Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में मुठभेड़, शातिर बदमाश के पैर में गोली:पुलिस ने फायरिंग के बाद किया गिरफ्तार, एक दर्जन मुकदमे दर्ज

    2 hours ago

    2

    0

    बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। फायरिंग कर भाग रहे आरोपी श्रीपाल को जवाबी कार्रवाई में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। यह घटना 27 मार्च 2026 की रात की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उझानी कस्बे के छतुईया फाटक से बाईपास जाने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक जगमेन्दर और उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने इलाके की घेराबंदी कर सघन चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन खुद को घिरा देख उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग शुरू कर दी और खेतों की ओर भागने लगा। इस अचानक हुई घटना में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा। पुलिस ने उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्रीपाल पुत्र छोटे, निवासी मोहल्ला नझियाई, कस्बा व थाना उझानी, जनपद बदायूं के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, श्रीपाल उझानी थाना का एनबीडब्ल्यू वारंटी है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में करीब एक दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने मौके से आरोपी के कब्जे से एक 315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। घायल बदमाश को पुलिस अभिरक्षा में उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    1583 डिफाल्टर आवंटियों को मिला अंतिम मौका:OTS में जमा कर बचा सकते हैं संपत्ति, नहीं तो निरस्त होगा आवंटन
    Next Article
    संभल में AQI 166 पहुंचा, तापमान में उतार-चढ़ाव:हफ्तेभर में चार बार बारिश से गेहूं की फसल को नुकसान, स्वास्थ्य पर असर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment