Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में 60 फीट का झूला उखड़कर गिरा, 30 घायल:80 लोग बैठे थे, 2 बार घूमा, फिर टूटा; कई दुकानें दबीं

    12 hours ago

    2

    0

    यूपी के कुशीनगर में मेले में बुधवार देर रात 11.30 बजे बड़ा हादसा हो गया। मेले में लगा 60 फीट का झूला घूमते वक्त उखड़कर गिर गया। करीब 20 से 30 लोग घायल हो गए। 2 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच लोग मदद के लिए दौड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसे के वक्त झूले पर करीब 80 लोग बैठे थे। झूला 2 बार घूमने के बाद चरमराने लगा। लोगों ने आवाज लगाई, लेकिन ऑपरेटर ने नजरअंदाज किया। कुछ ही देर बाद झूला तेज आवाज के साथ टूट गया। इसमें बैठे लोग नीचे गिर गए। ऊपर झूला गिरने से लोग नीचे ही दब गए। मेले में तैनात पुलिसकर्मियों ने आसपास के लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया। लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। यहां घायल लालू गुप्ता ने बताया, ‘जब हम झूले पर चढ़े तभी खट की आवाज आई थी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। फिर झूला दो बार घूमा और फिर अचानक टूट गया।’ घटना खड्डा थाना क्षेत्र का है। यहां 30 मार्च से चार दिन का भैसहा मेला चल रहा है। मेले में पूर्वांचल के अलावा नेपाल और बिहार से भी बड़ी संख्या में लोग आते हैं। बुधवार शाम से ही मेले काफी भीड़ थी। तस्वीरों में देखिए हादसा… 10 से ज्यादा लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया पुलिस के मुताबिक, हादसे में झूले के आसपास खड़े लोग भी चपेट में आ गए। कई लोग झूले के नीचे दब गए। कुछ दुकानें भी इसकी चपेट में आईं। हादसे के बाद आसपास के लोग बचाव कार्य में जुट गए। मेले में लगी पुलिस के साथ लोगों को बचाने में जुट गए। झूले के नीचे दबे लोगों को किसी तरह से निकाला गया। 6 एंबुलेंस से सभी घायलों को अस्पताल भेजा। 10 से ज्यादा लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंचे विधायक खड्डा विधायक विवेकानंद पांडे घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा, “मेले में झूला गिर गया था। सभी घायल लोगों को अस्पताल ले जाया गया। कुछ लोगों का इलाज स्थानीय स्तर पर किया गया। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। अधिकारी हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि सभी को उचित चिकित्सा उपचार मिले। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि सभी शीघ्र स्वस्थ हो जाएं।” झूला संचालन में लापरवाही की आशंका भैसहा मेला नारायणी नदी के तट पर स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर के पास हर साल चैत्र पूर्णिमा पर लगता है। प्रशासन ने झूला संचालन में लापरवाही की आशंका जताते हुए हादसे की जांच शुरू कर दी है। श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलटी, 4 की मौत कुशीनगर में चैत्र रामनवमी नहान मेले में जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली नहर में पलट गई। दो महिला की मौत हो गई। 19 लोग घायल है। जिसमें 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। 12 लोगों का कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। वहीं 5 लोगों को गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। ट्रॉली में करीब 50 श्रद्धालु सवार थे। जिनमें अधिकतर महिलाएं शामिल थी। पढ़ें पूरी खबर… ----------------------- ये खबर भी पढ़िए- पूर्व सांसद की गाड़ी के आगे लेटा व्यापारी:बिजनौर में सिर बंपर में फंसा, बैक करने में घिसटता चला गया बिजनौर में भाजपा के पूर्व सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह की गाड़ी के आगे एक व्यापारी लेट गया। पुलिस ने हटाने की कोशिश की, तो वह बंपर में घुस गया और उसका सिर गाड़ी में फंस गया। ड्राइवर ने गाड़ी पीछे की, तो उसका शरीर कुछ मीटर तक घिसटता चला गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    किडनी बेचने वाला MBA स्टूडेंट गर्लफ्रेंड के सामने फूट-फूटकर रोया:कानपुर में पुलिसवालों के पैर पकड़े; बोला- मां को मत बताना
    Next Article
    बेटे ने पिता को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला:मऊ में सोते समय किया सिर पर वार, परिजनों ने कहा- मानसिक विक्षिप्त है आरोपी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment