Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी के 46 जिलों में बारिश का अलर्ट:तेज हवाएं चलेंगी; पिछले 15 दिन में 4300 हेक्टेयर फसलें खराब हुईं

    4 hours ago

    2

    0

    यूपी के मौसम में तेजी से बदलाव जारी है। सोमवार को प्रदेश के 46 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो जाएगा। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। पिछले 24 घंटे में झांसी सबसे गर्म रहा। यहां 38.6°C तापमान का रिकॉर्ड किया गया। वहीं यूपी में बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। यूपी सरकार के मुताबिक, पिछले 15 दिनों में मौसम की मार की वजह से 15 हजार किसानों की 4300 हेक्टेयर फसलें खराब हुई हैं। इनमें से 244.23 हेक्टेयर फसल ओले गिरने और 4053.11 हेक्टेयर फसल भारी बारिश की वजह से खराब हुई। अब तक 10,278 किसानों को मुआवजा मिल चुका है। बाकियों को दिया जा रहा है। सीएम योगी ने अफसरों को फील्ड में उतरकर नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए हैं। कहा है कि अधिकारी निगरानी बनाए रखें। राहत कामों को तेजी लाएं। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा - ईरान के आसपास पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखा जा रहा है। इससे प्रदेश के उत्तरी पश्चिमी भाग में तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। प्रदेश में 31 मार्च तक ओले-बारिश और तेज हवा चलेगी। इस कारण से अधिकतम तापमान में 3-5°C की गिरावट आएगी। 1 अप्रैल से बारिश में कमी आएगी। इस कारण अधिकतम तापमान में 2-4°C की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। मौसम की तस्वीरें- बारिश से प्रभावित किसानों को साढ़े 4 करोड़ का मुआवजा मिला यूपी सरकार के मुताबिक, ओलों से प्रभावित 286 किसानों को अब तक ₹13.34 लाख की राहत राशि दी जा चुकी है। वहीं, भारी बारिश से प्रभावित 9,992 किसानों को ₹4.47 करोड़ का मुआवजा दिया जा चुका है। बाकी प्रभावितों के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। उन्हें जल्द ही राहत मुहैया कराई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहू पर ससुर के भरण पोषण का दायित्व नहीं:हाईकोर्ट ने बेटे की मृत्यु के उपरांत कांस्टेबल बहू से गुजारा भत्ता की मांग अस्वीकार की
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:झांसी में भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बोले-सपा सरकार में हर जिले में माफिया था, योगी सरकार ने समाप्त किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment