Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में खेत सींचते समय किसान की संदिग्ध मौत:परिवार ने मांगी मदद, डॉक्टर ने मृत घोषित किया

    1 hour ago

    2

    0

    उन्नाव के सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के ईधनीमऊ गांव में बुधवार को खेत में सिंचाई करते समय एक युवा किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, ईधनीमऊ निवासी 30 वर्षीय किसान रामबाबू पुत्र रमेश अपनी मां रामकली के साथ घुइयां की फसल में पानी लगा रहे थे। सिंचाई के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और वे अचेत होकर गिर पड़े। मां रामकली के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल रामबाबू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सफीपुर पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध लग रहा है, जिसके चलते ग्रामीणों में विभिन्न प्रकार की चर्चाएं हैं। परिजनों ने बताया कि रामबाबू परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। चार वर्ष पहले उनके पिता रमेश की मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद खेती-बाड़ी की पूरी जिम्मेदारी रामबाबू पर आ गई थी। रामबाबू का विवाह लगभग सात वर्ष पहले हुआ था। उनके परिवार में पत्नी के अलावा छह वर्ष की बेटी नायरा और सात माह का एक बेटा है। इस घटना से परिवार पर गहरा संकट आ गया है। बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। उन्होंने कहा कि परिवार का एकमात्र सहारा छिन गया है, ऐसे में सरकार को मदद करनी चाहिए। थानाध्यक्ष एसएन त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PCS ज्योति मौर्य के सफाईकर्मी पति बोले- राजनीति में उतरूंगा:प्रयागराज में केशव मौर्य से मिले, अफसर बोलीं- पति से समझौत की गुंजाइश नहीं
    Next Article
    राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने की विकास कार्यों की समीक्षा:औरैया में अधिकारियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment