Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ समेत 3 जिलों में बूंदाबांदी, 15 में बादल छाए:34 शहरों में बारिश-ओले का अलर्ट, 60 की रफ्तार से आंधी चलेगी

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी में बेमौसम बारिश का दौर एक हफ्ते से जारी है। मंगलवार सुबह लखनऊ, मेरठ और गाजियाबाद में रुक-रुक कर बूंदाबांदी हो रही है। नोएडा, आगरा समेत 15 जिलों में बादल छाए हैं। ठंडी हवा चल रही है। मौसम विभाग ने 34 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। कहीं-कहीं 60 किमी. की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। अगले दो दिन यानी 9 अप्रैल तक मौसम बिगड़ा रहेगा। बारिश और तेज हवाओं से प्रदेश के औसत तापमान में 4-5°C की गिरावट हुई है। पिछले 4 दिन की बात करें तो वाराणसी-कानपुर समेत 43 जिलों में बारिश हुई। मथुरा, संभल और जालौन समेत 10 शहरों में ओले गिरे। आंधी-बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत हो चुकी है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया- आज से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। पूरे प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश होगी। ओले भी गिरेंगे। हवा की रफ्तार 60 किमी. तक पहुंचेगी। तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आएगी। कल यानी 8 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। 9 अप्रैल तक मौसम ऐसा ही रहेगा। अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम? आज के मौसम की तस्वीरें देखिए- अब शहरों का हाल जानिए- आंधी-बारिश से किन जिलों में कितनी मौतें, जानिए पिछले 4 दिन में आंधी-बारिश और बिजली से कानपुर में 4 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा सीतापुर में 3, वाराणसी, चित्रकूट, सिद्धार्थनगर और ललितपुर में 2-2 लोगों की जान गई। योगी बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अफसर अलर्ट पर रहें सीएम योगी ने कहा है कि बारिश से किसानों को जो नुकसान हो रहा है, उसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी डीएम से नुकसान की रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा- सभी अधिकारी अलर्ट मोड पर रहें। सुनिश्चित करें कि आपदा का असर किसानों पर कम से कम पड़े। अगर कहीं जान-माल या पशुओं का नुकसान हुआ है, या कोई घायल हुआ है, तो 24 घंटे के भीतर मुआवजा दिलाया जाए। ------------------------------ अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- अमेरिका-लंदन का रिसर्च दिखाते, कहते-एक किडनी वाले लंबा जीते हैं:कानपुर कांड के डॉक्टर गेमिंग ऐप से फंसाते, ब्रेनवॉश कर किडनी निकाल लेते कानपुर में किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर को गेमिंग ऐप से फंसाया जाता था। इस पर रुपए हारने के बाद लड़कों को किडनी डोनेट करने के लिए मजबूर किया जाता था। इसके बदले उन्हें 20 से 25 लाख रुपए देने का वादा किया जाता था। मना करने पर लड़कों को अमेरिका और लंदन की रिसर्च भेजी जाती। किडनी डोनर लाने की पूरी कहानी इस रिपोर्ट में पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर वाले अखिलेश दुबे की तबीयत बिगड़ी, हार्ट में दिक्कत; ICU में भर्ती
    Next Article
    झांसी में सरकारी स्कूल के टीचर की मौत:परिजन बोले- अचानक हार्ट अटैक आया, इलाज के दौरान दम तोड़ा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment