Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में मई में 45 डिग्री तक पहुंचेगा पारा:अप्रैल में 3 साल की गर्मी का रिकॉर्ड टूटा, कल से बदलेगा मौसम; 15 तारीख से लू लौटेगी

    4 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में पिछले 4 दिन रुक-रुककर बारिश हुई। कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तूफानी आंधी आई। अलग-अलग स्थानों पर दीवार गिरने से 2 युवकों की मौत हो गई। आम समेत अन्य फसलों को नुकसान हुआ। इन सबके बीच लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 10 दिनों तक मौसम अनुकूल बना रह सकता है। तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। 15 मई के बाद तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है। लू भी चलने की संभावना है। मई के अंत तक पारा 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच सकता है। इससे पहले अप्रैल में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इससे 3 साल का गर्मी का रिकार्ड टूटा था। भीषण गर्मी और हीट वेव जैसी स्थिति देखने को मिली थी। स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई थी। अस्पतालों में अलर्ट तक जारी कर दिया गया था। मई में बेमौसम बारिश क्यों हो रही है? कब तक आंधी-पानी की संभावना है? आगे मौसम कैसा रहेगा? अप्रैल में कैसा रहा मौसम? समेत अन्य सवालों के जवाब के लिए पढ़िए पूरी रिपोर्ट… देखिए मौसम की 2 तस्वीरें… पहले जानिए कैसा रहा अप्रैल का मौसम? अप्रैल में टूटा 3 साल का रिकार्ड लखनऊ में अप्रैल महीने में मौसम काफी गर्म रहा। पूरे महीने चिलचिलाती धूप और लू जैसी स्थिति ने लोगों को परेशान किया। कई दिनों तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया, जबकि कुछ दिनों में यह 43 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि, महीने के आखिर में हल्के बादल और हवाओं के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिली। लखनऊ में 27 अप्रैल को अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि 9 अप्रैल को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले साल 2025 में भी अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था, जबकि वर्ष 2022 में सबसे अधिक तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अब जानिए मई का हाल 2024 में मई में पड़ी थी भीषण गर्मी लखनऊ मौसम विभाग के मौसम विज्ञानी मोहम्मद दानिश के अनुसार, मई महीने में मौसम अनुकूल रहने की संभावना है। बीच-बीच में आंधी, बारिश और बादलों की आवाजाही से तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। हालांकि, 15 मई के बाद तापमान बढ़ने की संभावना है। दानिश के अनुसार महीने के अंत तक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। बता दें की साल 2024 में मई महीने में भीषण गर्मी पड़ी थी। तब तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अगले 3 दिन चलेंगी तेज हवाएं मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों तक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। 6 मई को शहर में हवा चल सकती है। जबकि 7 मई को आंधी, पानी के साथ तेज बारिश होने के आसार है। मोहम्मद दानिश का कहना है कि आने वाले दिनों में भी गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। मई में कैसा रहेगा यूपी का मौसम? स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश की अच्छी संभावना है, जबकि अन्य क्षेत्रों में छिटपुट बारिश हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक-दो दिन तक हल्की बारिश के आसार हैं। हालांकि, 10 मई के बाद तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रयागराज, बांदा, जौनपुर, लखनऊ और कानपुर जैसे शहरों में मई के तीसरे सप्ताह में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे एक बार फिर हीटवेव जैसी स्थिति बन सकती है। यूपी में अगले 5 दिनों का मौसम मौसम विभाग के अनुसार यूपी में अगले 5 दिनों तक बारिश का मौसम जारी रहने की संभावना है। जिसके चलते गर्मी से राहत बनी रहेगी और करीब एक हफ्ते तक लू चलने की भी कोई संभावना नहीं है। इस दौरान तापमान में भी काफी गिरावट हो सकती है। IMD ने अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री की कमी आने की संभावना जताई है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है। मौसम का खेती पर असर लखनऊ का मलिहाबाद आमों के लिए विदेश तक जाना जाता है। यहां सैकड़ों बीघा खेतों में आम की खेती की जाती है। लेकिन मई में अचानक बदले मौसम के कारण बागवानों को लाखों रुपये के नुकसान का सामना करना पड़ा है। कृषि वैज्ञानिक प्रोफेसर पीके सिंह का कहना है कि अचानक बदले मौसम का फसलों पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। इससे फसलों को नुकसान हो सकता है। मई के आखिर तक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इसका असर सब्जियों और दलहनी फसलों पर पड़ने की आशंका है। टमाटर, मिर्च समेत अन्य सब्जियों में फूल झड़ने और फलों के छोटे रह जाने की समस्या सामने आ सकती है। वहीं, धान की नर्सरी तैयार कर रहे किसानों के सामने भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। अधिक तापमान के कारण अंकुरण प्रभावित होगा और फसलों को बचाने के लिए अतिरिक्त सिंचाई की जरूरत पड़ेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर-सागर हाईवे पर 4 गाड़ियां टकराईं, 20 Km लंबा जाम लगा; आशुतोष महाराज हाईकोर्ट पहुंचे
    Next Article
    हादसे में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों का शव जालौन पहुंचा:IG की मौजूदगी में दी जाएगी अंतिम सलामी, हरियाणा में स्कॉर्पियो टकराई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment