Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:झांसी में भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बोले-सपा सरकार में हर जिले में माफिया था, योगी सरकार ने समाप्त किया

    4 hours ago

    2

    0

    झांसी में भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने धुरंधर-2 मूवी को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा- समाजवादी पार्टी की सरकार में हर जिले में एक माफिया होता था। उनका जो स्वभाव है, उसके विपरीत कुछ होगा तो उन्हें कष्ट तो होगा ही। जिस प्रकार से उन्होंने पूरे प्रदेश में माफिया तंत्र खड़ा किया था। उन माफियाओं को योगी सरकार में समाप्त करने का काम किया गया। अब प्रदेश में कानून का राज है। आज उत्तर प्रदेश के योगी मॉडल की पूरे देश में चर्चा हो रही है। धुरंधर-2 में माफिया अतीक अहमद के किरदार को लेकर अखिलेश आपत्ति जताने के सवाल पर वह जबाव दे रहे थे। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रविवार को सखी के हनुमान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। यहां देर शाम पत्रकारों से बातचीत की। सुल्तानपुर में वर्दी पहनते समय थाने में इंस्पेक्टर को लगी गोली; लखनऊ रेफर सुल्तानपुर में रविवार को वर्दी पहनते समय गोली चलने से इंस्पेक्टर घायल हो गए। गोली उनके कंधे में लगी। घायल इंस्पेक्टर को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां से उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया गया। घायल इंस्पेक्टर अरुण कुमार अखंड नगर थाने में तैनात हैं। उनको कुछ महीने पहले ही सुल्तानपुर नगर कोतवाली के प्रभारी पद से हटाया गाया था। उन्हें एक बहुचर्चित डकैती कांड के बाद इस पद से हटाया गया था। इससे पहले, वह अमेठी जनपद से स्थानांतरित होकर सुल्तानपुर के कुड़वार थाने में पहली बार प्रभारी बने थे। पढ़ें पूरी खबर कानपुर में अजय राय बोले- मोदी को बनारस में जमींदोज कर दूंगा, मैं तो चट्‌टान की तरह खड़ा हूं ‘लिख लेना मेरी बात, मैं चट्टान बनकर खड़ा हूं। मोदी को जमींदोज कर दूंगा बनारस में। मैं समझौतावादी नहीं हूं। पीछे नहीं हटता। कोई माई का लाल मुझे खरीद नहीं सकता धरती पर। मैं तो लड़ूंगा। लड़ रहा हूं। पर यह आपके हाथ से चीजें निकल जाएंगी। फिर अजय राय नहीं मिलेगा।’ ‘40 साल से सत्ता में नहीं हो न। आगे भी कितने दिन तक नहीं रहोगे, अब इसका इंतजार करते रहना। आज कोई लड़ने वाला है, संघर्ष करने वाला मिला है। साथ दो। पद मिलेगा, क्या मिलेगा यह ऊपर वाला जानता है। अगर आप सद्भाव बनाकर रखना चाहते हैं तो मिलकर रहिए।’ यह बातें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहीं। वह कानपुर के जाजमऊ स्थित एमराल्ड गुलिस्तान में रविवार की शाम सद्भावना बैठक में शामिल होने आए थे। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी के 46 जिलों में बारिश का अलर्ट:तेज हवाएं चलेंगी; पिछले 15 दिन में 4300 हेक्टेयर फसलें खराब हुईं
    Next Article
    सहारनपुर में महिला का फेसबुक अकाउंट हैक:साइबर सेल में कराई FIR, आईडी डिलीट कराने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment