Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर-सागर हाईवे पर 4 गाड़ियां टकराईं, 20 Km लंबा जाम लगा; आशुतोष महाराज हाईकोर्ट पहुंचे

    4 hours ago

    2

    0

    कानपुर में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर बारात से वापस हो रही एक ईको वैन और डंपर की भिड़ंत हो गई। उसके ठीक बाद एक के बाद एक चार और गाड़ियां टकरा गईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को निकालकर पतारा सीएचसी पहुंचाया। वहां डाॅक्टर ने प्राथमिक उपचार कर सभी को गंभीर हालत में कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। इस दौरान हाइवे पर लगभग 20 किलो मीटर जाम लग गया। पुलिस हाइवे पर डायवर्जन लागू कर यातयात बहाल कराने का प्रयास कर रही है। हादसा घाटमपुर क्षेत्र में हुआ। घायलों को रेस्क्यू करके के दौरान पतारा चौकी इंचार्ज के हाथ में चोट आई है। पढ़ें पूरी खबर आशुतोष महाराज हिस्ट्रीशीट रद्द कराने हाईकोर्ट पहुंचे, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर दर्ज कराया है पाक्सो का मुकदमा अविमुक्तेश्वरानंद पर यौन उत्पीड़न की FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। इसमें उन्होंने अपनी हिस्ट्रीशीट को रद्द करने की मांग की है। उन्होंने पुलिस निगरानी रजिस्टर से अपना नाम हटाने की भी मांग की है। आशुतोष महाराज ने अदालत में पेश होकर कहा कि मेरे खिलाफ 2013 में यूपी पुलिस ने शामली जिले के कांधला थाने में हिस्ट्रीशीट खोली थी। याचिका में कहा कि जिन आपराधिक मामलों का हवाला देकर यह कार्रवाई की गई। उनमें कई मामलों में उन्हें ट्रायल के बाद बरी किया जा चुका है। कुछ मामलों की कार्यवाही स्थगित है। जबकि कई मामले धार्मिक संपत्ति से जुड़े दीवानी के हैं। जस्टिस जेजे मुनीर और जस्टिस तरुण सक्सेना की खंडपीठ ने याचिका पर सुनवाई करते हुए यूपी सरकार से जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए 2 सप्ताह का समय दिया है। इस मामले पर अब 13 मई को सुनवाई होगी। पढ़ें पूरी खबर गोरखपुर में बारातियों को पीटा, DJ पर डांस करने को लेकर हमला किया गोरखपुर के गोरखनाथ इलाके में एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक हो गया। कुछ युवकों ने मैरिज हॉल में घुसकर जमकर हंगामा किया, जिससे पूरे समारोह में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि हमलावरों ने बरातियों के साथ मारपीट की, उनकी गाड़ियों को तोड़ा और खाने को भी बर्बाद कर दिया। घटना के बाद समारोह में अफरा-तफरी मच गई। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कुल 7 लोगों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें से 3 नाबालिक को बाल सुधार में भेज दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर ITI छात्र का कुएं में मिला जला हुआ न्यूड शव, शामली में खेत पर सोने गया था शामली में आईटीआई छात्र की हत्या कर उसका न्यूड शव कुएं में फेंक दिया गया। शव पूरी तरह जला हुआ था। छात्र सोमवार रात घर से कुछ दूरी पर पशुओं के लिए बने घेर में सोने गया था। घटना की सूचना मिलते ही एसपी और सीओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रस्सी की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया मृतक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। मामला ऊन थाना क्षेत्र का है। पूरी खबर पढ़िए… इलाहाबाद हाईकोर्ट ने DIOS संभल पर लगाया ₹1 लाख जुर्माना, आदेश रद्दकर कहा- वेतन से एक लाख जमा करें इलाहाबाद हाईकोर्ट ने मनमाना आदेश पारित कर याची को हाईकोर्ट आने को मजबूर करने पर जिला विद्यालय निरीक्षक संभल पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। साथ ही उनका आदेश रद्द करते हुए 19 जनवरी 26 के इस कोर्ट के आदेश के अनुसार नए सिरे से आदेश पारित करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि निरीक्षक अपने वेतन से हर्जाने का भुगतान एक हफ्ते में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संभल में जमा करेंगे। यह आदेश न्यायमूर्ति सौरभ श्याम शमशेरी ने राजकीय कन्या इंटर कालेज की प्रबंध समिति की याचिका को निस्तारित करते हुए दिया है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में ओले गिरे, नोएडा-प्रयागराज में बारिश:गोदाम में रखा 100 क्विंटल गेहूं भीगा; 45 जिलों में आंधी-बरसात का अलर्ट
    Next Article
    लखनऊ में मई में 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा:अप्रैल में 3 साल की गर्मी का रिकॉर्ड टूटा, कल से बदलेगा मौसम; 15 तारीख से लू लौटेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment