Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटे ने पिता को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला:मऊ में सोते समय किया सिर पर वार, परिजनों ने कहा- मानसिक विक्षिप्त है आरोपी

    1 hour ago

    2

    0

    मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र के इंदरपुर गांव में एक बेटे ने अपने पिता की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। आरोपी बेटे को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।यह घटना घोसी कोतवाली क्षेत्र के इंदरपुर गांव में हुई। यहां निवासी 50 वर्षीय बसाऊ को उनके बेटे हरिकेश ने भोर में लगभग चार बजे सोते समय लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी हरिकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य एकत्रित कर रही है। घोसी सर्किल के सीओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि नदवासरा पुलिस चौकी के अंतर्गत इंदरपुर गांव में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने अपने पिता की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद गांव में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घोसी कोतवाली के पुलिस अधिकारी जितेंद्र सिंह भी मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में 60 फीट का झूला उखड़कर गिरा, 30 घायल:80 लोग बैठे थे, 2 बार घूमा, फिर टूटा; कई दुकानें दबीं
    Next Article
    कानपुर-लखनऊ गंगापुल ट्रैक पर मरम्मत कार्य तेज:डाउनलाइन पर 100 मजदूर जुटे, आज से लगेंगे HMB स्लीपर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment