Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के MSME और ODOP को वैश्विक पहचान दिलाएगा UPITS 2026, दिल्ली से शुरू हुआ भव्य प्रचार अभियान

    9 hours ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के MSME क्षेत्र, स्थानीय उत्पादों और औद्योगिक क्षमता को देशभर और वैश्विक बाजारों तक पहुँचाने की दिशा में प्रयास अब और तेज़ हो गए हैं। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS 2026) के चौथे संस्करण के राष्ट्रव्यापी प्रचार अभियान का शुभारंभ आज नई दिल्ली में आयोजित भव्य रोड शो के साथ हुआ। यह रोड शो देशभर के उद्योग जगत, निर्यातकों, खरीदारों, व्यापारिक संगठनों और निवेशकों को UPITS 2026 से जोड़ने की व्यापक पहल का पहला चरण है।हम आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) आज देश के सबसे प्रभावशाली राज्य स्तरीय व्यापार आयोजनों में अपनी सशक्त पहचान बना चुका है। उत्तर प्रदेश सरकार और इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड (IEML) द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यह वार्षिक फ्लैगशिप आयोजन अब वैश्विक व्यापार, निवेश और औद्योगिक संभावनाओं का प्रमुख मंच बनकर उभरा है। पिछले तीन संस्करणों की ऐतिहासिक सफलता के बाद UPITS 2026 का आयोजन 25 से 29 सितम्बर 2026 तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा।दिल्ली रोड शो में उत्तर प्रदेश सरकार के MSME मंत्री भूपेन्द्र चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में MSME राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, प्रमुख सचिव MSME एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग शशि भूषण लाल सुशील (IAS), विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (राज्य) अजय कुमार, आयुक्त एवं निदेशक उद्योग प्रांजल यादव, विशेष सचिव के. विजयेंद्र पांडियन, इंडिया एक्सपो मार्ट लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार, FIEO के अतिरिक्त महानिदेशक सुविध शाह सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं उद्योग जगत के प्रतिनिधि मौजूद रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भूपेन्द्र चौधरी ने कहा, “UPITS उत्तर प्रदेश की औद्योगिक क्षमता, उद्यमशीलता, निर्यात सामर्थ्य और सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने वाला सशक्त माध्यम बन चुका है। इस आयोजन ने MSME क्षेत्र को नई ऊर्जा देने, ODOP उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने और नए व्यापारिक अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उत्तर प्रदेश जब एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, तब UPITS व्यापार, निवेश और आर्थिक विकास का प्रमुख इंजन साबित हो रहा है।”वहीं MSME राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने अधिकतम सहभागिता का आह्वान करते हुए कहा, “भारत की व्यापारिक मेलों और बाजारों की समृद्ध परंपरा सदियों से कारीगरों, शिल्पकारों और उद्यमियों को सशक्त बनाती रही है। UPITS उसी विरासत का आधुनिक और वैश्विक स्वरूप है। यह केवल एक ट्रेड शो नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश को दुनिया से जोड़ने वाला सशक्त आर्थिक सेतु है।”प्रमुख सचिव MSME एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग शशि भूषण लाल सुशील ने कहा कि UPITS उत्तर प्रदेश सरकार के उस विज़न का प्रतीक है, जिसके तहत राज्य को व्यापार, विनिर्माण, निर्यात और निवेश का पसंदीदा वैश्विक गंतव्य बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रोड शो श्रृंखला के माध्यम से देशभर के उद्योग जगत के साथ संवाद और साझेदारी को और मजबूत किया जाएगा।वहीं इंडिया एक्सपोजिशन मार्ट लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने कहा, “पिछले तीन संस्करणों में मिली अभूतपूर्व सफलता ने साबित किया है कि उद्योग और व्यापार जगत का UPITS पर भरोसा लगातार बढ़ रहा है। यह मंच निर्माताओं, निर्यातकों, स्टार्टअप्स, कारीगरों, निवेशकों और नीति निर्माताओं को एक साथ लाने में बेहद सफल रहा है। हमें विश्वास है कि UPITS 2026 सहभागिता और व्यापारिक अवसरों के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा।”साथ ही FIEO के अतिरिक्त महानिदेशक सुविध शाह ने कार्यक्रम के अंतरराष्ट्रीय महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश से उभरते उत्पादों और व्यापारिक अवसरों के प्रति वैश्विक रुचि लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि FIEO अधिक से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदारों को जोड़ने और भारतीय निर्यातकों को नए वैश्विक बाजार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।गौरतलब है कि सितम्बर 2025 में आयोजित UPITS के पिछले संस्करण का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में MSMEs को प्रोत्साहन देने, स्थानीय उद्यमों को सशक्त बनाने और ‘मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड’ की अवधारणा को आगे बढ़ाने में UPITS की भूमिका की सराहना की थी।UPITS की बढ़ती लोकप्रियता इसके लगातार विस्तारित होते आंकड़ों से स्पष्ट होती है। वर्ष 2025 के संस्करण में 5 लाख से अधिक आगंतुकों ने भाग लिया, जिनमें 1.40 लाख से अधिक B2B विज़िटर्स शामिल थे। इस आयोजन में 2,228 प्रदर्शकों ने 35,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में अपने उत्पाद और सेवाएं प्रदर्शित कीं। हजारों व्यापारिक बैठकों और महत्वपूर्ण कारोबारी समझौतों ने UPITS को देश के सबसे प्रभावशाली व्यापारिक आयोजनों में शामिल कर दिया है।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी UPITS ने अपनी मजबूत पहचान बनाई है। पिछले संस्करण में FIEO के सहयोग से 85 देशों के 550 से अधिक विदेशी खरीदारों ने भाग लिया, जिसने उत्तर प्रदेश को एक उभरते वैश्विक सोर्सिंग हब के रूप में और मजबूत किया।हम आपको बता दें कि दिल्ली रोड शो आगामी महीनों में देश के विभिन्न राज्यों में आयोजित होने वाली व्यापक प्रचार श्रृंखला की शुरुआत है। इन रोड शोज़ का उद्देश्य घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों की भागीदारी बढ़ाना, अंतरराज्यीय व्यापार को प्रोत्साहित करना, भारतीय उद्यमों से सोर्सिंग को बढ़ावा देना और आत्मनिर्भर भारत के विज़न को गति देना है।UPITS 2026 उत्तर प्रदेश की औद्योगिक शक्ति, MSME सामर्थ्य, ODOP उत्पादों, नवाचार, निर्यात क्षमता, संस्कृति, हस्तशिल्प, पर्यटन और उभरते औद्योगिक क्षेत्रों को एक ही मंच पर प्रस्तुत करेगा। साथ ही आगामी संस्करण में ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन क्यूज़ीन’ (ODOC) जैसी पहलों को भी विशेष बढ़ावा दिए जाने की संभावना है।बहरहाल, उत्तर प्रदेश जहां एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में तेज़ी से अग्रसर है और भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के राष्ट्रीय संकल्प में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है, वहीं UPITS 2026 व्यापार, निवेश, निर्यात, नवाचार और वैश्विक साझेदारियों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अभिषेक बनर्जी की हुंकार: CID या ED, कोई हमें झुका नहीं सकता, हम नहीं डरते
    Next Article
    "इलेक्ट्रिक एवं हाइड्रोजन बसों से जेवर एयरपोर्ट की राह हुई और आसान, विधायक धीरेन्द्र सिंह"

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment