Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CM ने कहा बरसात से पहले पूरा करें अधिकतर काम:गोरखपुर में निर्माण कार्यों के प्रगति की समीक्षा की

    1 hour ago

    1

    0

    दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बरसात से पहले निर्माण परियोजनाओं के अधिकतर काम पूरे कर लिए जाएं। उन्होंने अधिकारियों के साथ जिले में संचालित निर्माण परियोजनाओं के प्रगति की गोरखनाथ मंदिर में समीक्षा की। सीएम ने कहा कि सभी कार्यों में तेजी लायी जाए और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। सीएम ने कहा कि जो परियोजनाएं दो तिहाई से अधिक पूरी हो चुकी हैं, उन्हें मानसून आने से पहले पूरा कर लिया जाए। CM ने घंटाघर के पास बन रहे बंधु सिंह पार्क एवं मल्टीलेवल पार्किंग सह कामर्शियल कांप्लेक्स के बारे में जानकारी ली। इस बात के संकेत दिए कि अगले दौरे में इसका लोकार्पण और विरासत गलियारा के व्यापारियों के लिए प्रस्तावित नए कामर्शियल कांप्लेक्स का शिलान्यास कर सकते हैं। CM ने जिले और महानगर में निर्माणाधीन सभी प्रमुख विकास परियोजनाओं की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हर विकास परियोजना की एक समय सीमा तय होती है और उसे उसी अवधि में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाना सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर उदासीनता या लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यह व्यावहारिक रूप से समझना होगा कि बरसात का मौसम शुरू होने पर खुले में होने वाला निर्माण कार्य प्रभावित होता है इसलिए विकास की जितनी भी परियोजनाओं पर काम चल रहा है, उनसे संबंधित अधिकतर निर्माण कार्य बरसात से पहले पूरे कर लिए जाएं। समीक्षा बैठक में सीएम योगी ने कहा कि अभी बारिश का मौसम शुरू होने में समय है लेकिन समय रहते यह सुनिश्चित करना होगा कि बरसात होने पर कहीं भी जलभराव न होने पाए। जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए पिछले कुछ वर्षों में काफी अच्छा काम हुआ है, इसे लगातार उत्कृष्टता की ओर ले जाने की आवश्यकता है। समय रहते सभी नालों की सफाई का काम पूरा करने का निर्देश देने के साथ सीएम योगी ने कहा कि जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए गोड़धोइया नाला परियोजना पर गंभीरता से ध्यान देकर इसे जल्द पूर्ण कराने का प्रयास हो। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विरासत गलियारा के निर्माण की प्रगति, घंटाघर स्थित बंधु सिंह पार्क में बने मल्टीलेवल पार्किंग सह कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स की अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने पांडेयहाता में बनने वाले नए कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स की कार्ययोजना के बारे में पूछा। उन्होंने नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि वे अपने स्तर पर लोकार्पण और शिलान्यास की पूरी तैयारी रखें। सीएम योगी ने पटरी कारोबारी के व्यवस्थित पुनर्वास पर जोर देते हुए यह निर्देश भी दिए कि पटरी व्यापारियों को वेंडिंग जोन में सम्मानजनक जगह और पूरी सहूलियत दी जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी को मिली 631 करोड़ के बाईपास की सौगात:ओरछा तिगैला से बनगाय गांव तक बनेगा, दो हाईवे जुड़ेंगे, जाम से राहत मिलेगी
    Next Article
    श्रावस्ती में गैस रिसाव से लगी थी आग:मूकबधिर पिता समेत तीन बच्चे झुलसे, हालत गंभीर, बहराइच इलाज के बाद लखनऊ रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment