Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटी की शादी मुझसे कराओ, वरना बम से उड़ा दूंगा:आगरा में युवक ने घर में घुसकर धमकाया, लड़की के पिता ने FIR कराई

    20 hours ago

    2

    0

    आगरा के लोहामंडी में बेटी से शादी करने का दबाव बना रहे युवक ने घर में घुसकर पिता को बम से उड़ाने की धमकी दी। आरोप है कि युवक अपने भाई के साथ आधी रात बुलेट से घर पहुंचा और परिवार को गाली देते हुए धमकाने लगा। उसने कहा कि बेटी की शादी उसी से करनी होगी। कहीं और रिश्ता किया तो बम फेंककर पूरे घर को उड़ा देगा। पीड़ित परिवार का आरोप है कि युवक की मां भी बेटों से हत्या कराने की धमकी दे रही है। परिवार ने धमकियों की रिकॉर्डिंग होने की बात कही है। पीड़ित की शिकायत पर लोहामंडी पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आधी रात भाई के साथ घर में घुसा युवक लोहामंडी निवासी पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 19 सितंबर की रात करीब 12 बजे आलमगंज सैयद पाड़ा निवासी असलम अपने भाई आरिफ के साथ बुलेट से उसके घर पहुंचा। आरोप है कि दोनों घर में घुस आए और बेटी समेत परिवार के लोगों को गालियां देने लगे। असलम ने बेटी की शादी अपने साथ करने का दबाव बनाया। साथ ही धमकी दी कि अगर कहीं और रिश्ता किया तो बम फेंककर पूरे परिवार को उड़ा देगा। युवक की मां पर भी धमकाने का आरोप पीड़ित का आरोप है कि असलम की मां पप्पन भी परिवार को धमका रही है। उसने कहा है कि अगर बेटी की शादी उसके बेटे से नहीं की तो अपने बेटों से उसकी हत्या करवा देगी। पीड़ित के मुताबिक, असलम लगातार शादी के लिए दबाव बना रहा है। मना करने पर जान से मारने की धमकी देता है। परिवार ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा है। धमकियों की रिकॉर्डिंग पुलिस को देगा परिवार पीड़ित परिवार का कहना है कि उनके पास धमकियों की रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। आरोपियों की धमकियों से परिवार दहशत में है। घर के लोग रात में ठीक से सो भी नहीं पा रहे हैं। परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि पीड़ित ने 14 नवंबर को थाने में शिकायत दी थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों से पूछताछ की जाएगी। धमकियों से जुड़ी रिकॉर्डिंग की भी जांच कराई जाएगी। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में 4 IAS और 55 PCS अफसरों के ट्रांसफर:5 विकास प्राधिकरणों के सचिव बदले, अयोध्या तीर्थ विकास परिषद में नई तैनाती
    Next Article
    नानपारा में छठ पूजा के लिए सरोवर सजाया:जुबलीगंज के देवी काली कुंडा मंदिर के सरोवर का विधायक ने किया उद्घाटन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment