Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:उन्नाव रेप पीड़िता बोली...CBI की लेटलतीफी की सजा मुझे क्यों?, VIDEO में कहा- चुप्पी बता रही...कुलदीप सेंगर से बड़ी डील हुई

    6 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के बहुचर्चित रेप कांड की पीड़िता ने एक और वीडियो जारी किया है। वीडियो में उसने अपने पिता की हत्या के दोषियों को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिलने पर विरोध जताया है। पीड़िता ने कोर्ट से अपील करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता ने वीडियो में कहा- आरोपियों के खिलाफ सजा बढ़ाने की मेरी अपील को सिर्फ इसीलिए रद्द कर दिया गया है कि मेरी अपील 1945 दिन की देरी से हुई। लेकिन मैं कहना चाहती हूं, मेरा केस तो सीबीआई बनाम कुलदीप सिंह सेंगर था। केस सीबीआई लड़ रही थी, तो देरी सीबीआई ने की, फिर अन्याय मेरे साथ क्यों? सीबीआई की चुप्पी बता रही है कि कुलदीप सिंह सेंगर से कोई बड़ी डील हो चुकी है। पूरी खबर पढ़िए… सहारनपुर में मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल सहारनपुर के सरसावा थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह भागने लगा और पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की है। पढ़ें पूरी खबर… गुरुकुल में 11 साल के बालक की मौत, कानपुर में घर के बाहर शव छोड़कर भागे आरोपी; शरीर पर चोट के निशान कानपुर के रहने वाले एक छात्र की लखनऊ के गुरुकुल में मौत हो गई। इसके बाद बुधवार को गुरुकुल के संचालक छात्र के शव को उसके घर से कुछ दूर छोड़कर भाग गए। परिजनों का आरोप है कि बेटे की हत्या की गई है। उसके शरीर पर करीब 42 जगह चोट के निशान मिले हैं। शरीर को सिगरेट से कई जगह जलाया भी गया है। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा। परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। पढ़ें पूरी खबर… प्रयागराज में प्रेमी से शादी के लिए टावर पर चढ़ी युवती, बोली- शादी से उसी से करूंगी, वरना मर जाऊंगी प्रयागराज के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई और आत्महत्या की धमकी देने लगी। वह बार-बार कह रही थी कि अगर उससे शादी नहीं की गई तो वह टावर से कूदकर जान दे देगी। इस दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पर कॉल की गई। मौके पर पहुंची और युवती को काफी देर तक समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई और अपनी जिद पर अड़ी रही।इसके बाद स्थानीय युवकों ने टावर पर चढ़कर उसे नीचे उतारा। पढ़ें पूरी खबर… गोरखपुर में रेप के आरोपी को 10 साल की सजा, रक्षा बंधन के दिन बच्ची से की थी हैवानियत गोरखपुर के गुलरिहा इलाके में 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म करने करने वाले को 10 साल की सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने 15 हजार का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना नहीं देने पर 6 माह की सजा अलग से भुगतना होगा। करीब 8 साल बाद इस मामले में पीड़िता को इंसाफ मिला तो घरवालों की आंखे भर आईं। ऑपरेशन कनविक्शन के तहत पैरवी तेज करके इस मामले में पुलिस ने सजा कराई है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान बोला- मौजूदा हालात में होर्मुज नहीं खुलेगा:अमेरिकी नाकेबंदी खत्म होने पर ही सीजफायर होगा; कल इस्लामाबाद में US-ईरान की बातचीत संभव
    Next Article
    यूपी के 32 जिलों में लू की चेतावनी, पारा 44°C:गोरिल्ला को तरबूज, बाघ को ORS पिलाया जा रहा; 26 अप्रैल से आंधी-तूफान का अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment