Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुस्लिम समाज ने भाजपा की जीत का जश्न मनाया:मुजफ्फरनगर में मुस्लिम मार्केट में मिठाई बांटकर दिया सौहार्द का संदेश

    1 hour ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में भारतीय जनता पार्टी को मिले भारी बहुमत के बाद मुस्लिम समाज ने जश्न मनाया। शहर के मुस्लिम मार्केट में व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने भाजपा की जीत पर खुशी जाहिर की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने 'सबका साथ, सबका विकास' के नारे भी लगाए, जो इस अवसर पर विशेष रूप से गूंजते रहे। मौके पर मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना की। उनका मानना था कि देश में विकास, सुशासन और मजबूत कानून व्यवस्था की दिशा में लगातार काम हो रहा है। विकास कार्यों को नई गति मिलेगी लोगों ने यह भी कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने से प्रदेश में लंबे समय से चली आ रही अव्यवस्था खत्म होगी और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि यह जश्न केवल एक राजनीतिक जीत का नहीं, बल्कि देश में बढ़ती एकता, विश्वास और सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई सरकार सभी वर्गों को साथ लेकर चलेगी और हर समुदाय के विकास के लिए काम करेगी। मुस्लिम समाज द्वारा भाजपा की जीत का यह स्वागत राजनीतिक और सामाजिक दोनों दृष्टियों से एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:बंगाल जीत पर केशव ने पूछा- अखिलेश कहां हैं; 4 बच्चों का हत्यारा एनकाउंटर में ढेर, टंकी टूटकर लटकी
    Next Article
    कानपुर में 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत:कल निकलेगी जागरुकता रैली, सुलह-समझौते से होंगे हजारों मामलों के निस्तारण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment