Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पराग डेरी समागम में मंच पर मारपीट:पूर्व और वर्तमान चेयरमैन समर्थक भिड़े, चले जूते-चप्पल

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में आयोजित 'स्वर्णिम दुग्धामृत संवाद समागम' के दौरान पराग डेरी के पूर्व चेयरमैन वेदराम बेदी और वर्तमान चेयरमैन रजनी देवी के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान जूते-चप्पल चले और कई लोगों के कुर्ते फट गए, जिससे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। यह घटना मंच पर हुई, जब दोनों गुटों के समर्थकों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह कहासुनी हाथापाई में बदल गई और मंच पर मौजूद लोगों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। दुग्ध उत्पादन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा से पहले मारपीट दुग्ध उत्पादन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के उद्देश्य से आयोजित यह कार्यक्रम हंगामे के कारण कुछ देर के लिए बाधित हो गया। सुरक्षाकर्मियों और आयोजकों के हस्तक्षेप के बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। घटना के बाद पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्षों को शांत किया, फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में किसी भी पक्ष द्वारा कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज होने की पुष्टि नहीं की है। समिति को लेकर चल रहा है पुराना विवाद प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक पराग डेरी में समिति को लेकर दोनों पक्षों में पुराना विवाद चल रहा हैं। पूर्व में भी दोनों पक्षों ने एक दूसरे खिलाफ शिकायत पत्र दिया था। इस पत्र में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए थे। जिसकी जांच चल रही है। मारपीट की वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के बोर्ड लगे हैं। विपक्ष के लोग सोशल मीडिया पर भाजपा के कार्यक्रम में मारपीट होने की बात कहते हुए पोस्ट कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर होगी कार्रवाई:डीएम ने पांच तहसीलों में तहसीलदार की अध्यक्षता में बनाई समितियां
    Next Article
    सोनभद्र में बिजली विभाग के बाबू पर मारपीट का आरोप:कनेक्शन कटवाने गए युवक से अभद्रता, विभाग ने जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment