Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर वाले अखिलेश दुबे की तबीयत बिगड़ी, हार्ट में दिक्कत; ICU में भर्ती

    2 hours ago

    1

    0

    फर्जी रेप केस में फंसाकर रंगदारी मांगने के मामले में 8 माह से जेल में बंद कानपुर के चर्चित अधिवक्ता अखिलेश दुबे की सोमवार को हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे गंभीर हालत में जेल प्रशासन ने उर्सला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया है। जेल प्रशासन के मुताबिक अखिलेश दुबे को सांस लेने में तकलीफ, लो ब्लड प्रेशर व हार्ट में दिक्कत की समस्या बताई गई, जिसका इलाज जारी है। पढ़ें पूरी खबर… रिश्वत से सबकुछ नहीं खरीदा जा सकता : हाईकोर्ट:फर्जी पीएचडी धोखाधड़ी मामले में राहत देने से इनकार किया इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अपने एक आदेश में आम आदमी के बीच बढ़ती इस धारणा पर आपत्ति जताई है कि रिश्वत देकर शैक्षणिक डिग्री और विश्वविद्यालय की नौकरियों सहित कुछ भी खरीदा जा सकता है। न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर और न्यायमूर्ति तरुण सक्सेना की खंडपीठ ने पीएचडी डिग्री और सहायक प्रोफेसर की नौकरी दिलाने के बहाने एक उम्मीदवार से 22 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी करने के आरोप में एक महिला के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने से इनकार कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…. RSS जिला धर्म जागरण प्रमुख पर जानलेवा हमला:घर में घुसकर पीटा, आईसीयू में भर्ती, प्रयागराज के नैनी के शक्ति नगर कॉलोनी में हुई घटना प्रयागराज में RSS के जिला धर्म जागरण प्रमुख कुलदीप तिवारी पर पड़ोस के कुछ लोगों ने घर में घुसकर हमला किया। हमलावरों ने उन्हें बुरी तरह पीटा। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के बाद आरोपी उन्हें मरणासन्न हालत में छोड़कर भाग गए। पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायल कुलदीप को तुरंत सीएचसी चाका ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें शहर के बड़े अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज ICU में चल रहा है। कुलदीप तिवारी नैनी क्षेत्र के चाका ब्लॉक की शक्ति नगर कॉलोनी में रहते हैं। पढ़ें पूरी खबर…..
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरिद्वार रेलवे स्टेशन में बच्ची से रेप की कोशिश:लोगों ने दरवाजा तोड़कर बचाई जान, मध्य प्रदेश से परिवार करने आया था गंगा स्नान
    Next Article
    लखनऊ समेत 3 जिलों में बूंदाबांदी, 15 में बादल छाए:34 शहरों में बारिश-ओले का अलर्ट, 60 की रफ्तार से आंधी चलेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment