Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    NDA में शिक्षक का-दावा करने वाले को सेना ले गई:बाबा ने कहा था- मेरे छात्र लेफ्टिनेंट-कैप्टन-मेजर; GST कमिश्नर ने बनाया था वीडियो

    5 hours ago

    1

    0

    आगरा के 80 साल के एक बुजुर्ग का फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते हुए एक वीडियो सामने आया था। वीडियो में कहा था- मेरे पढ़ाए छात्र आज भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, कैप्टन, मेजर से लेकर जनरल तक के पदों पर देश की सेवा कर रहे हैं। मेरी आंखों की रोशनी चले जाने पर नौकरी से निकाल दिया गया। नहीं तो मैं भी 80 हजार पेंशन पा रहा होता। इस दौरान वह फर्राटेदार अग्रेंजी में बात कर रहे थे। उनका यह वीडियो दो दिन पहले जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर अजय मिश्रा ने बनाया था। इसके बाद सोशल मीडियो पर वायरल हो गया था। वीडियो वारयल होने पर कल शाम को सेना उनको ले गई है। उनकी आंखों का इलाज कराने के साथ ही उनसे पूछताछ भी की जा रही है। वहीं वायरल बाबा के ये दावे आस-पड़ोस के लोगों के गले नहीं उतर रहे। लोगों का कहना है- वे NDA में शिक्षक रहे या नहीं, पता नहीं। सालों वे बाबा को हर रोज यहीं पर आते-जाते देख रहे हैं। इधर, रिश्तेदारों ने उनसे दूरी बना ली है। आस-पड़ोस के लोगों का कहना है कि बाबा जिस घर में रहते थे, वह उनके रिश्तेदार है, लेकिन घर में रहने वाले किसी भी तरह का रिश्ता होने से इनकार कर रहे हैं। पहले वायरल बाबा के बारे में जानिए... शनिवार को सोशल मीडिया पर नदी पदी निवासी 80 वर्षीय दृष्टिबाधित संतोष गोयल का एक वीडियो वायरल हुआ। वे फर्राटेदार अंग्रेजी बोल रहे थे। उनका दावा था कि 1971 में अंग्रेजी में पीएचडी की। उन्होंने देश की प्रतिष्ठित संस्था नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA), खड़कवासला में भविष्य के सैन्य अधिकारियों को शिक्षा दी थी। उनका दावा था-वे आर्मी एजुकेशन कोर में शिक्षक रह चुके हैं। उनके पढ़ाए हुए छात्र आज भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, कैप्टन, मेजर से लेकर जनरल तक के पदों पर देश की सेवा कर रहे हैं। मैं दांत न होने के कारण वे रोटी नहीं खा पाते, इसलिए पास ही स्थित देवीराम मिष्ठान भंडार से मिलने वाले भोग (ढोकले और लड्डू) से अपना पेट भरते हैं। 3 साल तक NDA में सेवाएं देने के बाद आंखों की रोशनी खराब होने के कारण बोर्ड ने उन्हें निकाल दिया। उन्होंने ये भी दावा किया कि यदि उनकी सेवा 15 साल पूरी होती तो आज वे सम्माजनक पेंशन पा रहे होते। उनका यह वीडियो जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर अजय मिश्रा ने बनाया था। सेना अपने साथ ले गई बाबा का यह वीडियो वायरल होने के बाद उनका एक और वीडियो वायरल हुआ। जिसमें रविवार को सेना के कुछ जवान उनके घर पहुंचे और उन्हें अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गए। बताया जा रहा है, सेना उनकी आंखों का इलाज करा रही है। इसके साथ ही उनसे पूछताछ भी की जा रही है। अब जानिए घर का हाल... वायरल बाबा संतोष गोयल न्यू आगरा के नगला पदी में रहते हैं। मुख्य सड़क से 150 मीटर अंदर गली के आखिर में एक छोटा सा घर है। बाबा इसी घर में रहते हैं। मगर, घर में रहने वाले उनसे किसी प्रकार का रिश्ता होने से इनकार कर रहे हैं। कहते हैं, बाबा उनके यहां अक्सर रात गुजारने के लिए उनके यहां आते तो हैं लेकिन वे उनके बारे में जानते नहीं। ज्यादा पूछताछ करने पर ये तो बताया कि बाबा पढ़े-लिखे तो हैं लेकिन उन्होंने NDA में नौकरी की या नहीं, ये उन्हें नहीं पता। अब जानिये क्या है हकीकत... थोड़ी बातचीत के बाद बाबा के रिश्तेदार घर के अंदर चले गए और गेट बंद कर लिया। मगर, दैनिक भास्कर की टीम ने इस घर के 200 मीटर के दायरे में रहने वाले कई लोगों से पूछताछ की। घर से लगभग 60 मीटर रहने वाले रामबाबू ने बताया, वे यहां लगभग 15 साल से यहां रह रहे हैं लेकिन उन्होंने संतोष गोयल को न तो कभी फौज की ड्रेस में देखा और न ही कभी नौकरी पर जाते हुए। उन्होंने बताया-हर सुबह बाबा को कहीं जाते हुए देखते हैं और शाम को लौटते हुए। इस बीच किसी से बातचीत नहीं करते थे। मगर, कभी-कभी उन्हें अंग्रेजी में किसी से बातचीत करते हुए जरूर देखा है। रामबाबू का कहना है-संतोष गोयल पढ़े-लिखे लगते हैं लेकिन उन्होंने नौकरी कभी नहीं की। उन्होंने ये भी बताया, जिस घर में संतोष गोयल रहते हैं, उस का एक युवक उन्हें हर रोज अपने स्कूटर पर कहीं छोड़ने जाता है और वे शाम को रिक्शे से लौटते हैं। उनका कहना है कि शाह मार्केट के आसपास वे किसी से मदद मांग कर अपनी खर्च चलाते हैं। गंदे कपड़ों में ही देखा है बाबा को ऐसा ही कुछ कहना है, गली के मोड़ पर स्थित दुकान के मालिक सोनी वर्मा का कहना है, वे लगभग 48 साल से बाबा संतोष गोयल को यहीं देख रहे हैं। बाबा ने कभी नौकरी की, ये सोनी वर्मा न देखा और न ही सुना। उन्होंने बताया कि वे बाबा को सालों से गंदे कपड़े और गंदी हालत में ही देख रहे हैं। वायरल होने के बाद आए लाइम लाइट में नगला पदी में ही बाबा के घर से बमुश्किल 150 मीटर पहले स्थित दुकानदार शेखर ने बताया, जब से बाबा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, उसके बाद से कई यूट्यूबर उनका वीडियो बनाने आ चुके हैं। सेना जब उन्हें अपने साथ ले गई, उसके बाद से यूट्यूबर नहीं आए। इससे पहले बाबा का वीडियो वायरल होने पर उनका वीडियो बनाने वालों की लाइन लग गई थी। शेखर का ये भी कहना है, आसपास के लोग पहले उनके बारे में इतना नहीं जानते थे। अधिकांश लोगों को नहीं पता था कि वे इतनी अंग्रेजी बोल लेते हैं। ------------------- ये खबर भी पढ़िए- गर्लफेंड वश में करने के लिए चिता से हडि्डयां चुराईं: हापुड़ में तांत्रिक ने कहा था- खोपड़ी ले आओ, प्रेमिका और परिवार कदमों में होगा यूपी के हापुड़ में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक प्रेमिका को वश में करने के लिए तांत्रिक के चक्कर में फंस गया। उसके कहने पर चिता से हड्डियां और खोपड़ी चुरा ली, लेकिन उसकी करतूत CCTV में कैद हो गई। पुलिस ने मंगलवार को अमन, उसके दोस्त और तांत्रिक अवधेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को तांत्रिक के पास से 50 पुरुषों और महिलाओं की तस्वीरें मिली हैं। मामला कोतवाली देहात क्षेत्र का है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    ममता बनर्जी से मिलने अखिलेश कल जाएंगे कोलकाता:चुनाव प्रचार से दूर रहे; लिखा- बंगाल जैसा घपला UP में भी हुआ था
    Next Article
    कांग्रेस नेता के घर के बाहर फेंका 50 क्विंटल कूड़ा:2 लाख टैक्स बकाया था, मुजफ्फरनगर में पुलिस-सफाईकर्मियों में झड़प, लाठीचार्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment