Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में छुट्टा पशु से टकराकर टेंपो पलटा:मुंडन संस्कार से लौट रहे नाई की मौत, परिवार के 5 घायल

    1 hour ago

    1

    0

    पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर मंगलवार शाम एक सड़क हादसा हो गया। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के भैंसहा ग्वालपुर मोड़ के पास एक छुट्टा पशु से टकराकर टेंपो पलट गया। इस हादसे में मुंडन संस्कार से लौट रहे एक नाई की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पकड़िया मंगली निवासी अशोक गंगवार के चार वर्षीय पुत्र अमन का मुंडन संस्कार था। परिवार के सदस्य और रिश्तेदार एक टेंपो किराए पर लेकर इलाबांस देवल मंदिर गए थे। मुंडन की रस्में पूरी करने के बाद परिवार शाम करीब सात बजे घर लौट रहा था। पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर भैंसहा ग्वालपुर मोड़ के समीप पहुँचते ही अंधेरे में एक छुट्टा पशु अचानक सड़क के बीच आ गया। चालक ने टेंपो को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज रफ्तार होने के कारण टेंपो सीधे पशु से टकराकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। टेंपो में सवार बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग मलबे के नीचे दब गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला। इस हादसे में बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी 62 वर्षीय फूलचंद, जो पेशे से नाई थे और मुंडन के लिए साथ गए थे, उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अमन (4), नितिन (13), रेखा देवी (37), विनीता देवी (35) और सरोज देवी (42) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस से बरखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में मुंडन की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां अब मातम का माहौल है। थाना अध्यक्ष बरखेड़ा प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का सटीक पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज में स्कॉर्पियो पलटी, एक की मौत:नौ घायल, बाबा धाम से लौटते समय धर्मपुर नहर पुल के पास हादसा
    Next Article
    हमीरपुर में बिना रॉयल्टी, फर्जी नंबरप्लेट वाले दो ट्रक पकड़े:अवैध खनन-परिवहन में लिप्त मौरम माफियाओं में हड़कंप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment