Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमीरपुर में बिना रॉयल्टी, फर्जी नंबरप्लेट वाले दो ट्रक पकड़े:अवैध खनन-परिवहन में लिप्त मौरम माफियाओं में हड़कंप

    1 hour ago

    1

    0

    हमीरपुर में अवैध खनन और परिवहन पर नकेल कसते हुए जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सोमवार देर रात सदर एसडीएम केडी शर्मा ने चेकिंग के दौरान दो ट्रकों को पकड़ा। ये ट्रक बिना रॉयल्टी और फर्जी नंबर प्लेट के साथ सड़क पर दौड़ रहे थे। दोनों ट्रकों को सदर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। जिले में अवैध मौरम खनन और परिवहन का खेल लगातार जारी है। हमीरपुर से प्रदेश के कई जिलों में मौरम की आपूर्ति की जाती है। वैध तरीके से परिवहन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन लगातार निगरानी रखता है, लेकिन इसके बावजूद मौरम माफिया प्रशासन की नजरों से बचकर अवैध ढुलाई करते रहते हैं। रॉयल्टी न होने से सरकार को राजस्व का भारी नुकसान होता है, और कार्रवाई से बचने के लिए माफिया फर्जी नंबर प्लेट का भी इस्तेमाल करते हैं। सोमवार देर रात सदर एसडीएम केडी शर्मा अपनी टीम के साथ ट्रकों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सड़क पर तेज रफ्तार से जा रहे दो ओवरलोड ट्रकों को रोका गया। जांच में पता चला कि दोनों ट्रकों की नंबर प्लेट फर्जी थीं और उनके पास मौरम परिवहन की वैध रॉयल्टी भी नहीं थी। इसके बाद ट्रकों को जब्त कर पुलिस को सौंप दिया गया। सदर एसडीएम केडी शर्मा ने बताया कि पकड़े गए ट्रकों के खिलाफ खनिज विभाग को आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अवैध मौरम कारोबार में लिप्त माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पीलीभीत में छुट्टा पशु से टकराकर टेंपो पलटा:मुंडन संस्कार से लौट रहे नाई की मौत, परिवार के 5 घायल
    Next Article
    प्रयागराज में बच्चे का गड्‌ढे में मिला शव:16 घंटे से लापता था, घर से 100 मीटर दूर गड्‌ढे में उतराती मिली डेडबॉडी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment