Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:ITI छात्र का कुएं में मिला जला हुआ न्यूड शव: शामली में खेत पर सोने गया था

    10 hours ago

    1

    0

    शामली में आईटीआई छात्र की हत्या कर उसका न्यूड शव कुएं में फेंक दिया गया। शव पूरी तरह जला हुआ था। छात्र सोमवार रात घर से कुछ दूरी पर पशुओं के लिए बने घेर में सोने गया था। घटना की सूचना मिलते ही एसपी और सीओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रस्सी की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया गया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया मृतक अपने परिवार का इकलौता बेटा था। मामला ऊन थाना क्षेत्र का है। पूरी खबर पढ़िए… मेरी मां शिवानी चंदेल के हत्यारों को फांसी दो, फिरोजाबाद में गले में तख्ती डालकर SSP ऑफिस पहुंता 6 साल का मासूम; पिता ने मांगी इच्छामृत्यु फिरोजाबाद में एक युवक अपने 6 साल के बच्चे के साथ SSP ऑफिस पहुंचा। पिता और बेटे दोनों ने गले में एक तख्ती लटका रखी थी। बेटे की तख्ती पर लिखा था- मेरी मां शिवानी चंदेल के हत्यारों को फांसी दो। वहीं, युवक के गले की तख्ती पर लिखा था- मां सुधा देवी नहीं तो सरकार मुझे इच्छा मृत्यु की इजाजत दे। युवक शिकोहाबाद थाना क्षेत्र का रहने वाला है। उसकी पत्नी ने एक महीने पहले सुसाइड कर लिया था। उसने विपिन नाम के युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा भी दर्ज किया था। युवक का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। उसे और उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर… गंगा एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक से टकराई डबल डेकर बस, 30 यात्री घायल; लुधियाना से आ रहे थे संभल में गंगा एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। लुधियाना से आ रही एक डबल डेकर बस खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें 25 से 30 यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहजोई में भर्ती कराया गया है। हादसा जनपद बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेस-वे पर चंदौसी टोल प्लाजा के पास मंगलवार सुबह करीब 8 बजे हुआ। बस लुधियाना से बदायूं, हरदोई और उन्नाव के लिए जा रही थी। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और पुलिस-प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। रेस्क्यू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पढ़िए पूरी खबर डिप्टी CM केशव बोले- 2027 में सपा तो सफा हो जाएगी; बंगाल में जनता ने ममता को दिया जवाब प्रयागराज में डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य ने 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर विपक्षी दलों पर निशाना साधा। मंगलवार को मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा-जिन दलों ने आधी आबादी का अपमान किया और लोगों के अधिकारों में बाधा डाली उन्हें जनता ने चुनाव के माध्यम से करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा- 2027 में तो सपा सफा हो जाएगी। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके जैसे राजनीतिक दल जहां भी सत्ता में रहे, वहां विकास के बजाय तुष्टिकरण, जातिवाद और परिवारवाद को बढ़ावा दिया। उन्होंने कहा- ऐसे दलों के लिए यह चुनाव परिणाम एक स्पष्ट संदेश है और यदि अब भी उन्हें समझ नहीं आया तो आने वाले चुनावों में जनता उन्हें और सबक सिखाएगी। पढ़िए पूरी खबर प्रयागराज में तीर्थ पुरोहित को बाइक सवार बदमाशों ने 4 गोलियां मारी, रिश्तेदार से मिलकर लौट रहे थे घर प्रयागराज के कीडगंज में सोमवार देर रात तीर्थ पुरोहित मार्तंड प्रकाश दुबे (55) पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। दो बाइकों से पहुंचे चार नकाबपोश हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया और भाग निकले। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई। घायल पुरोहित को तत्काल एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पढ़िए पूरी खबर वाराणसी में 6 वर्षीय मासूम के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार; रेप की कोशिश के बाद 70 फिट गहरे कुएं में फेंका वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को छह साल की मासूम बच्ची का स्कूल के पास से अपहरण हो गया। अपहरणकर्ता ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया और फिर बदहवास हालत में 70 फिट गहरे कुएं में फेंक दिया। सोमवार की सुबह छित्तमपुर स्थित डीहबाबा मंदिर के पास 70 फीट गहरे सूखे कुएं में बच्ची को देखकर हड़कंप मच गया। बच्ची को तत्काल कादीपुर कलां स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। गहरे कुएं में गिरने से उसके सिर, शरीर, हाथ-पांव में चोटें लगी थी। चिकित्सकों ने पीड़िता मासूम का उपचार किया गया। प्राथमिक इलाज के बाद परिजन उसे घर ले गए। मामले में कुछ घंटे बाद आरोपी को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। पता चला कि अपहरण की वारदात को इलाके के मनबढ़ युवक मोहम्मद ताज ने अंजाम दिया। डीसीपी व एडीसीपी ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। देर रात आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। पढ़िए पूरी खबर कानपुर में 3200 करोड़ का फर्जीवाड़ा, पेंटर, कबाड़ी और मजदूरों के खातों से हुआ ट्रांजेक्शन, 2 अरेस्ट कानपुर में पेंटर, कबाड़ी और मजदूर जैसे आम लोगों के बैंक खातों से करीब 3200 करोड़ रुपए के ट्रांजेक्शन का मामला सामने आया है। इस फर्जीवाड़े में सोमवार को पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि मास्टरमाइंड को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया कि हवाला, स्लॉटर हाउस से जुड़े लेनदेन और फर्जी आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) इनवॉइस व ई-वे बिल के जरिए बड़े स्तर पर टैक्स चोरी की जा रही थी। आरोपियों ने फर्जी कंपनियां बनाकर करोड़ों रुपए का इनपुट टैक्स क्रेडिट हड़पने का नेटवर्क खड़ा किया था। अब जल्द ही पुलिस पूरे गिरोह का खुलासा करेगी। पढ़िए पूरी खबर… शाहजहांपुर में चीनी मिल कर्मचारी ने जहर खाकर दी जान, सुसाइड नोट एमडी और यूनिट हेड पर लगाया प्रताड़ना का आरोप शाहजहांपुर में एक चीनी मिल कर्मचारी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मौके से मिले सुसाइड नोट और ऑडियो में मृतक ने मिल प्रबंधन के अधिकारियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। हालांकि, मिल प्रबंधन ने इन आरोपों को निराधार बताया है। मनोज कुमार गंगवार (40) ने घर के अंदर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह उनका शव कमरे में चारपाई पर पड़ा मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला बंडा थाना क्षेत्र के भौरखेड़ा गांव का है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस नेता के घर के बाहर फेंका 50 क्विंटल कूड़ा:2 लाख टैक्स बकाया था, मुजफ्फरनगर में पुलिस-सफाईकर्मियों में झड़प, लाठीचार्ज
    Next Article
    PSIT में 20 हजार की सिक्योरिटी मनी पर बवाल:सड़क पर उतरे, अटेंडेंस 90% से कम होने पर रकम जब्त की शर्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment