Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस नेता के घर के बाहर फेंका 50 क्विंटल कूड़ा:2 लाख टैक्स बकाया था, मुजफ्फरनगर में पुलिस-सफाईकर्मियों में झड़प, लाठीचार्ज

    7 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में नगर पालिका कर्मचारियों ने कांग्रेस नेता जमील अंसारी के घर के बाहर कूड़े का ढेर लगा दिया। कर्मचारी 3 ट्रालियों में भरकर कूड़ा लाए और उसे जमील के घर के बाहर ढेर कर दिया। इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने कांग्रेस नेता के खिलाफ नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन भी किया। कांग्रेस नेता के घर के बाहर करीब 2 घंटे तक कूड़ा पड़ा रहा। इससे आसपास के इलाकों में बदबू फैलने लगी। कूड़ा नहीं हटाने पर जमील अंसारी ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस कर्मी वहां पहुंचे, तो नगर पालिका कर्मचारियों की उनसे झड़प हो गई। करीब 50 कर्मचारी पुलिसवालों से भिड़ गए। पुलिसवालों ने पहले उनको समझाने का प्रयास किया, लेकिन मामला बिगड़ने पर लाठीचार्ज कर सभी को खदेड़ा। पुलिस ने सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर वाल्मीकि समेत कुछ कर्मचारियों को हिरासत में भी लिया। मामला मंगलवार दोपहर खतौली नगर पालिका क्षेत्र का है। चेयरमैन का चुनाव लड़ चुके जमील अंसारी पर दुकानों का टैक्स नहीं देने का आरोप है। नगर पालिका की जीटी रोड स्थित मार्केट की 4 दुकानें जमील अंसारी के नाम अलॉट हैं। इनका करीब चार लाख रुपए टैक्स बकाया है। कई बार नोटिस देने के बावजूद भुगतान नहीं किया गया। कांग्रेस नेता पर गाली-गलौज करने का आरोप आरोप है कि सोमवार सुबह नगर पालिका के कर्मचारी जमील अंसारी को नोटिस देने पहुंचे। इस पर वह नाराज हो गए। उन्होंने गाली-गलौज और अभद्रता की। साथ ही क्षेत्र में सफाई न होने की शिकायत भी कर दी। उन्होंने अधिशासी अधिकारी से भी अभद्र भाषा में बात की। इसको लेकर जमील अंसारी और नगर पालिका कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। इसके बाद नाराज कर्मचारी मंगलवार सुबह जमील अंसारी के घर पहुंचे। वहां उन्होंने जमील के घर के गेट के बाहर 3 ट्रॉली कूड़ा डाल दिया। इससे इलाके में बदबू उठने लगी। लोग इसकी शिकायत करने लगे। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और बड़ी मुश्किल से हालात काबू किए। साथ ही नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर वाल्मीकि को हिरासत में ले लिया। कर्मचारियों ने हड़ताल की इस बात का पता चलते ही सफाई कर्मचारी संघ ने हड़ताल कर दी। बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने नगर पालिका परिसर में इकट्ठा होकर काम बंद कर दिया। सफाई कर्मचारी संघ का आरोप है कि जमील अंसारी ने अधिशासी अधिकारी के साथ अभद्रता और गाली-गलौज की। संघ ने साफ कहा कि जब तक अंसारी की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक काम बंद रहेगा। विवाद के बाद मौके पर पहुंचे चेयरमैन शाहनवाज लालू, अधिशासी अधिकारी राजीव कुमार और थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र बघेल ने कर्मचारियों को समझा-बुझाकर स्थिति शांत कराई। आश्वासन दिया गया कि किसी भी तरह के दुर्व्यवहार की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस नेता का बेटा बोला- आरोप गलत हैं जमील अंसारी के बेटे रुमान ने सभी आरोपों को निराधार बताया। उनका कहना है कि दुकानों पर कोई निर्माण नहीं हुआ है। केवल छत अलॉट की गई है। ऐसे में किराया वसूली का मामला विवादित है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने किसी के साथ अभद्रता नहीं की, बल्कि सफाईकर्मियों ने घर के बाहर कूड़ा डालकर नुकसान पहुंचाया। सीओ रूपाली राय चौधरी ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले विवाद हुआ था, जिसके बाद यह घटना हुई। मामले में वैधानिक कार्रवाई की गई है। कर्मचारियों को समझा-बुझाकर हटाया गया है। फिलहाल स्थिति सामान्य है। --------------------------- यह खबर भी पढ़ें- जालौन के 4 पुलिसवालों समेत 5 की मौत, हरियाणा में एक्सप्रेस-वे पर स्कॉर्पियो टकराई, मरने वालों में 2 दरोगा और 2 सिपाही यूपी के जालौन के 4 पुलिसकर्मियों समेत 5 की हरियाणा के नूंह में मंगलवार सुबह साढ़े 10 बजे एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में मौत हो गई। मरने वालों में 2 दरोगा, 2 सिपाही और ड्राइवर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि स्कार्पियो से पुलिसकर्मी अपहरण के मामले में दबिश देने गए थे। वहां से लौटते वक्त हादसा हो गया। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    NDA में शिक्षक का-दावा करने वाले को सेना ले गई:बाबा ने कहा था- मेरे छात्र लेफ्टिनेंट-कैप्टन-मेजर; GST कमिश्नर ने बनाया था वीडियो
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:ITI छात्र का कुएं में मिला जला हुआ न्यूड शव: शामली में खेत पर सोने गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment