Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के कासगंज में ट्रेनी विमान हाईवे पर क्रैश:50 फीट की ऊंचाई पर हवा में डगमगाया, बिजली के तारों में उलझकर नीचे गिरा

    22 hours ago

    1

    0

    यूपी के कासगंज में सोमवार दोपहर 3:30 बजे एक ट्रेनी विमान क्रैश हो गया। विमान उड़ा रही 27 साल की महिला ट्रेनी पायलट घायल हो गईं। हादसा पुलिस लाइन के पीछे 6-लेन हाईवे के पास हुआ। जिस वक्त विमान हवा में डगमगाया, वो करीब 50 फीट ऊपर था। संतुलन बिगड़ने के बाद विमान हाईटेंशन तारों में उलझकर नीचे गिरा। दुर्घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। करीब 3:40 बजे सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। इलाके की घेराबंदी की गई। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। अलीगढ़ से ट्रेनिंग सेंटर के अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे। घायल पायलट को अपने साथ अलीगढ़ ले गए। अलीगढ़ की हवाई पट्‌टी से भरी थी उड़ान अलीगढ़ में चेतक एविएशन कंपनी है, जो DGCA (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) से मान्यता प्राप्त फ्लाइंग ट्रेनिंग अकादमी है। यहां पायलटों को ट्रेनिंग देने के लिए सेसना 172 और सेसना 152 जैसे विमान इस्तेमाल किए जाते हैं। मुंबई की रहने वाली पायलट कायनात पुत्री कादरखान ट्रेनिंग ले रही थीं। सोमवार दोपहर कायनात ने अलीगढ़ में धनीपुर हवाई पट्‌टी से सेसना 152 विमान से उड़ान भरी थी। विमान में वो अकेली थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विमान आसमान में मंडरा रहा था। अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और बिजली के तारों से टकराकर बरेली-मथुरा हाईवे किनारे गिर गया। बिजली विभाग के जेई पंकज कुमार ने बताया- हाईवे के पास 11 मीटर का पोल है, जो जमीन से 33 फुट ऊंचा है। जिस पर 33 हजार किलो वोल्ट करंट के तार थे। हाईवे निर्माण के दौरान लाइन में करंट बंद कर रखा था। हादसे में विमान क्षतिग्रस्त हो गया। पायलट को विमान से बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा गया। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल पायलट का हाल जाना। घटना से जुड़ी 4 तस्वीरें देखिए… हाईवे पर गिरने से टला बड़ा हादसा प्रशासन का कहना है कि एयरक्राफ्ट हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। राहत की बात यह रही कि विमान निर्माणाधीन सिक्स-लेन हाईवे पर गिरा, जिससे आसपास मौजूद लोगों और गुजर रहे वाहनों को कोई नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस, प्रशासन और संबंधित विमानन एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हैं। क्रैश देखने के लिए उमड़ी भीड़ हादसे के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेरकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। दुर्घटनाग्रस्त एयरक्राफ्ट को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। घटना की सूचना विमानन अधिकारियों को भी दे दी गई है। पायलट के रेस्क्यू की 3 तस्वीरें देखिए… हादसे के बाद युवक मौके पर पहुंचा, पायलट को बाहर लाया तकनीकी खराबी समेत सभी पहलुओं की जांच फिलहाल दुर्घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी समेत सभी संभावित कारणों को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। संबंधित एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आखिर ट्रेनी एयरक्राफ्ट किस वजह से क्रैश हुआ। मेंटेनेंस मैनेजर हादसा स्थल पहुंचे हादसे की खबर पाकर चेतक एविएशन कंपनी के मेंटेनेंस मैनेजर केजे धीमन मौके पर पहुंचे। दैनिक भास्कर से उन्होंने बताया कि हादसा कैसे और क्यों हुआ, अभी कुछ नहीं कह सकते हैं। विमान ने अलीगढ़ से उड़ान भरी थी। पायलट भी ठीक है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। प्रत्यक्षदर्शी रंजित सिंह ने बताया- विमान ने गांव के ऊपर दो-तीन चक्कर लगाया। हमें लगा कि अधिकारी यहां सर्वे कर रहे होंगे। इसके बाद घूमते हुए सीधे नीचे आ गया। जिला अस्पताल के डॉक्टर अमित ने बताया- घायल पायलट बहुत घबराई हुई थी। उसे मामूली चोट थी। गले पर छोटा कट का निशान था। उनके साथ वाले उन्हें अलीगढ़ ले गए। 4 दिन पहले कानपुर में भी हुआ था हादसा विमान के पंखे की चपेट में आई पायलट, नाइट फ्लाइंग ट्रेनिंग के दौरान हादसा; ट्रेनर हटाया गया कानपुर एयरपोर्ट पर नाइट फ्लाइंग ट्रेनिंग के दौरान बड़ी लापरवाही सामने आई। 26 जून (शुक्रवार) की रात ट्विन इंजन विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई। लेकिन, इंजन बंद होने से पहले ही ट्रेनी पायलट विमान से नीचे उतर गई। इस वजह से वह घूम रहे प्रोपेलर (पंखे) की चपेट में आ गई। हादसे में उसकी पीठ पर गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज चल रहा है। घटना के बाद नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही फ्लाइट इंस्ट्रक्टर को ट्रेनिंग ड्यूटी से हटा दिया है। पढ़ें पूरी खबर… ************************** यह खबर भी पढ़ें नोएडा में AC ब्लास्ट से 21वें फ्लोर पर भीषण आग, खिड़कियों से लपटें उठीं, 3 फ्लैट तक फैली; घबराते हुए भागे लोग नोएडा की एक बिल्डिंग में सोमवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे भीषण आग लग गई। 21वें फ्लोर के एक फ्लैट में एसी ब्लास्ट के बाद लगी आग से अफरातफरी मच गई। आग देखकर फ्लोर के लोग भी चिल्लाते हुए नीचे भागे। नीचे के फ्लैटों में रहने वाले लोग चिल्लाने लगे, "फ्लोर खाली करो।" पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को परम विशिष्ट सेवा मेडल:राष्ट्रपति मुर्मू ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ को उत्तम युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया
    Next Article
    हिमाचल के सेना के जवान का ​ड्यूटी के वक्त निधन:पीटी से लौटते वक्त हार्ट-अटैक, माता-पिता, पत्नी व दो बेटे पीछे छूटे, अंतिम संस्कार कल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment