Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मध्य प्रदेश के CM को प्रयागराज आने का आमंत्रण:वाराणसी में कार्यक्रम के दौरान प्रयागराज की ओर से श्री बड़े हनुमान जी तस्वीर भेंट की

    1 hour ago

    1

    0

    वाराणसी में आयोजित सम्राट विक्रमादित्य महोत्सव एवं MP–UP सहयोग सम्मेलन के दौरान प्रयागराज की ओर से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पावन स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान कार्यक्रम में आयोजित Influencer Meet के दौरान दिया गया, जहां प्रयागराज का प्रतिनिधित्व कर रहे Streets of Prayagraj के संचालकों ने श्री बड़े हनुमान मंदिर की तस्वीर के साथ यह विशेष स्मृति चिन्ह भेंट किया। प्रयागराज के लोकप्रिय इंस्टाग्राम पेज “Streets of Prayagraj” के संचालक प्रज्जवल प्रजापति और उज्ज्वल प्रजापति ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को श्री बड़े हनुमान मंदिर का स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए उन्हें प्रयागराज आने का सादर निमंत्रण भी दिया। यह पल प्रयागराज की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने वाला विशेष क्षण बना। 14 लाख से अधिक फॉलोअर्स वाले इस पेज ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर प्रयागराज की मजबूत पहचान दर्ज कराई है। वर्ष 2017 से यह पेज लगातार शहर के इतिहास, संस्कृति और महत्वपूर्ण जानकारियों को डिजिटल माध्यम से लोगों तक पहुंचा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया और सम्राट विक्रमादित्य महोत्सव एवं MP–UP सहयोग सम्मेलन में भाग लिया। BLW ग्राउंड में आयोजित “विक्रम उत्सव महानाट्य” में ऐतिहासिक नाट्य मंचन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई। साथ ही, Madhya Pradesh Tourism द्वारा Taj Ganges में आयोजित Influencer Meet में देशभर के 250 से अधिक इन्फ्लुएंसर्स ने भाग लिया। इस आयोजन ने डिजिटल क्रिएटर्स को संस्कृति और पर्यटन से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया। कुल मिलाकर, यह आयोजन न केवल वाराणसी की सांस्कृतिक भव्यता का प्रतीक बना, बल्कि प्रयागराज की डिजिटल पहचान को भी राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त करने में सफल रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में शराब ठेके के पास हंगामा, 9 हिरासत में:नशे में मारपीट, माहौल बिगाड़ने की कोशिश
    Next Article
    मिशन शक्ति के तहत छात्रों को महिला कानूनी अधिकार बताए:ज्ञानपुर महाविद्यालय में विशिष्ट व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment