Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में बच्चे का गड्‌ढे में मिला शव:16 घंटे से लापता था, घर से 100 मीटर दूर गड्‌ढे में उतराती मिली डेडबॉडी

    3 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज के बारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत गींज गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां घर से लापता हुए 6 वर्षीय मासूम का शव घर से लगभग 100 मीटर दूर पानी से भरे खदान में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान राजाबाबू पुत्र संजय उर्फ कृष्णा के रूप में हुई है। राजाबाबू अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके पिता संजय उर्फ कृष्णा गांव में रहकर मजदूरी करते हैं और किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सोमवार शाम करीब 4 बजे राजाबाबू अचानक घर से लापता हो गया था। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद परिजनों ने बारा थाना पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस ने भी तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे गांव के कुछ बच्चे खेलते समय घर के पास स्थित पानी भरे खदान के पास पहुंचे, जहां उन्होंने पानी में एक शव उतराता हुआ देखा। बच्चों ने तुरंत इसकी जानकारी गांव वालों को दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जब शव को बाहर निकाला गया तो उसकी पहचान राजाबाबू के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही बारा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मां का विलाप सुनकर हर किसी की आंखें नम हो गईं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमीरपुर में बिना रॉयल्टी, फर्जी नंबरप्लेट वाले दो ट्रक पकड़े:अवैध खनन-परिवहन में लिप्त मौरम माफियाओं में हड़कंप
    Next Article
    पूजा तोमर, नवाबसिंह और नीलू की कोर्ट में होगी पेशी:गैंगस्टर कोर्ट में होगी सुनवाई, वीडियो कांफ्रेसिंग से नवाब-नीलू की होगी पेशी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment