Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्व सपा विधायक पर लगेगा गैंगस्टर:प्रयागराज कोल्ड स्टोरेज हादसा के 7 मुल्जिमों की करोड़ों की संपत्ति जब्त होगी

    1 hour ago

    2

    0

    प्रयागराज में सपा के पूर्व विधायक अंसार अहमद समेत सात लाेगों पर जल्द ही गैंगस्टर लगेगा। फाफामऊ के चर्चित आदर्श कोल्ड स्टोरेज हादसे के इन आरोपियों पर शिकंजा कसने की तैयारी है। गैंगस्टर लगने के साथ ही आरोपियों की अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति की पहचान कर उसे कुर्क और जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। कमिश्नरेट पुलिस ने यह कार्रवाई संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने और अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों पर प्रहार करने की रणनीति के तहत शुरू की है। पुलिस का कहना है कि मामले में गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई के बाद आरोपियों की संपत्तियों की जांच कर नियमानुसार जब्ती की जाएगी। इन सात आरोपियों पर होगी कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट के तहत जिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी है, उनमें आदर्श कोल्ड स्टोरेज के मालिक अंसार अहमद, मंजूर, अलाउद्दीन, मो. जाबिर अली उर्फ जावेद, मो. उस्मान, मो. इरफान और मो. असलम उर्फ बाबा शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ पहले से थाना फाफामऊ में बीएनएस और सीएलए एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है। 23 मार्च को हुआ था दर्दनाक हादसा 23 मार्च को फाफामऊ थाना क्षेत्र के चंदापुर स्थित आदर्श कोल्ड स्टोरेज की इमारत अचानक भरभराकर गिर गई थी। हादसे के समय वहां कई मजदूर और कर्मचारी मौजूद थे। मलबे में दबने से चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 12 लोग घायल हुए थे। राहत और बचाव अभियान कई घंटों तक चला था और प्रशासन को भारी मशक्कत करनी पड़ी थी। लापरवाही और क्षमता से अधिक भंडारण पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि कोल्ड स्टोरेज का संचालन निर्धारित मानकों के विपरीत किया जा रहा था। आरोप है कि अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से क्षमता से अधिक आलू का भंडारण किया गया और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई। पुलिस का कहना है कि इसी वजह से हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हुए। संपत्तियों की होगी जांच गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई के बाद पुलिस और प्रशासन आरोपियों की चल-अचल संपत्तियों का ब्यौरा जुटाएंगे। यदि जांच में यह पाया जाता है कि संपत्तियां अपराध या अवैध कमाई से अर्जित की गई हैं, तो उन्हें गैंगस्टर एक्ट के प्रावधानों के तहत कुर्क और जब्त किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में गर्मी से मिली राहत:सुबह बादल छाए, ठंडी हवाएं चलीं, तापमान 5 डिग्री गिरा
    Next Article
    CM योगी ने किया पंडित राधेश्याम की प्रतिमा का अनावरण:GIC ऑडिटोरियम में लगाई गई है प्रसिद्ध कथावाचक पंडित राधेश्याम की प्रतिमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment