Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में 4 IAS और 55 PCS अफसरों के ट्रांसफर:5 विकास प्राधिकरणों के सचिव बदले, अयोध्या तीर्थ विकास परिषद में नई तैनाती

    1 day ago

    2

    0

    योगी सरकार ने रविवार आधी रात 4 IAS और 55 PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए। शैलेंद्र कुमार सिंह को फिरोजाबाद का मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बनाया गया है। वहीं, प्रतिभा सिंह को फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा शत्रोहन वैश्य को श्रम विभाग में विशेष सचिव और वंदना त्रिपाठी को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, नई दिल्ली में अपर आयुक्त बनाया गया है। इन चारों अधिकारियों को 13 नवंबर को भी तैनाती दी गई थी। रविवार को उनके पिछले तबादले को रद्द कर नई तैनाती दी गई है। PCS अफसरों के तबादला सूची में 14 SDM शामिल हैं। इनमें से 9 अफसरों को दूसरे जिले में SDM बनाया गया है। जबकि 5 अफसरों को SDM पद से हटाकर दूसरी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार ने लखनऊ, गाजियाबाद, वाराणसी, अयोध्या और मेरठ विकास प्राधिकरणों के सचिव एक साथ बदल दिए हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा, प्रयागराज मेला प्राधिकरण और बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (BIDA) में भी बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। पहले IAS की लिस्ट देखिए… अब PCS अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट देखिए… लखनऊ समेत पांच बड़ी डेवलपमेंट अथॉरिटी के सचिव बदले सौम्य मिश्रा बने प्रयागराज मेला प्राधिकरण के उप जिलाधिकारी अयोध्या: बस्ती के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रहे ज्ञान चन्द्र गुप्ता को अयोध्या तीर्थ विकास परिषद का संयुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। वहीं, इस पद पर तैनात धीरज श्रीवास्तव को अमेठी का अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) नियुक्त किया गया है। प्रयागराज: बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (BIDA), झांसी के OSD रहे सौम्य मिश्रा को प्रयागराज मेला विकास प्राधिकरण का उपजिलाधिकारी और प्रयागराज विकास प्राधिकरण का OSD बनाया गया है। वहीं, इस पद पर तैनात विवेक कुमार शुक्ला को BIDA, झांसी भेजा गया है। नोएडा के OSD क्रांति शेखर सिंह को बुलंदशहर भेजा जयजीत कौर होरा को कुलसचिव और अपर निदेशक की जिम्मेदारी जयजीत कौर होरा को कुलसचिव, भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय और अपर निदेशक, संस्कृति निदेशालय बनाया गया है। इससे पहले वह प्रयागराज मंडल में अपर आयुक्त के पद पर तैनात थीं। जयजीत पीसीएस-2016 की टॉपर हैं। उन्होंने पति के प्रोत्साहन पर नौकरी छोड़कर पीसीएस परीक्षा की तैयारी की थी। वह कानपुर की रहने वाली हैं। लखनऊ के आईईटी कॉलेज से बीटेक करने के बाद उन्होंने मुंबई से एमबीए किया। ************************ ये खबर भी पढ़िए- योगी बोले- अखिलेश यादव चिंता न करें:तीसरी पारी में और भी नौकरियां देंगे; 50 हजार युवाओं को टैबलेट बांटे, 25 लाख को देंगे सीएम योगी ने रविवार को लखनऊ में कहा- हमने 9.5 साल में 9.50 लाख नौकरी दी तो अखिलेश यादव ने पूछा कि अब क्यों नहीं दे रहे? मैंने कहा- आपकी यह चिंता नहीं होनी चाहिए। बल्कि, यह चिंता करिए कि आपको 4 बार मौका मिला, लेकिन क्यों नहीं दे पाए। सीएम ने कहा- 22 सितंबर से अब तक हजारों जॉइनिंग लेटर बांट चुके हैं। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    धीरेंद्र शास्त्री की कथा में तैनात रहेंगे एक हजार पुलिसकर्मी:प्रतापगढ़ में 17 से 20 नवंबर तक होगी श्रीराम कथा, पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ली चुटकी
    Next Article
    बेटी की शादी मुझसे कराओ, वरना बम से उड़ा दूंगा:आगरा में युवक ने घर में घुसकर धमकाया, लड़की के पिता ने FIR कराई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment