Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:गोरखपुर में फंदे से लटकती मिली युवक की लाश, हाथ-पैर बंधे थे, लोगों ने हत्या की आशंका जताई

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में एक युवक की लाश पेड़ से लटकती मिली है। उसके पैर जमीन को छू रहे थे। राहगीरों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस फॉरेंसिक टीम लेकर मौके पर पहुंची। शव को फंदे से नीचे उतारा। युवक के हाथ -पैर बंधे थे। शव की पहचान महराजगंज के रहने वाले अखिलेश कुमार (24) के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए। लोगों से पूछताछ की। उसके बाद परिजन को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना शुक्रवार को शाहपुर थाना क्षेत्र की है। यहां पढ़ें पूरी खबर वाराणसी में धर्म परिवर्तन करवाने वाले दो गिरफ्तार: 40 हजार रुपए का दिया था लालच वाराणसी में धर्म परिवर्तन के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ RSS के जिला प्रचार प्रमुख ने FIR दर्ज कराई थी। जिसके आधार पर जंसा थाने की पुलिस ने ये कार्रवाई की है। दोनों युवकों पर आरोप कि वे 40 हजार रुपए का लालच देकर देकर ग्रामीणों को बहलाते -फुसलाते थे। बाद में उनका धर्म परिवर्तन कराते थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद शुक्रवार को उन्हें जेल भेज दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर हरदोई में भूसे के विवाद में 3 की मौत; बुजुर्ग को कार से टक्कर मारी, दो भाइयों से मारपीट हरदोई में दो परिवारों के खूनी संघर्ष में तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक बुजुर्ग और दो सगे भाई शामिल हैं। भूसे को लेकर दो परिवारों में विवाद हुआ था। कार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं आरोपी के यहां जब परिजन शिकायत करने पहुचे तो मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। एसपी ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सुरक्षा के तौर पर गांव में पीएसी बल को तैनात किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मामला सुरसा थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर आगरा में थ्रेशर मशीन से कटकर 2 साल के बच्चे की मौत, तिरपाल पर लिटाते ही मशीन में चला गया आगरा में थ्रेशन मशीन की चपेट में आकर 2 साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बता दें थाना फतेहपुर सीकरी के गांव नगला मानसिंह के रहने वाले आकाश अपने परिवार के साथ सरसो कुटवाने के लिए खेत पर गए थे। उन्होंने अपने 2 साल के बेटे मानव को थ्रेशर मशीन के पास तिरपाल पर लिटा दिया। इसी बीच अचानक मशीन चलने लगी। मशीन चलने से तिरपाल मशीन के क्रॉस में आ गया। इससे पूरी तिरपाल मशीन में खींचती चली गई। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मकान मालिक की बच्ची का हत्यारोपी किराएदार एनकाउंटर में ढेर:दरोगा को भी लगी गोली; आगरा में गला काटकर कनस्तर में लाश ठूंसी थी
    Next Article
    यूपी के 40 जिलों में आज बारिश का अलर्ट:पिछले 24 घंटे 10 जिलों में हुई तेज बारिश, अगले 4 दिन तक ऐसा ही रहेगा मौसम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment