल पुराना पीपल का पेड़ जड़ समेत उखड़कर एक दो मंजिला मकान पर गिर गया। मलबे में 5 लोग दब गए। उन्हें रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। लखनऊ और आगरा मई महीने में दूसरा सबसे ठंडा दिन रहा। बाराबंकी में सबसे अधिक 72 मिमी. बारिश दर्ज की गई। सिद्धार्थनगर में 66 मिमी, अंबेडकर नगर में 42 मिमी और गोरखपुर में 41.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई। आंधी की रफ्तार भी तेज रही। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 7 मई तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बुधवार को भी हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। मंगलवार की मौसम की तस्वीरें- बारिश से फसलों को नुकसान, योगी बोले- अफसर फील्ड में उतरें बारिश की वजह से फसलों को नुकसान पहुंचा है। खासतौर पर सब्जियों की फसलें प्रभावित हुई हैं। खीरा-ककड़ी, खरबूज और तरबूज को सबसे ज्यादा नुकसान होने की आशंका है। सीएम योगी ने कहा कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है। अधिकारी फील्ड में जाकर नुकसान का सर्वे करें और जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपें, ताकि मुआवजा दिया जा सके। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। योगी ने प्रदेश में आंधी, भारी बारिश और आकाशीय बिजली से हुई जनहानि को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा है। अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम ? क्यों बदला मौसम, जानिए लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदला हुआ है। प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक बारिश, आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं होंगी। 4 से 7 मई के बीच 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। ओले गिरेंगे। एक सप्ताह तक लू चलने के आसार नहीं हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वृंदावन में जहां नाव पलटी थी, वहां क्या बदला:23 दिन बाद बोटें चलीं, लाइफ जैकेट दे रहे; मगर...अभी कई खामियां
    Next Article
    बंगाल जीतने के बाद BJP यूपी में जोर लगाएगी:संगठन-मंत्रिमंडल विस्तार में महिलाओं को साधेगी; निशाने पर रहेगी सपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment